कार्यक्रम में राज्य के सभी परिवारों को खाद्य सुरक्षा उपलब्ध कराने हेतु सार्वभौम पीडीएस का शुभारंभ किया गया। सार्वभौम पीडीएस के अंतर्गत प्राथमिकता राशनकार्डों में खाद्यान्न पात्रता में वृद्धि के साथ-साथ अब राज्य सरकार द्वारा बीपीएल के साथ-साथ एपीएल परिवारों को भी खाद्यान्न प्रदाय किया जाएगा। प्रतीकस्वरूप से दस हितग्राहियों को कार्यक्रम में एपीएल कार्ड का वितरण किया गया। आज गाँधी जयंती के अवसर पर विधानसभा परिसर में 5 बड़ी नई योजनाओं की शुरूआत की गयी। – मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान – मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना – मुख्यमंत्री शहरी स्लम…
साल: 2019
छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री वार्ड कार्यालय योजना : Chhattisgarh Mukhyamantri Ward Karyalay Yojana
छत्तीसगढ़ सरकार ने मुख्यमंत्री वार्ड कार्यालय योजना शुरू की है। ये योजना 2 अक्टूबर 2019 को महात्मा गांधी की 150 वीं वर्षगांठ पर लॉन्च की गई हैं। छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री वार्ड कार्यालय योजना मुख्मंत्री वार्ड कार्यालय में लोगों की समस्याओं का समाधान करेगी। इनमें स्वच्छता, जल आपूर्ति, पर्यावरण, स्ट्रीट लाइट आदि जैसी आम समस्याएं शामिल हैं। स्लम क्षेत्रों में पर्याप्त स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने के लिए सीजी अर्बन स्लम स्वास्थ्य योजना शुरू की गई है जो अस्पतालों से दूरी पर हैं। राज्य सरकार सुशासन प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है और…
पाक आर्मी चीफ बाजवा ने की गुप्त बैठक, विशेषज्ञों ने कहा तख्तापलट के आसार बढ़े
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान मुश्किलों में घिर सकते हैं। ज्ञात हो कि पाकिस्तानी सेना प्रमुख जावेद बाजवा ने हाल ही में देश के प्रमुख कारोबारियों से गुप्त मुलाकात की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सेना प्रमुख की कारोबारियों के साथ यह तीसरी मुलाकात थी। यह एक गुप्त मुलाकात थी इसीलिए इस मुलाकात की कोई भी जानकारी नहीं मिल रही है। सिटी बैंक के पूर्व अफसर यूसुफ ने कहा कि यह लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में दखल है। सेना का काम देश की हिफाजत से आगे नहीं होना चाहिए। पाकिस्तान पहले ही…
टिकट बंटवारे से नाराज निरूपम, बोले- पार्टी को अलविदा कहने का दिन अभी नहीं आया है लेकिन वह दिन बहुत दूर भी नहीं
नई दिल्ली। 21 अक्टूबर को महाराष्ट्र चुनाव से कुछ ही हफ्ते पहले कांग्रेस में आंतरिक कलह चरम पर दिख रही है। कई नेताओं के पाला बदलने के बाद अब मुखरता के साथ कांग्रेस का पक्ष रखने वाले संजय निरुपम ने भी पार्टी छोड़ने तक के संकेत दिए हैं। निरुपम ने एक के बाद एक दो ट्वीट कर कहा कि शायद पार्टी को अब उनकी सेवाओं की जरूरत नहीं रह गई है। It seems Congress Party doesn’t want my services anymore. I had recommended just one name in Mumbai for Assembly…
UN संयुक्त राष्ट्र के नेताओं ने “कायाकल्प करने वाले बदलावों” के लिये महात्मा गांधी को किया याद, अहिंसा पर दिया यह संदेश…
संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र (UN) प्रमुख एंतोनियो गुतारेस ने कहा कि ऐसे वक्त में जब दुनिया पर्यावरण की बर्बादी से लेकर युद्ध से होने वाले विनाश से जूझ रही है तब शांति और स्थायी विकास के लिये महात्मा गांधी का नजरिया आज भी प्रासंगिक बना हुआ है। इस विश्व निकाय ने महात्मा गांधी के “कायाकल्प करने वाले बदलावों” के लिये उन्हें याद किया। उन्होंने कहा कि इस वर्ष दो अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर पड़ रहा है जो शांति के लिए प्रख्यात वैश्विक प्रतीक…
