अहमदाबाद। पूर्व अध्यक्ष कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को आपराधिक मानहानि के एक मामले में खुद को निर्दोष बताया। यह मामला गृह मंत्री अमित शाह को ‘हत्या का आरोपी’ बताने से जुड़ा है।अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट आरबी इतालिया की अदालत ने 10,000 रूपए के मुचलके पर गांधी को जमानत दे दी। अदालत में गांधी ने खुद को निर्दोष बताने की दलील दर्ज होने के बाद उनके वकीलों ने मामले में व्यक्तिगत पेशी से छूट देने की मांग करते हुए एक आवेदन दिया। माननीय न्यायालय ने मामले पर सुनवाई की…
साल: 2019
महाबलीपुरम में मिले दुनिया की दो बड़ी ‘ताकत’, शी जिनपिंग को PM मोदी ने दिखाई अनमोल विरासत
महाबलीपुरम। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का PM नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार की शाम को तमिलनाडु के मामल्लापुरम में शानदार स्वागत किया। PM मोदी वहां पर पारंपरिक परिधान धोती में दिखे। PM मोदी ने वहां के ऐतिहासिक स्थल चीनी राष्ट्रपति के साथ मंत्रणा की। PM मोदी ने महाबलीपुर में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग को नारियल का पानी पिलाया। इसके साथ ही, दोनों ने बातचीत की। इस दौरान PM मोदी और चीनी राष्ट्रपति हंसते हुए नजर आए। इससे पहले, पीएम मोदी ने राष्ट्रपति जिनपिंग को कृष्ण का माखन लड्डू दिखाया। इसकी…
कांग्रेस को राष्ट्रवाद, देश-दुनिया व विकास से मतलब नहीं है। उनका मतलब आतंकवाद, नक्लसवाद व परिवार से है। : योगी आदित्यनाथ
जींद। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हरियाणा विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। योगी शुक्रवार को जुलाना में बीजेपी उम्मीदवार के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं को ‘भारत माता की जय’ बोलने में शर्म आती है। ये लोग देश का गौरव बढ़ाने वालों का मजाक उड़ाते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के DNA में भ्रष्टाचार है- कॉमनवेल्थ गेम्स से लेकर 2 -G घोटाला और फिर हरियाणा में जमीन घोटाला। उन्होंने कहा कि हरियाणा में…
चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के स्वागत में PM मोदी ने किया 3 भाषाओं में ट्वीट
चेन्नई। PM नरेंद्र मोदी ने आज चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के साथ दूसरी अनौपचारिक शिखर वार्ता से द्विपक्षीय संबंध मजबूत होने कीआशा जताते हुए अंग्रेजी, तमिल और मंडारिन भाषा में ट्वीट किया। उन्होंने चिनफिंग के भारत में स्वागत के लिए भी तीनों भाषाओं में ट्वीट किया। चिनफिंग के यहां पहुंचने के बाद मोदी ने अंग्रेजी में अपने ट्वीट में लिखा, ‘‘राष्ट्रपति शी चिनफिंग, भारत में आपका स्वागत है।’’ 欢迎来印度,习近平主席! pic.twitter.com/ri0MAs6an8 — Narendra Modi (@narendramodi) October 11, 2019 उन्होंने इसे तमिल और मंडारिन भाषा में भी लिखा। इससे पहले मोदी…
प्रधानमंत्री मोदी ने महाबलीपुर में ‘सफेद धोती’ पहन किया चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का स्वागत किया
महाबलीपुरम। PM नरेंद्र मोदी ने महाबलीपुरम में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का तमिल लिबास में स्वागत किया। इस दौरान वह वेष्टि (सफेद धोती), आधे बाजू वाले सफेद शर्ट और कंधे पर अंगवस्त्रम के साथ दिखे। दोनों नेता भारत-चीन के बीच दूसरे अनौपचारिक शिखर वार्ता के लिए यहां आए हुए हैं। बीजिंग से यहां कुछ देर पहले आए शी भी कैजुएल वेशभूषा में सफेद शर्ट और काले ट्राउजर में नजर आए। दोनों नेता महाबलीपुरम में पहले मनोरम दृश्यों को देखेंगे उसके बाद दोनों रात्रि भोजन के लिए जाएंगे। महाबलीपुरम में PM…
