बेंगलुरु। कर्नाटक के बेंगलुरू में गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पांच रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) की युवा वैज्ञानिक प्रयोगशालाओं का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने यह दशक न्यू इंडिया के लिए महत्वपूर्ण है। अगला दशक भारत की ताकत और वैश्विक स्थिति तय करेगा। यह दशक उन युवाओं और नवोन्मेषकों के लिए है जो 21 वीं सदी में पैदा हुए हैं या युवा हैं। बेंगलुरु: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी #DRDO की 5 युवा वैज्ञानिक प्रयोगशालाओं का कर रहे हैं उद्घाटनLive- https://t.co/rTsjogLiNe pic.twitter.com/ebdbhatkx1 — डीडी न्यूज़ (@DDNewsHindi) January 2, 2020…
दिन: 2 जनवरी 2020
भारतीय रेलवे का नए साल में रेलयात्रियों को तोहफा, अब सारी सुविधाएं हेल्पलाइन नंबर 139 पर ही
नई दिल्ली। भारतीय रेलवे ने वर्ष 2020 में यात्रियों को अलग-अलग हेल्पलाइन नंबरों से होने वाली परेशानियों को दूर करने के लिए रेलवे ने नए साल में बड़ा कदम उठाया है। अब सभी तरह की सुविधाएं, पूछताछ और शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर 139 ही काम करेगा। इसके चलते अब यात्रियों को अलग-अलग नंबर याद रखने की जरूरत नहीं होगी। हालांकि, हेल्पलाइन नंबर 182 बरकरार रहेगा। PIB ने एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी है। "हर सफर होगा सुरक्षित और फाइन, जब होगा साथी वन थ्री नाइन " यात्रा…
छत्तीसगढ़ को सर्वाधिक खाद्यान्न उत्पादन के लिए मिला कृषि कर्मण पुरस्कार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कृषि मंत्री और दो किसानों को किया पुरुष्कृत
रायपुर। छत्तीसगढ़ को सर्वाधिक खाद्यान्न उत्पादन के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कृषि कर्मण पुरस्कार से सम्मानित किया। कृषि मंत्री रवीन्द्र चौबे ने राज्य की ओर से यह पुरस्कार ग्रहण किया। छत्तीसगढ़ को वर्ष 2016-17 में कुल खाद्यान्न उत्पादन श्रेणी-2 के अंतर्गत सर्वाधिक खाद्यान्न उत्पादन के लिए भारत सरकार द्वारा इस पुरस्कार के लिए चुना गया है कृषि मंत्री रवीन्द्र चौबे ने प्रदेश के किसानों और विभागीय अधिकारियों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है। कृषि मंत्री श्री चौबे ने इस पुरस्कार को प्रदेश के अन्नदाता किसानों के…
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 3 जनवरी को रायपुर सहित बिलासपुर और कांकेर में आयोजित कार्यक्रमों में होंगे शामिल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 3 जनवरी को राजधानी रायपुर सहित बिलासपुर और कांकेर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। श्री बघेल सवेरे 10.20 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित अरण्य भवन में आयोजित ’सामुदायिक वन अधिकार पर प्रदेश स्तरीय परिचर्चा’ में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल नवा रायपुर से 10.50 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर पूर्वान्ह 11.20 बजे बिलासपुर पहुंचेंगे और वहां स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 12.40 बजे कांकेर पहुंचेंगे और वहां स्थानीय कार्यक्रम के बाद 1.50 बजे रायपुर लौट आएंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल अपरान्ह 3.10…
नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) पर विदेशों में चल रहे फेक न्यूज से सरकार चिंतित, विदेशी मीडिया में सरकार रखेगी पक्ष, जारी किये निर्देश
नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस कानून को लेकर विदेशी मीडिया में झूठी और भ्रामक खबरें छापी जा रही हैं। विदेशी मीडिया में नागरिकता कानून को लेकर आ रही खबरों पर अब सरकार और सत्तरूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) दोनों सक्रिय हो गई हैं। इस मामले का संज्ञान लेते हुए PMO की ओर से विदेश मंत्रालय को निर्देश दिया जा चुका है। प्रधानमंत्री कायार्लय की ओर से दिए गए निर्देश में कहा गया है कि विदेशों में स्थित भारतीय दूतावास…
