राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का व्यक्तित्व एवं कृतित्व आज भी प्रासंगिक : श्री भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती के अवसर पर छत्तीसगढ़ विधानसभा के आहुत विशेष सत्र में महात्मा गांधी और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री लालबहादुर शास्त्री को उनकी जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का व्यक्तित्व एवं कृतित्व आज भी प्रासंगिक हैं और हमेशा रहेंगे। छत्तीसगढ़ सरकार उनके आदर्शों के अनुरूप जनकल्याण के लिए कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज के रास्ते पर चल रही है।…

TMC अपने वोट बैंक के लिए लोगों के दुर्गा पूजा का उत्सव मनाने के अधिकार का गला घोंट रही है : अमित शाह

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में पहली बार दुर्गा पूजा समारोह का उद्घाटन करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी पर आरोप लगाया कि वह अपने वोट बैंक के लिए लोगों के दुर्गा पूजा का उत्सव मनाने के अधिकार का गला घोंट रही है। शाह ने साल्ट लेक में बीजे ब्लॉक कम्युनिटी दुर्गा पूजा का उद्घाटन कड़ी सुरक्षा में किया। उन्होंने कहा, ‘‘दुर्गा प्रतिमा को विसर्जित करने की अनुमति के लिए लोगों को उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाना पड़ा था। वोट बैंक की राजनीति की वजह से…

152वीं जयंती तक हम महात्मा गांधी के विचारों को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाएंगे: अमित शाह

नई दिल्ली। महात्मा गांधी के संदेश एवं मूल्यों को देश दुनिया के लिये आदर्श बताते हुए बीजेपी अध्यक्ष एवं गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को कहा कि पार्टी महात्मा गांधी की 150वीं जयंती से लेकर 152वीं जयंती तक उनके विचारों एवं संदेश को गांव-गांव तक पहुंचाने का काम करेगी। शाह ने महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर दिल्ली के शालीमार बाग में भाजपा की संकल्प यात्रा में हिस्सा लेते हुए कहा कि देश भर में भाजपा के कार्यकर्ता आज से लेकर 31 अक्टूबर तक 150 किलोमीटर पदयात्रा…

आज हमारा संकल्प ‘प्लास्टिक छोड़ो- नो प्लास्टिक एट होम’: मुख्यमंत्री रघुवर दास

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बुधवार को कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वी जयंती पर हमें ‘प्लास्टिक छोड़ो’ का संकल्प लेना है। मुख्यमंत्री दास ने कहा, ‘‘आप सभी के कारण ही हम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सपने को साकार कर पा रहे हैं। गांधी अपने काम के लिए पूरे देश में पूजे जाते है। बापू की 150वीं जयंती पर हम संकल्प लें कि प्लास्टिक का उपयोग नहीं करेंगे। यह काम केवल सरकारी स्तर पर संभव नहीं है, इसमें हम सभी की भागीदारी जरूरी है।’’ जनभागीदारी ही सुधार…

वैष्णो देवी भक्तों को वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात, गृह मंत्री अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी

नई दिल्ली। वैष्णो देवी कटरा के लिए चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का आज से शुभारंभ हो गया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रेल मंत्री पूयूष गोयल के साथ आज वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई हालांकि, वंदे भारत एक्सप्रेस की रेगुलर सेवा 5 अक्टूबर से शुरू होगी। इस ट्रेन के शुरू होने से यात्रियों का करीब 4 घंटे का समय बचेगा। इस मौके पर गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि दिल्ली-कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस जम्मू-कश्मीर के विकास और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए…

‘‘आज ग्रामीण भारत और ग्रामवासियों ने खुद को खुले में शौच से मुक्त घोषित किया है।’’दुनिया अभिभूत है, बढ़ रही है देश की प्रतिष्ठा : PM मोदी

अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को घोषणा की कि भारत अब खुले में शौच से मुक्त हो गया है और 60 महीने के अंदर हासिल इस उपलब्धि पर दुनिया अभिभूत है। महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर यहां आयोजित ‘स्वच्छ भारत दिवस’ कार्यक्रम में मोदी ने कहा कि प्लास्टिक पर्यावरण के लिए बड़ा खतरा है और देश को 2022 तक एक बार इस्तेमाल में लाये जाने वाले प्लास्टिक को पूरी तरह समाप्त करने के लक्ष्य को हासिल करना होगा। उन्होंने कहा, ‘‘आज ग्रामीण भारत और ग्रामवासियों ने…

