दिखने लगा CAA का परिणाम, पाकिस्तान से विस्थापित होकर आई नीता कंवर लड़ रही है चुनाव, 2019 में मिली थी नागरिकता

टोंक (राजस्थान)(बीएनएस) । पाकिस्तान से विस्थापित होकर आई नीता कंवर राज्य में पंचायत चुनाव में अपना भाग्य आजमायेगी। सितम्बर 2019 में भारतीय नागरिकता प्राप्त कर चुकी कंवर टोंक जिले के नटवाडा ग्राम पंचायत से सरपंच पद का चुनाव लड़ रही हैं। नीता 2001 में पाकिस्तान के सिंध प्रांत से जोधपुर आई थी। नीता का कहना है, ‘मैं केवल यह जानती हूं कि केवल CAA जरिये भारत में अच्छा जीवन यापन करने और अच्छी शिक्षा प्राप्त की जा सकती है। सोढा राजपूत समाज की महिला होने के नाते हम हमारी उसी…

खेलो इंडिया में छत्तीसगढ़ को चार पदक, मुख्यमंत्री और खेल मंत्री ने दी बधाई : विजेताओं को खेल दिवस पर किया जायेगा सम्मानित

रायपुर। असम में आयोजित खेलो इंडिया प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने अपने बेहतर खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुये चार पदक अपने नाम करने में कामयाब रहे हैं। खिलाड़ियों के इस उपलब्धि के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और खेल मंत्री उमेश पटेल ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री श्री @bhupeshbaghel ने असम में आयोजित खेलो इंडिया प्रतियोगिता में 17 व 21 वर्ष आयु वर्ग बालिका कबड्डी स्पर्धा में 🥉कांस्य पदक विजेता बालिकाओं, जूडो 80kg वर्ग में कांस्य पदक 🥉विजेता अनमोल व भारोत्तोलन 45kg वर्ग में रजत पदक🥈 विजेता…

GSAT-30 सफलतापूर्वक हुआ लॉन्च, ISRO को मिली एक और कामयाबी, संचार क्षेत्र में आएगी क्रांति

नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने एक संचार उपग्रह जीसैट-30 को जियोसिंक्रोनस ट्रांसफर ऑर्बिट (GTO) में सफलतापूर्वक लॉन्च किया है। यह सैटेलाइट दक्षिण अमेरिका के उत्तरपूर्वी तट पर कौरो के एरियर प्रक्षेपण तट से छोड़ा गया। इसरो का यह साल 2020 का पहला मिशन था। #GSAT30 successfully separated from the upper stage of #Ariane5 #VA251 pic.twitter.com/XraPhj37Xl — ISRO (@isro) January 16, 2020 ऐसा कहा जा रहा है कि इस सैटेलाइट से भारत में संचार क्रांति आएगी। यह इनसैट सैटेलाइट की जगह काम करेगा। इससे सरकारी और प्राइवेट कंपनियों…

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में भारत की स्थाई सदस्यता को लेकर चीन की नई चाल

बीजिंग। चीन ने भारत और ब्राजील की संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता के दावे को कमतर करने का प्रयास करते हुए कहा कि इस मुद्दे पर बड़े मदभेद है और इसके साथ ही पैकेज समाधान का समर्थन किया। उल्लेखनीय है कि रूस के विदेश्मंत्री सर्जेइ लावरोव ने बुधवार (15 जनवरी) को दिल्ली दौरे के दौरान सुरक्षा परिषद में भारत और ब्राजील की स्थायी सदस्यता का समर्थन किया था। लावरोव के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गेंग शुआंग ने कहा कि विश्व निकाय में…

Amazon एक अरब डॉलर का निवेश कर भारत पर कोई एहसान नहीं कर रही: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

नई दिल्ली। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बृहस्पतिवार को कहा कि अमेजन भारत में निवेश कर कोई उसका एहसान नहीं कर रही। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि ऑनलाइन कारोबार मंच उपलब्ध कराने वाली कंपनी अगर दूसरों का बाजार बिगाड़ने वाली मूल्य नीति का पर नहीं चल रही है तो उसे उसे इतना बड़ा घाटा कैसे हो सकता है। दुनिया के सबसे बड़े धनाढ्य व्यक्ति जेफ बेजोस के भारत में एक अरब डॉलर के निवेश की घोषणा के एक दिन बाद गोयल ने यह बात कही है।…