राज्यसभा उपचुनाव के लिए भाजपा ने सुधांशु त्रिवेदी और सतीश दुबे को बनाया उम्मीदवार
लखनऊ। राज्यसभा उपचुनाव में उत्तर प्रदेश से भाजपा के प्रत्याशी बनाये गये सुधांशु त्रिवेदी शुक्रवार को यहां अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित ने बताया कि त्रिवेदी कल दोपहर पर्चा दाखिल करेंगे। उन्होंने बताया कि इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, प्रदेश सरकार के मंत्री, भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। LIVE: Some Eminent personalities from Telangana #JoinBJP at BJP HQ in New Delhi. https://t.co/SkOgWL1vyc — BJP (@BJP4India) October 3, 2019 उल्लेखनीय है कि पूर्व वित्त मंत्री अरूण जेटली के…
इन पार्टियों के लिये सत्ता व्यक्तिगत लूट-खसोट का माध्यम है और उनका जनकल्याण से कोई सरोकार नहीं है : विधानमंडल में बोले योगी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानमंडल के लगातार 36 घंटे तक चलने वाले विशेष सत्र के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को विधान परिषद में विपक्ष पर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि लोकतांत्रिक मूल्यों और महात्मा गांधी की विचारधारा के प्रति विपक्षी दलों की कोई आस्था नहीं है। श्री योगी ने उच्च सदन में अपने सम्बोधन में कहा विपक्ष महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर आयोजित विशेष सत्र का बहिष्कार कर रहा है। ये वो लोग हैं जिनकी लोकतांत्रिक मूल्यों और महात्मा गांधी की विचारधारा में कोई आस्था…
ठाकरे परिवार की युवा पीढ़ी आदित्य ठाकरे ने वर्ली से भरा नामांकन, शिव सैनिकों ने रोड शो में दिखाया उत्साह
मुंबई। शिवसेना के लिए आज का दिन एतिहासिक है। पहली बार ठाकरे परिवार से चुनाव लड़ने जा रहे पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे ने आज पर्चा दाखिल किया। आदित्य ठाकरे मुंबई की वर्ली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। शिवसेना के मौजूदा विधायक सुनील शिंदे आदित्य के लिए अपना स्थान खाली करेंगे। आदित्य ने नामांकन दाखिल करने से पहले मुंबई में रोड शो किया। आदित्य ने कहा कि जनता हमारी सबसे बड़ी ताकत है और जनता जो जिम्मेदारी देगी उसे निभाएंगे। शिवसेना पक्षप्रमुख मा. श्री. उद्धव साहेब ठाकरे…
भारत के हाथों पाकिस्तान को फिर एक बार शिकस्त, निजाम की अरबों की संपत्ति आएगी इंडिया में
लंदन। पाकिस्तान को एक बार फिर भारत के हाथों शिकस्त का सामना करना पड़ा है। भारत ने पाकिस्तान को लंदन में कानूनी तौर पर धूल चटाई है। भारत-पाकिस्तान और हैदराबाद के निजाम के वंशज के बीच 70 साल पुराने केस में लंदन कोर्ट ने भारत के पक्ष में फैसला सुनाया है। दरअसल, ये केस भारत-पाकिस्तान और हैदराबाद के 7वें निजाम के वंशजों के बीच पिछले 70 सालों से चल रहा था। हैदराबाद के सातवें निजाम ने 1948 में लंदन बैंक में 1 मिलियन पाउंड जमा कराए थे जिसकी वेल्यू इस…
दिल्ली में बड़े हमले की फिराक में जैश आतंकी, खुफिया अलर्ट के बाद सुरक्षा चाक-चौबंद, 9 खुफिया ठिकानों पर छापेमारी जारी
नई दिल्ली। आर्टिकल 370 खत्म किए जाने से बौखलाये पाक अधिकृत कश्मीर (POK) और कश्मीर में सक्रिय कुख्यात आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के 3 से 4 आतंकियों के एक समूह के दिल्ली में गड़बड़ी फैलाने की फिराक में जुटे होने का खुफिया अलर्ट दिल्ली पुलिस सहित अन्य सुरक्षा एजेंसियों को मुहैया कराया गया है। खुफिया सूचना में यह कहा गया है कि आतंकी त्योहार के दौरान भीड़भाड़ वाले बाजारों में बड़े पैमाने पर तबाही बचाने की फिराक में जुटे हैं। इस सूचना के बाद से ही दिल्ली पुलिस सहित अन्य सुरक्षा…