महात्मा गांधी ‘‘सर्वश्रेष्ठ शिक्षक’’ और ‘‘प्रेरणा का स्रोत’’ थे जो दुनिया भर में लाखों लोगों को अब भी साहस दे रहे हैं : प्रधानमंत्री मोदी

न्यूयार्क। PM नरेंद्र मोदी ने बुधवार को महात्मा गांधी को उनकी 150वीं जयंती पर श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें ‘‘सर्वश्रेष्ठ शिक्षक’’ और ‘‘प्रेरणा का स्रोत’’ बताया, जो दुनिया भर में लाखों लोगों को अब भी साहस दे रहे हैं। महात्मा गांधी की जयंती पर ‘‘न्यूयॉर्क टाइम्स’’ समाचार पत्र में प्रकाशित एक आलेख में प्रधानमंत्री ने शांति के दूत द्वारा पेश आदर्शों की चर्चा की है जिन्होंने मार्टिन लूथर किंग जूनियर और नेल्सन मंडेला जैसे दिग्गज नेताओं को प्रेरित किया। मोदी ने अपने आलेख में लिखा कि महान आत्मा मोहनदास करमचंद गांधी…

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने अपने गृहराज्य में की माँ दुर्गा की आरती, देखा नवरात्रि गरबा कार्यक्रम

अहमदाबाद। PM नरेंद्र मोदी ने नवरात्र के मौके पर GMDC मैदान में देवी अम्बा की आरती की और गरबा देखा। मोदी ने राज्य सरकार द्वारा आयोजित नवरात्र समारोह के स्थल पर गरबा शुरू होने से पहले आरती की। उन्होंने करीब आधे घंटे तक विभिन्न रंग-बिरंगे परिधानों में लोगों को गुजरात के प्रसिद्ध लोकनृत्य गरबा पर कदमताल मिलाते हुए देखा। प्रधानमंत्री श्री @narendramodi ने अहमदाबाद में हो रहे नवरात्रि गरबा कार्यक्रम में माँ दुर्गा की आरती की। pic.twitter.com/oyGvPHRF9K — BJP (@BJP4India) October 2, 2019 प्रधानमंत्री मोदी अपने गृहराज्य के एक दिन…

विभाजन के दिनों में महात्मा गांधी दिल्ली शाखा आए थे और स्वयंसेवकों के अनुशासन और उनमें जाति-पांति की भावना का अभाव देखकर प्रसन्नता व्यक्त की थी : मोहन भागवत

नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने कहा है कि महात्मा गांधीविभाजन के दिनों में दिल्ली में एक शाखा में आए थे और स्वयंसेवकों का अनुशासन और उनमें जाति-पांति की भावना का अभाव देखकर प्रसन्नता व्यक्त की थी। उन्होंने कहा कि संघ के स्वयंसेवक प्रतिदिन प्रातःकाल एकात्मता स्त्रोत्र में महात्मा गांधी के नाम का उच्चारण करते हुए उनके जीवन का स्मरण करते हैं। देशवासियों द्वारा बुधवार को महात्मा गांधी की 150वीं जयंती मनाए जाने के बीच भागवत ने RSS की वेबसाइट पर प्रकाशित एक आलेख में कहा,…

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की दूसरी सूची जारी, दो मंत्रियों और खड़से के नाम नहीं

मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी द्वारा बुधवार रात जारी 14 उम्मीदवारों की दूसरी सूची में भी वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री एकनाथ खड़से, राज्य के स्कूली शिक्षा मंत्री विनोद तावड़े तथा ऊर्जा मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले के नाम नहीं हैं। हालांकि राकांपा अध्यक्ष शरद पवार द्वारा केज सीट से अपनी पार्टी की उम्मीदवार घोषित किये जाने के बाद भाजपा में शामिल हुईं नमिता मूंदड़ा का नाम भाजपा की दूसरी सूची में है। Second list of BJP candidates for the ensuing General Election to the Legislative Assembly of Maharashtra. https://t.co/YGerOD7lL4…