नोबेल पुरस्कार विजेता अभिजीत बनर्जी की उपलब्धियों पर भारत को गर्व : मुलाकात के बाद PM मोदी ने किया ट्वीट

नई दिल्ली। PM नरेंद्र मोदी और नोबेल पुरस्कार विजेता अभिजीत बनर्जी के बीच मंगलवार को मुलाकात हुई। इस मुलाकात को पीएम मोदी ने शानदार बताया है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि मानव सशक्तीकरण के प्रति अभिजीत बनर्जी का जुनून साफ दिखता है। मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, ‘हमने विभिन्न विषयों पर एक स्वस्थ और व्यापक बातचीत की। भारत को उनकी उपलब्धियों पर गर्व है। उनके भविष्य के लिए उन्हें शुभकामनाएं। Excellent meeting with Nobel Laureate Abhijit Banerjee. His passion towards human empowerment is clearly visible.…

55 साल के हुए अमित शाह, जन्मदिन पर PM मोदी ने कुछ इस अंदाज में दी बधाई

नई दिल्ली। PM नरेन्द्र मोदी ने बीजेपी अध्यक्ष एवं गृहमंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर मंगलवार को उन्हें शुभकामनाएं दीं और उन्हें एक मेहनती व्यक्ति करार दिया जो भारत को सुरक्षित बनाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। कर्मठ, अनुभवी, कुशल संगठनकर्ता एवं मंत्रिमंडल में मेरे सहयोगी अमित शाह जी को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं। सरकार में बहुमूल्य भूमिका निभाने के साथ ही वे भारत को सशक्त और सुरक्षित करने में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। ईश्वर उन्हें दीर्घायु करे और सदा स्वस्थ रखे। @AmitShah — Narendra Modi (@narendramodi)…

किन मांगों को लेकर आज देशभर में बैंकों की हड़ताल और कौन-कौन से बैंक के कामकाज पर पड़ेगा असर, यंहा पढ़े…..

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के विलय और जमा राशि पर ब्याज दर घटने के विरोध में कुछ कर्मचारी यूनियनों ने मंगलवार को देशव्यापी हड़ताल पर है। इससे बैंकों में कामकाज प्रभावित हुआ है। भारतीय स्टेट बैंक SBI सहित ज्यादातर बैंकों ने अपने ग्राहकों को इस संबंध में पहले ही सूचित कर दिया है। सार्वजनिक क्षेत्र के कई बैंकों के विलय और जमा राशि पर दरों में गिरावट के विरोध में यूनियनों ने एक दिन की हड़ताल पर जाने का फैसला किया था। हड़ताल का आह्वान आल इंडिया बैंक…

पिछले पांच वर्षों में दिल्ली सरकार के खिलाफ एक भी पैसा का भ्रष्टाचार नहीं मिला : मुख्यमंत्री केजरीवाल

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि उनकी सरकार के खिलाफ एक भी पैसा का भ्रष्टाचार नहीं मिला। उन्होंने आप के कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया कि जब तक वह जीवित हैं, पार्टी ‘‘ईमानदार’’ रहेगी। रोहिणी में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि हर परिवार में झगड़े और विवाद होते हैं और आप के भीतर भी ऐसा हुआ। कल किराड़ी और रोहिणी में हमारे कार्यकर्ताओं का जोश देख कर 2015 के माहौल की याद आई। आज कार्यकर्ताओं में उस…

राष्ट्रीय राजधानी “दिल्ली” में अगर बीजेपी सत्ता में आई तो उपभोक्ताओं को देंगे 5 गुना ज्यादा राहत : मनोज तिवारी

नई दिल्ली। बीजेपी दिल्ली इकाई के प्रमुख मनोज तिवारी ने सोमवार को कहा कि उनकी पार्टी अगर राष्ट्रीय राजधानी में सत्ता में आती है तो वह पानी और बिजली उपभोक्ताओं को आप सरकार के मुकाबले पांच गुना ज्यादा राहत देगी। उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से उनके इलाज के खर्च के बारे में सवाल किया और कहा कि उन्होंने अपना इलाज मोहल्ला क्लीनिक में क्यों नहीं करवाया? तिवारी ने बताया कि भाजपा की ओर से दायर किए गए एक RTI आवेदन के अनुसार 2015 में दिल्ली में सत्ता में…

