नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) परिसर में रविवार शाम अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के छात्र नेताओं और वामपंथी छात्रों के बीच हुई हिंसक झड़प में जेएनयूएसयू की अध्यक्ष ऐशे घोष सहित कई अन्य विद्यार्थी बुरी तरह से घायल हो गए। वीडियो में घोष के शरीर से खून निकलता देखा जा सकता है। खबरों के अनुसार, लोहे की रोड से उसकी आंख पर हमला किया गया। प्राथमिक उपचार के लिए उसे पास के अस्पताल ले जाया गया है। महासचिव सतीश चंद्र भी इस दौरान घायल हो गए और कथित…
दिन: 5 जनवरी 2020
ट्रम्प की ईरान को धमकी- अमेरिका पर हमला हुआ तो ईरान पर अब तक का सबसे भीषण हमला करेंगे
वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान को चेतावनी दी कि यदि वह बगदाद में अमेरिकी हवाई हमले में शीर्ष ईरानी कमांडर के मारे जाने के बाद जवाबी कार्रवाई करता है तो अमेरिका उस पर अब तक का सबसे जोरदार हमला करेगा। ट्रम्प ने ईरान से जवाबी हमले की कार्रवाई संबंधी टिप्पणियों के बीच शनिवार को आधी रात के बाद ट्वीट किया, ‘‘उन्होंने (ईरान ने) हम पर हमला किया और हमने जवाबी हमला किया। यदि वे फिर हमला करते हैं, तो हम उन पर अब तक का सबसे जोरदार हमला…
CAA के बाद मोदी सरकार का अगला बड़ा कदम होगा देश से रोहिंग्या को बाहर निकालना : केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह
न्यूज़ डेस्क। नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ देशभर में विरोध-प्रदर्शन का दौर थमा नहीं है। सरकार ने विपक्षी दलों पर ये आरोप लगाया है कि हिंसा फैलाने में उनका हाथ है। विपक्ष ने लोगों को CAA और NRC को लेकर गुमराह किया हैं जिसके कारण हिंसा हुई। इसी बीच एक और कन्फ्यूजन बरकरार था कि क्या नागरिकता संशोधन कानून जम्मू-कश्मीर में भी लागू होगा या नहीं? इस कन्फ्यूजन को खत्म करते हुए केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि यह कानून जम्मू-कश्मीर में भी लागू होगा। एक अखबार साथ हुई…
मुरली मनोहर जोशी के जन्मदिन पर PM मोदी ने घर पहुंच कर दी बधाई, बोले- BJP को मजबूत करने में उनका महत्त्वपूर्ण भूमिका
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी से मिलकर उनके 86वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री ने जोशी के आवास पर पहुंचकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। जोशी के कार्यालय ने बताया कि प्रधानमंत्री ने उनके साथ करीब आधा घंटा बिताया। इससे पहले मोदी ने सुबह ट्वीट करके भाजपा के वरिष्ठ नेता को मुबारकबाद दी। उन्होंने ट्वीट किया कि राष्ट्रहित के संरक्षण और राष्ट्रीय प्रगति को बढ़ाने के मामले में जोशी अविचल रहे हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री जोशी का जन्म 1934 में उत्तराखंड के…
भाजपा अकेली पार्टी है जो वंशवाद से मुक्त है, विपक्ष के पास नेता, नीयत और कार्यक्रम का अभाव : जे पी नड्डा
नई दिल्ली। बीजेपी कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत का विश्वास व्यक्त करते हुए रविवार को कहा कि भाजपा अकेली ऐसी पार्टी है जो वंशवाद से अलग, विचारवाद के आधार पर राष्ट्र सेवा में जुटी है जबकि विपक्ष के पास नेता, नीयत और कार्यक्रम का अभाव है । भाजपा के दिल्ली प्रदेश के बूथ स्तर के कार्यकर्ता के सम्मेलन को संबोधित करते हुए नड्डा ने जोर देकर कहा, ‘‘बाकी सभी पार्टियां वंशवाद से ग्रसित हैं । भाजपा ऐसी पार्टी है जो विचारवाद के…
उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुरू किया नागरिकता कानून (CAA) के लिया घर-घर संपर्क अभियान