‘ईंधन अधिक न खपाएं-आओ पर्यावरण बचाएं‘, श्री भगत ने किया संरक्षण क्षमता महोत्सव ‘सक्षम-2020‘ का शुभारंभ

रायपुर। खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने राजधानी रायपुर के नवीन विश्राम गृह में आयोजित समारोह में संरक्षण क्षमता महोत्सव ‘सक्षम-2020‘ का शुभारंभ किया। महोत्सव सक्षम-2020 के माध्यम से छत्तीसगढ़ में ‘ईंधन अधिक न खपाएं-आओ पर्यावरण बचाएं‘ की स्लोगन के साथ जन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। देश की सरकारी तेल कम्पनियों द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से भारत में 16 जनवरी से 15 फरवरी तक संरक्षण क्षमता महोत्सव ‘क्षमता-2020‘ का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में समारोह के माध्यम से ईंधन संरक्षण का अत्यधिक बुद्धिमानी पूर्वक उपयोग करने की…

हम सदियों से शांति से रहे हैं, हमने हमेशा अपनी जमीन पर दुनिया का स्वागत किया है : PM नरेंद्र मोदी

कोझिकोड़ (केरल)। हम सदियों से शांति से रहे हैं। हमने हमेशा अपनी जमीन पर दुनिया का स्वागत किया है। हमारी सभ्यता तब ही समृद्ध हो गई थी जब कई ऐसा नहीं कर सके थे। हम अहिंसा के आदर्शों पर चले और कई देशों ने इसे अपनाया। ये बातें गुरुवार को PM नरेंद्र मोदी ने IIM कोझिकोड़ में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भाषण देते हुए कहीं। श्री मोदी ने कहा कि हमारी धरती ने दुनिया को हिंदू, जैन, बौद्ध और सिख धर्म जैसे धर्म दिए। हमारी धरती पर सूफी परंपरा पनपी…

बिहार में श्री शाह ने की CAA के लिए जनजागरण जनसभा, की अपील कहा- नीतीश के नेतृत्व में बिहार में लड़ेगा NDA

हाजीपुर। केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने गुरुवार को बिहार की जनता से केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा लागू किए गए संशोधित नागरिकता कानून (CAA) का समर्थन करने की अपील की। उन्होंने दोहराया कि राज्य में अगला विधानसभा चुनाव राजग मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में लडेगा। बिहार के वैशाली के गढ खरौना पोखर मैदान में सीएए को लेकर भाजपा द्वारा चलाए जा रहे जनजागरण अभियान के तहत एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सबसे अच्छा ‘रिस्पांस’ अगर सीएए को कहीं मिला…

छत्तीसगढ़ में कुपोषण मुक्ति के प्रयासों को यूनिसेफ ने फिर सराहा, यूनिसेफ ने कहा छत्तीसगढ़ सरकार का यह महत्वपूर्ण कदम है

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कुपोषण मुक्ति के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा दृढ़ संकल्पित होकर किए जा रहे समन्वित अभिनव प्रयासों को लोगों की लगातार सराहना और सहयोग मिल रहा है। आज एक बार फिर अंतर्राष्ट्रीय संस्था यूनिसेफ ने छत्तीसगढ़ में कुपोषण मुक्ति के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। यूनिसेफ इंडिया ने अपने ट्वीटर हैण्डल से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मलेरिया मुक्त बस्तर अभियान के शुभारंभ की पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि ’’खून की कमी और कुपोषण रोकने के लिए मलेरिया की रोकथाम बहुत…

J&K में गणतंत्र दिवस से पहले पुलिस ने की बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, जैश के 5 आतंकी गिरफ्तार

श्रीनगर। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस से पहले गुरुवार को श्रीनगर में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के एक गिरोह का भंडाफोड़ कर उसके उसके पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया है कि पांच आतंकवादियों के पास से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक ट्वीट में कहा, “एक बड़ी कामयाबी के तहत श्रीनगर पुलिस ने जैश मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। हजरतबल इलाके से दो ग्रेनेड बरामद किए गए। In a major success the Srinagar Police busts Jaish Module.Two grenade blasts in…