पाकिस्तान जब तक नहीं रोकेगा घुसपैठ की कोशिशें, तब तक सशस्त्र बल देते रहेंगे मुहंतोड़ जवाब : रक्षा मंत्री श्री सिंह

लेह। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को कहा कि यदि पाकिस्तान ने घुसपैठ करानी बंद नहीं की तो भारतीय सशस्त्र बल (BSF) उसे मुंहतोड़ जवाब देते रहेंगे। इसके साथ ही, जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने भी चेतावनी दी कि भारतीय सेना आतंकी शिविरों को नष्ट करने के लिए पाकिस्तान के काफी भीतर जाकर वार करेगी। सिंह और मलिक की टिप्पणियां ऐसे समय आई हैं जब एक दिन पहले सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने कहा कि नियंत्रण रेखा पर जम्मू कश्मीर के तंगधार और केरन सेक्टरों के…

मिट्टी के दीये की बढ़ी मांग से कुम्हारों के मन में नई आस जगी

इस साल दीपावली के मौके पर पूरे छत्तीसगढ़ समेत नक्सल प्रभावित ज़िला नारायणपुर में भी बिजली की झालर और अन्य बिजली के उत्पादों की बिक्री पर खासा असर पड़ेगा। ऐसे में उन गरीब तबके के लोगों के मन में यह आस जग गई है जिनकी दिवाली हर साल दिवाली फीकी हो जाया करती थी। बिजली की झालरों की जगह लेने के लिए मिट्टी से बने खूबसूरत दीये (दीपक) पूरी तरह से तैयार होकर बाज़ार में बिकने के लिए उतर गए हैं। ये दीये इस बार लोगों के घरों को रौशन…

यह स्मारक प्रेरणा और कृतज्ञता का स्थान है, जब भी संभव हो राष्ट्रीय पुलिस स्मारक जाएं : प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली। PM नरेंद्र मोदी ने सोमवार को पुलिस कमेमोरेशन दिवस पर पुलिस बलों और उनके परिजनों को सलाम करते हुए कहा कि पिछले साल राष्ट्रीय पुलिस स्मारक देश को समर्पित किया गया। प्रधानमंत्री ने स्मारक का दौरा करने की अपील की। Last year, the National Police Memorial was dedicated to the nation. This Memorial is a place of inspiration and gratitude. It reminds us of the valour of our police forces. Do visit the National Police Memorial whenever possible. pic.twitter.com/DMYFLvi0pB — Narendra Modi (@narendramodi) October 21, 2019 मोदी ने…

बौखलाये पकिस्तान ने अब रोक दी पोस्टल मेल सेवा, रविशंकर प्रसाद ने की पुष्टि

नई दिल्ली। मोदी सरकार द्वारा जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 के प्रावधानों को निरस्त किए जाने के बाद से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। इतना ही नहीं वह अपनी बौखलाहट कभी भारतीय विमानों के लिए एयरस्पेस बंद करके तो कभी भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिशें करके निकाल रहा है। मगर पाकिस्तान की तमाम प्रयासों पर भारत पानी फेरता आया है। अब ख़बर आ रही है कि पाकिस्तान ने भारत के साथ पोस्टल मेल सेवा को रोक दिया है। इस बात की जानकारी खुद केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने दी है।…

पडोसी पाकिस्तान केवल भारत के लिए समस्या नहीं, बल्कि यह पूरी दुनिया के लिए चुनौती है : राम माधव

नई दिल्ली। पाकिस्तान को वैश्विक आतंकवाद का केंद्र बताते हुए बीजेपी महासचिव राम माधव ने सोमवार को कहा कि भारत का पड़ोस अब केवल उसकी समस्या नहीं है बल्कि वैश्विक चुनौती बन गया है। माधव ने कहा कि लोकतांत्रिक दुनिया को साथ में आना चाहिए तथा पाकिस्तान को आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए बाध्य करना चाहिए जो एक वैश्विक समस्या बन गया है। भारत और पाकिस्तान के बीच संबंधों तथा दोनों देशों के बीच संवाद की गुंजाइश के बारे में पूछे जाने पर माधव ने कहा कि पिछले…