रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज साईंस कॉलेज मैदान में आयोजित राज्योत्सव में डॉ. नरेन्द्र देव वर्मा द्वारा रचित प्रसिद्ध छत्तीसगढ़ी गीत ‘‘अरपा पैरी के धार महानदी हे अपार‘‘ को प्रदेश का राज्यगीत घोषित किया। इस राज्यगीत को राज्य शासन द्वारा आयोजित महत्वपूर्ण शासकीय कार्यक्रम और आयोजनों के शुभारंभ में बजाया जाएगा। कल 4 नवम्बर को डॉ. नरेन्द्र देव वर्मा की है जन्मजयंती है। बहुमुखी प्रतिभा के धनी, साहित्यकार एवं भाषाविद डॉ. नरेन्द्र देव वर्मा का जन्म सेवाग्राम वर्धा में 4 नवम्बर 1939 को हुआ था और 8 सितम्बर 1979…
साल: 2019
प्रियंका गांधी के वाट्सएप को भी हैक किया गया – सुरजेवाला
नई दिल्ली। इस्राइली सॉफ्टवेयर पेगासस के जरिए जासूसी को लेकर अब कांग्रेस ने रविवार को कहा कि कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी का फोन भी इसके जरिए हैक किया गया। कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सूरजेवाला ने एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि प्रियंका के पास व्हाट्सएप की ओर से कॉल आया जिसमें उनके फोन की संभवत: जासूसी की बात कही गई। ज्ञात हो कि इससे पहले NCP के वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल की भी जासूस की खबर सामने आई थी। पिछले दिनों देश में एक जासूसी कांड…
दिल्ली-NCR में प्रदूषण लेवल 1200 के पार, विजिबिलिटी घटी 32 उड़ानों का मार्ग बदला
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रदूषण की वजह से रविवार को हवाईअड्डे पर विमान परिचालन में बाधा आई और यहां आने वाली 32 उड़ानों को धुंध के चलते अन्यत्र भेज दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि इन उड़ानों को अमृतसर, जयपुर, मुम्बई और लखनऊ भेज दिया गया। एअर इंडिया ने कहा कि दिल्ली हवाईअड्डे पर धुंध के चलते उसने सुबह नौ बजे से अपनी 12 उड़ानें अन्यत्र भेजी हैं। वहीं, विस्तारा के प्रवक्ता ने बताया कि उसने दस बजे के बाद पांच उड़ानों को अन्य स्थानों पर डायवर्ट किया…
भारत सरकार ने जारी किए 2 केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के नक्शे, POK जम्मू कश्मीर का और गिलगित-बाल्टिस्तान लद्दाख का हिस्सा
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के अलग केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद भारत सरकार ने देश का नया मानचित्र जारी किया। गृह मंत्रालय ने एक अधिसूचना में भारत का नया नक्शा जारी किया है जिसमें दोनों केंद्रशासित प्रदेशों को दर्शाया गया है। इसमें पीओके की ‘राजधानी’ मुजफ्फराबाद को देश की भौगोलिक सीमा में दिखाया गया है। नक्शों के अनुसार नए मानचित्र में POK जम्मू-कश्मीर केंद्रशासित प्रदेश का हिस्सा है और गिलगित बल्तिस्तान लद्दाख केंद्रशासित प्रदेश का हिस्सा है। गृह मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश…
2019 राज्योत्सव में “कमार विलेज” बना लोगों के आकर्षण का केन्द्र
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य गठन के उपलक्ष्य में राजधानी रायपुर के साईंस कालेज के मैदान में आयोजित राज्योत्सव की विभागीय प्रदर्शनी ’कमार विलेज’ के सजीव चित्रण ने आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग के पंडाल जीवंत बना दिया है। यह पंडाल राज्योत्सव में प्रदर्शनी देखने के लिए आए लोगों के आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है। विभागीय पंडाल में विशेष रूप से पिछड़ी जनजाति कमार, बैगा, अबूझमाड़िया, पहाड़ी कोरबा, बिरहोर, पन्डो और भुजिया जाति के पारम्परिक रहन-सहन, रीति-रिवाज एवं परम्परा की झलकी प्रदर्शित की गई है। इसमें कमार गांव भी…