लखनऊ। उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार की सुबह गोरखपुर से संशोधित नागरिकता कानून पर घर-घर संपर्क अभियान की शुरुआत की। योगी पुराना गोरखपुर निवासी चौधरी कैफुलवारा से मिलने पहुंचे। मुख्यमंत्री ने चौधरी कैफुलवारा को संशोधित नागरिकता कानून की जानकारी दी और इससे संबंधित पुस्तक उन्हें भेंट की। नागरिकता कानून के मुद्दे पर गुमराह करके लोगों को हिंसा के लिए प्रेरित करना देशद्रोही कृत्य है। उपद्रवियों को चिन्हित कर लिया गया है। उपद्रवियों ने पब्लिक प्रॉपर्टी को जो भी नुकसान पहुँचाया है, हम उसकी वसूली उन उपद्रवियों की संपत्ति…
विपक्ष नागरिकता कानून (CAA) के खिलाफ दुर्भावना से प्रेरित मुस्लिमों में भ्रम पैदा कर रहा है: मुख्यमंत्री येदियुरप्पा
बेंगलुरु। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने रविवार को विपक्ष के नेताओं को यह साबित करने की चुनौती दी कि नागरिकता संशोधन कानून (CAA ) का मुस्लिम समुदाय पर गलत असर पड़ेगा। येदियुरप्पा ने कहा, ‘‘नागरिकता संशोधन कानून के कारण देश में हमारे मुस्लिम भाइयों पर कोई बुरा असर नहीं पड़ेगा। जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी (कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रधानमंत्रियों) के कार्यकाल के दौरान भी इस पर आम सहमति थी।’’ उन्होंने कहा कि दुर्भावना के कारण मुस्लिम भाइयों में भ्रम पैदा किया जा रहा है…
राहुलगाँधी, प्रियंका और केजरीवाल ने लोगों को गुमराह कर भड़काया दंगा : भाजपा अध्यक्ष अमित शाह
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री एवं भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने संशोधित नागरिकता कानून (CAA) को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी पर लोगों को गुमराह करने और दंगा भड़काने का आरोप लगाया। शाह ने कहा, ‘‘ मैं दिल्ली की जनता से पूछना चाहता हूं …क्या आप ऐसी सरकार चाहते हैं जो दिल्ली में दंगे करवाए ?’’ भाजपा के पार्टी के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करते हुए शाह ने कहा, ‘‘ विपक्षी कहते हैं कि पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों पर…
जनता का विश्वास पुलिस की सबसे बड़ी पूँजी : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि लोगों का पुलिस पर विश्वास पुलिस की सबसे बड़ी पूंजी है। इसे हर हाल में बनाए रखने का प्रयास किया जाना चाहिए। उन्होंने जनता के विश्वास, विकास और सुरक्षा के संकल्प के साथ कानून व्यवस्था बनाए रखने, लोगों को सुरक्षा देने, विकास कार्यों के क्रियान्वयन तथा लोगों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए त्वरित और प्रभावी ढंग से कार्य करने का आव्हान पुलिस से किया। वे आज नवा रायपुर, अटल नगर स्थित पुलिस मुख्यालय में पहली बार आयोजित…
मुख्यमंत्री शामिल हुए प्रेस क्लब रायपुर के नववर्ष मिलन समारोह में
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज मोतीबाग स्थित प्रेस क्लब पहुंचे और नववर्ष मिलन समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने प्रेस क्लब के पदाधिकारियों और इलेक्ट्रानिक और प्रिंट मीडिया के प्रतिनिधियों को नववर्ष की बधाई और शुभकामनाएं दी। प्रेस क्लब के अध्यक्ष दामू आम्बेडारे और पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और नववर्ष की बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर ‘श्रेष्ठ प्रदेश’ शीर्षक से प्रकाशित समाचार पत्र का विमोचन भी किया। कार्यक्रम में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, वरिष्ठ पत्रकार रमेश नैय्यर, कौशल किशोर मिश्रा, शंकर पाण्डेय, रमेश शर्मा, पन्नालाल…