मुख्यमंत्री ने धान को बारिश से बचाने समुचित इंतजाम के लिए कलेक्टरों को दिए निर्देश
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पिछले एक-दो दिनों से प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हो रही बारिश से उपार्जन केन्द्रों में रखे धान को बचाने के लिए समुचित इंतजाम करने के निर्देश सभी जिला कलेक्टरों को दिए है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि धान को व्यवस्थित तरीके से तालपत्री से ढक कर रखा जाए और उपार्जन केन्द्रों में पानी निकासी की भी समुचित व्यवस्था रहे ताकि निचले हिस्से का धान खराब न होने पाए। मुख्यमंत्री ने खाद्य विभाग के अधिकारियों को उपार्जन केन्दों से धान की कस्टम मिलिंग में तेजी…
गुरूग्रंथ साहब के समक्ष मत्था टेक कर प्रदेश की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की : मुख्यमंत्री श्री बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज रायपुर के पंडरी स्थित गुरूद्वारे में सिक्ख धर्म के 10 वें गुरु गुरु गोविंद सिंह जी की जयंती पर आयोजित 353 वें प्रकाश पर्व समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने गुरूग्रंथ साहब के समक्ष मत्था टेक कर प्रदेश की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस अवसर पर कहा कि गुरु नानक देव जी ने सिक्ख धर्म की स्थापना की, गुरु गोविन्द सिंह जी ने खालसा पंथ की स्थापना की। उन्होंने समाज को जोड़ने का अदभुत कार्य किया। गुरु गोविंद…
PM मोदी का कांग्रेस पर तंज, कहा- अगर आपको आंदोलन-धरना करना है तो पाकिस्तान के कारनामों के खिलाफ करना चाहिए
बेंगलुरु। PM नरेन्द्र मोदी कर्नाटक के दो दिवसीय दौरे पर गुरुवार को एक विशेष विमान से येलहंका हवाई अड्डे पर पहुंचे। बाद में उन्होंने तुमकुर में एक सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर हमला किया। मोदी ने कहा कि कुछ हफ्ते पहले ही संसद ने CAA बनाने का ऐतिहासिक काम भी किया है। लेकिन कांग्रेस के लोग और उनके साथी दल और उनका बनाया इकोसिस्टम भारत की संसद के खिलाफ ही उठ खड़ा हुआ है। जैसी नफरत वो हमसे करते हैं, ऐसा ही स्वर अब देश की संसद…
भगोड़ा हीरा कारोबारी नीरव मोदी अभी ब्रिटेन की ही जेल में रहेगा, अगली पेशी 30 जनवरी को होगी
लंदन। ब्रिटेन की एक अदालत ने भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी की हिरासत अवधि को जारी रखते हुए उसे 30 जनवरी को पुन: पेश होने को कहा। नीरव मोदी पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के साथ करीब दो अरब डॉलर की ऋण धोखाधड़ी करने तथा मनी लॉड्रिंग के मामलों में भारत में वांछित है। ब्रिटेन में उसके प्रत्यर्पण को लेकर सुनवाई चल रही है। नीरव मोदी को वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट की अदालत में वैंड्सवर्थ कारावास से प्रत्येक 28 दिन पर होने वाली नियमित पेशी के तहत अदालत के समक्ष पेश किया गया।…
राज्य स्तरीय युवा महोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से शुरू, राजधानी में 12 जनवरी से होगा तीन दिवसीय महोत्सव का आगाज
रायपुर। राजधानी रायपुर में आगामी 12 जनवरी से तीन दिवसीय राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का आगाज होगा। शासन-प्रशासन स्तर पर युवा उत्सव की तैयारियां जोर-शोर से शुरू कर दी गई हैं। राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का उद्घाटन 12 जनवरी को राजधानी में सुबह 10 बजे होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशन और खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल के मार्गदर्शन पर ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को निखारने और छत्तीसगढ़ की कला संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए इस बार प्रदेश में भव्य तरीके से युवा महोत्सव का आयोजन किया जा…