मुझे गर्व होता है कि आप जहां भी रहें, आपमें भारत रहता है। आपके भीतर भारतीय संस्कृति के मूल्य जीवंत रहते हैं: PM मोदी
बैंकॉक (थाईलैंड)। PM नरेंद्र मोदी शनिवार को थाईलैंड की तीन दिवसीय यात्रा पर पहुंचे। यहां उन्होंने कार्यक्रम में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। बता दें कि अपनी यात्रा के दौरान, वह आसियान, पूर्वी एशिया और RCEP शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। उनकी यह यात्रा ऐसे समय हो रही है, जब एशिया प्रशांत क्षेत्र के 16 देशों के बीच एक वृहद व्यापार समझौते को लेकर बातचीत चल रही है और भारत को इस समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिये मनाने के वास्ते नये सिरे से राजनयिक प्रयास तेज हुये हैं। बता…
तीस हजारी कोर्ट में पुलिस-वकीलों के बीच भड़की हिंसा, फायरिंग के बाद वकीलों ने पुलिस की गाड़ी में लगाई आग
नई दिल्ली। दिल्ली में पार्किंग को लेकर शनिवार को दिन में तीस हजारी कोर्ट में पुलिस और वकीलों के बीच में जबरदस्त झड़प हो गई। पुलिस और वकीलों के बीच हुई इस झड़प ने देखते ही देखते भयानक रूप ले लिया। तीस हजारी कोर्ट के वकील लगातार हमलावर हो गये थे जिसके जवाब में पुलिस ने फायरिंग की। फायरिंग के बाद वकीलों ने पुलिस की गाड़ी में आग लगा दी। इसके अलावा वकीलों ने पुलिस के कुछ अधिकारियों की पिटाई भी कर दी है। वहां आप-पास के लोगों के मुताबिक…
उच्च शिक्षा में आज गुणवत्ता सुनिश्चित करना सबसे बड़ी आवश्यकता: भूपेश बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां सायाजी होटल में आयोजित कार्यक्रम में उत्कृष्ट शैक्षणिक संस्थाओं, अनुसंधानकर्ताओं, नवाचार करने वालों और प्राध्यापकों को ऑरोपाथ ग्लोबल अवार्ड 2019 से सम्मानित किया। यह अवार्ड ऑरोपाथ सर्विस ट्रस्ट और श्री अरविंदो सोसाइटी द्वारा शैक्षणिक संस्थाओं में उच्च शिक्षा में गुणवत्ता के सुधार, विद्यार्थियों की रोजगार दक्षता बढ़ाकर उन्हें भावी जीवन के लिए तैयार करने और अध्ययन-अध्यापन में नवाचार के माध्यम से उत्कृष्टता हासिल करने के प्रयासों को बढ़ावा देने के लिए दिया जाता है। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में 15 श्रेणियों में ग्लोबल अवार्ड…
माहेश्वरी समाज अपने प्रबंधन कौशल का योगदान गौठानों के सुचारू संचालन में दे : भूपेश बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने माहेश्वरी समाज से अपने प्रबंधन कौशल का योगदान गौठानों के सुचारू संचालन में देने का आव्हान किया है। मुख्यमंत्री आज यहां साइंस कॉलेज ऑडिटोरियम में छत्तीसगढ़ प्रादेशिक माहेश्वरी युवा संगठन द्वारा आयोजित दीपावली मिलन और अभिनंदन समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने माहेश्वरी समाज को दीपावली और राज्य स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि महेश्वरी समाज ने प्रबंधन के क्षेत्र में विशेष दक्षता हासिल की है , यदि यह समाज अपने इस कौशल का योगदान गौठानों के प्रबंधन में देता है,…
छत्तीसगढ़ के आर्थिक मॉडल की चर्चा पूरे देश में : मुख्यमंत्री श्री बघेल, मुख्यमंत्री ने किया तीन दिवसीय राज्योत्सव का शुभारंभ
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज छत्तीसगढ़ के 20वें स्थापना दिवस पर आयोजित राज्योत्सव को सम्बोधित करते हुए कहा है कि राज्य सरकार की नीतियों से प्रदेश में उत्साह का माहौल बना है। राज्य सरकार का लक्ष्य ऐसे समावेशी विकास का है, जिसमें गांव, गरीब, किसान, अनुसूचित जाति, अनूसूचित जनजाति और पिछड़े तबकों के लोगों को विकास का लाभ मिले। राज्य सरकार हर हाथ को काम देना चाहती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज पूरे देश में यह चर्चा का विषय है कि छत्तीसगढ़ देशव्यापी आर्थिक मंदी से अछूता है।…
