नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पसंदीदा योजना PM- किसान सम्मान निधि का लाभ देशभर के किसान उठा रहे हैं, लेकिन पश्चिम बंगाल के 70 लाख किसान इस लाभ से वंचित हैं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की इस योजना पर आपत्ति के कारण प्रदेश में यह योजना अब तक लागू नहीं हो पाई है। आरंभ में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी PM- किसान योजना के आलोचक थे, मगर बाद में उन्होंने अपना विचार बदला और PM- किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को लाभ दिलाने के…
साल: 2019
मां का घर बसाने बिटिया ढूंढ रही है 50 साल का दूल्हा, ट्वीट कर लिखी ये बात
नई दिल्ली। अपनी मां का घर बसाने की कोशिशों में जुटी एक LLB छात्रा ने उपयुक्त दूल्हे की तलाश के लिए माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर का सहारा लिया है। आस्था वर्मा ने हैशटैग ‘ग्रूम हंटिंग’ के तहत ट्वीट किया है, ‘मैं अपनी मां के लिए 50 साल का दूल्हा ढूंढ रही हूं। शाकाहारी, शराब से दूर रहने वाले और आर्थिक रूप से संपन्न व्यक्ति को तरजीह दी जाएगी।’ आस्था के इस प्रस्ताव को ट्विटर पर काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। निधि कामदार नाम की एक यूजर ने लिखा, ‘ट्विटर के…
दिल्ली में खतरनाक स्तर पर प्रदूषण, हेल्थ इमरजेंसी घोषित, 5 नवम्बर तक स्कूल रहेंगे बंद
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के एक पैनल ने शुक्रवार को दिल्ली-NCR में पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी की घोषणा कर दी है और 5 नवंबर तक निर्माण कार्यों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसके साथ ही पटाखा फोड़ने पर प्रतिबंध लग गया है। एक्यूआई 500 से 700 के बीच पहुंच गया है, जिस कारण सांस लेना दूभर हो गया है। इस बीच दिल्ली सरकार ने सभी स्कूलों को 5 नवंबर तक बंद रखने का आदेश जारी दिया है। प्रदूषण की वजह से दिल्ली के सभी स्कूलों को 5 नवंबर तक बंद…
LG बेदी को नारायणसामी ने कहा राक्षसी, किरण बेदी बोलीं- टिप्पणी असंसदीय और असभ्य
पुडुचेरी। पुडुचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी ने अपने खिलाफ मुख्यमंत्री वी. नारायणसामी की टिप्पणी को शुक्रवार को ‘असंसदीय, अवांछित, असभ्य और कुत्सित और अस्वीकार्य’ बताया। मुख्यमंत्री ने बृहस्पतिवार को बेदी को ‘राक्षस’ कहा था और आरोप लगाया था कि वह मंत्रमंडिल के तय कल्याण योजनाओं के क्रियान्वयन में अड़ंगा लगाती रही हैं। पूर्व IPS अधिकारी ने अपने Whatsapp मैसेज में मुख्यमंत्री के खिलाफ अपनी नाराजगी प्रकट की। उन्होंने कहा, ‘‘राक्षस व्यापक भलाई के लिए काम नहीं करते हैं और राक्षस सारी चीजें अपने लिए ही चाहते हैं और लोगों को…
झारखंड में पांच चरणों में मतदान पहली वोटिंग 30 नवंबर और 23 दिसंबर को आयेगा परिणाम, पढ़े पूरा कार्यक्रम
नई दिल्ली। झारखंड में 81 सदस्यीय विधानसभा का कार्यकाल अगले साल पांच जनवरी को समाप्त हो रहा है। जिसके लिए आज चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। झारखंड की 81 विधानसभा सीटों पर पांच चरणों में चुनाव होगा। झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 : पहले चरण के लिए चुनाव का पूरा विवरण : नोटिफिकेशन नामांकन भरने की आखिरी तिथि नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि वोटिंग परिणाम 6 नवंबर 13 नवंबर 16 नवंबर 30 नवंबर 23 दिसंबर दूसरे चरण के चुनाव का पूरा विवरण : नोटिफिकेशन नामांकन भरने की…
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस की दी जनता को बधाई, कहा- हमने गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ का लिया संकल्प है।
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को एक नवम्बर राज्य स्थापना दिवस की बधाई दी है। श्री बघेल ने कहा कि हमने गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ का संकल्प लिया है। राज्य सरकार इस दिशा में आगे बढ़ रही है। श्री बघेल ने कहा कि राज्य सरकार के द्वारा छत्तीसगढ़ की संस्कृति, संस्कार, संसाधनों को पुनर्जीवित करने के साथ ही नागरिकों के लिए सुलभ और सुचारू प्रशासन व्यवस्था लागू करने की पहल की है। वनवासियों को उनकी जल, जंगल और जमीन उपलब्ध कराने का वायदा सरकार ने पूरा किया है। महिलाओं और…
छत्तीसगढ़ में धान खरीदी के संबंध में चर्चा के लिए मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर मांगा मिलने के लिए समय
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश में खरीफ विपणन वर्ष 2019-20 में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान के उपार्जन के संबंध में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को पत्र भेजकर उनसे मिलने के लिए समय प्रदान करने का अनुरोध किया है। मुख्यमंत्री ने पत्र में कहा है कि किसानों से समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन का कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाना है, इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां की जा चुकी है। उन्होंने इस संबंध में बीते 05 जुलाई और 25 अक्टूबर को भेजे गए पत्रों का हवाला देते…
मुख्यमंत्री ने राजधानी रायपुर के कालीबाड़ी चौक में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दी विनम्र श्रद्धांजलि
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज 31 अक्टूबर को राजधानी रायपुर के कालीबाड़ी चौक में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। कालीबाड़ी चौक, रायपुर में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी जी की पुण्यतिथि पर उनको पुष्पांजलि दी। आज पूरा देश पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी जी की पुण्यतिथि और सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जयंती के अवसर पर उन्हें याद कर नमन कर रहा है। pic.twitter.com/Wh5c2xwCvp — Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) October 31, 2019 मुख्यमंत्री ने इस…
विशेष लेख : छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर वनांचलों में खुशहाली और तरक्की की नई बयार
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में आदिवासियों की उन्नति और बेहतरी के लिए कई अभिनव योजनाएं बनाकर सार्थक पहल की जा रही है। तेंदूपत्ता संग्रहण की दर ढाई हजार रूपए से बढ़ाकर चार हजार रूपए प्रति मानक बोरा कर दी गई है। यह दर देश में सबसे अधिक है। अब 15 वनोपजों की खरीदी समर्थन मूल्य पर की जाएगी। बस्तर में प्रस्तावित स्टील प्लांट नहीं बनने पर लोहंड़ीगुड़ा क्षेत्र के किसानों की अधिगृहित भूमि लौटाने का महत्वपूर्ण निर्णय भी लिया गया है। यहां आदिवासियों को 4200 एकड़…
जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत के अभिन्न हिस्से हैं, चीन को इस पर टिप्पणी करने से बचना चाहिए : रवीश कुमार
नई दिल्ली। एक बार फिर जम्मू-कश्मीर पर चीन के बयान का भारत ने करारा जवाब दिया है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने जम्मू -कश्मीर और लद्दाख पर चीन के बयान की निंदा करते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश(Union territory) का दर्जा देना भारत का अंदरूनी मामला है। इसलिए चीन को इससे दूर रहना चाहिए। मंत्रालय की तरफ से ये भी कहा गया है कि चीन का भी जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के कुछ हिस्सों पर कब्ज़ा है। 1963 में पाक और चीन के बीच करार हुआ था।…