राष्ट्रपति शी जिनपिंग के चेन्नई पहुंचने पर भरतनाट्यम कलाकारों ने तमिल सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ शी का किया स्वागत
चेन्नई। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग आज शुक्रवार को जब चेन्नई पहुंचे और यहां से मामल्लापुरम गये तो लोक नर्तकों और भरतनाट्यम कलाकारों ने तमिल सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ उनका स्वागत किया और बड़ी संख्या में बच्चों ने भारतीय और चीनी झंडे लहराकर उनका अभिवादन किया। जिनपिंग से पहले हेलीकॉप्टर से मामल्लापुरम पहुंचे प्रधानमंत्री ने अर्जुन तपस्या स्मारक पर चीनी नेता की अगवानी की। परंपरागत तमिल परिधान धोती, अंगवस्त्रम और शर्ट पहने प्रधानमंत्री ने शी जिनपिंग से हाथ मिलाकर उनका स्वागत किया और दोनों नेताओं ने एक दूसरे का हालचाल…
राकांपा-कांग्रेस गठबंधन पर बरसे शाह, कहा- परिवारवादी पार्टियां महाराष्ट्र का विकास नहीं कर सकती
बुलढाणा। महाराष्ट्र के बुलढाणा में चुनावी रैली संबोधित करते हुए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने राकांपा-कांग्रेस गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा-शिवसेना गठबंधन देश के लिये काम करता है और राकांपा-कांग्रेस गठबंधन अपने-अपने परिवारों के लिये। शाह ने कहा कि महाराष्ट्र में आगामी 21 तारीख को चुनाव होना है। दोनों खेमे चुनावी मैदान में खड़े हैं। एक ओर नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा और शिवसेना है, दूसरी ओर एनसीपी और कांग्रेस है। आर्टिकल 370 का जिक्र करते हुए अमित शाह ने कहा कि जब इस…
महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा, स्वावलंबन और करूणा का रास्ता दिखाया : भूपेश बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा, स्वावलंबन और करूणा का रास्ता दिखाया। गांधीजी के इन जीवन मूल्यों में ठोस आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक दर्शन है। इस दर्शन में स्वावलंबन का सूत्र भी छुपा है। उन्होंने कहा कि गांधी जी ने अहिंसा की ताकत को पहचाना। उनका अहिंसा पर अटूट विश्वास था। मुख्यमंत्री आज राजधानी रायपुर के ऐतिहासिक गांधी मैदान में कंडेल से प्रारंभ हुई सप्ताहव्यापी ’गांधी विचार पदयात्रा’ के समापन अवसर पर आयोजित विशाल आमसभा को सम्बोधित कर रहे थे। आज "गाँधी…
कर्जमाफी और 2500 रुपए में धान खरीदी आटोमोबाइल सेक्टर के लिए साबित हुई वरदान साबित, बिके 15 फीसदी अधिक वाहन
रायपुर। प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा पद ग्रहण करते ही कर्जमाफी और किसानों को 2500 रुपए में धान का बोनस देने की घोषणा कारोबारी जगत के लिए भी वरदान साबित हुई। आटोमोबाइल सेक्टर के लिए जो पूरे देश में बेहद मंदी का सामना कर रहा था, यह घोषणा संजीवनी की तरह साबित हुई। इसकी गवाही न केवल उस दौर में बाइक के पीछे लिखी कर्जमाफी से प्राप्त जैसे स्लोगन देते हैं अपितु आरटीओ, दुर्ग के आंकड़े भी इसकी गवाही देते हैं। वर्ष 2018 और वर्ष 2019 में आटोमोबाइल…
देश की 150 ट्रेनों और 50 रेलवे स्टेशन का होगा निजीकरण, नीति आयोग ने बनाई कमेटी
नई दिल्ली। देश में आवागमन का महत्वपूर्ण साधन ट्रेन है। लाखों-करोड़ों यात्री रोजाना ट्रेन से सफर करते हैं। उन्हें इस दौरान कई समस्याओं से भी दो-चार होना पड़ता है। अब भारतीय रेलवे एक ऐसी पहल करने जा रहा है, जो यात्रियों से संबंधित है। माना जा रहा है कि उन्हें बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। हालांकि इसके लिए कुछ ज्यादा भुगतान करना पड़ सकता है। दरअसल 150 ट्रेनों को और 50 रेलवे स्टेशनों के निजीकरण की मुहिम शुरू हो गई है। रेलवे मंत्रालय ने इसके लिए एक समिति बनाई है। इस समिति…
