मुंबई। महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर अभी भी संशय की स्थिति बानी हुई है। कांग्रेस शिवसेना को समर्थन देने को लेकर असमंजस में है। इस बीच आदित्य ठाकरे ने कहा कि हमने राज्यपाल को बताया कि हम सरकार बनाने के लिए तैयार हैं। हमने उनसे कम से कम 2 दिन का समय मांगा, लेकिन हमें समय नहीं दिया गया। हालांकि उन्होंने कहा कि सरकार बनाने के लिए उनके दावे को अस्वीकार नहीं किया गया है। हम राज्य में सरकार बनाने के प्रयासों में लगे रहेंगे। उन्होंने कहा कि दोनों…
साल: 2019
अयोध्या फैसले के बाद मोहम्मद कैफ के ट्वीट ने जीता हर भारतीय का दिल……. पढ़े क्या लिखा
नई दिल्ली। अयोध्या विवादित राम-जन्मभूमि बाबरी मस्जिद भूमि विवाद मामले में सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ ने अपने ऐतिहासिक फैसले में समूची 2.77 एकड़ जमीन को सर्वसम्मति से राम लला विराजमान को देने का फैसला सुनाया। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले पर आम जनता के साथ-साथ सेलिब्रिटीज ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। इसी कड़ी में पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने भी एक ट्वीट किया है। कैफ का यह ट्वीट ना केवल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है बल्कि हर कोई इसकी तारीफ भी कर रहा है। मोहम्मद…
अयोध्या फैसले से बौखलाए JNU के कुछ छात्रों ने किया विरोध, ABVP ने जलाए दीपक जला विरोध दिया जवाब
नई दिल्ली। JNU के कुछ छात्रों काे शनिवार को सुप्रीम कोर्ट का अयोध्या पर आया फैसला रास नहीं आया। इसके विरोध में JNU विश्वविद्यालय के छात्रों ने अदालत के इस निर्णय पर यूनिवर्सिटी परिसर में विरोध प्रदर्शन किया है। इन छात्रों के विरोध में ABVP के छात्रों ने भी विरोध प्रदर्शन करते हुए यूनिवर्सिटी परिसर में दीप जलाए। साथ ही, ‘मंदिर वहीं बनाएंगे’ के नारे लगाए। मिली जानकारी के अनुसार, JNU के कुछ छात्राें को अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट का निर्णय पसंद नहीं आया। देश की सर्वोच्च अदालत में…
सुप्रीम कोर्ट फैसला: शुभ मुहूर्त देखकर 2020 से शुरू होगा भव्य राम मंदिर का निर्माण
अयोध्या। अयोध्या में राम मंदिर के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सूत्रों का कहना है कि अगले साल 2020 से निर्माण शुरू हो जाएगा। इसके लिए शुभ घड़ी (मुहूर्त) देखी जाएगी। इस समय जिस जगह चबूतरे पर रामलला विराजमान हैं, वहीं बनने जा रहे मंदिर का गर्भगृह होगा। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक ट्रस्ट के जरिए अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण होना है। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से तीन महीने के भीतर ट्रस्ट गठित करने को कहा है। अब…
अयोध्या मामला फैसले का स्वागत करते हुए आडवाणी बोले- मेरे रुख की पुष्टि हुई, मैं खुद को धन्य मानता हूँ जन आंदोलन का हिस्सा बनकर
नई दिल्ली। राम जन्मभूमि आंदोलन के शिल्पकार एवं भाजपा के वयोवृद्ध नेता लाल कृष्ण आडवाणी ने शनिवार को कहा कि वह पूरे दिल से अयोध्या मुद्दे पर उच्चतम न्यायालय के आए फैसले का स्वागत करते हैं। उन्होंने कहा कि उनके रुख की पुष्टि हुई है और वह खुद को धन्य मानते हैं। आडवाणी ने बयान जारी कर कहा, ‘‘अयोध्या के मुद्दे पर उच्चतम न्यायालय के पांच न्यायाधीशों की संविधान पीठ की ओर से दिए गए ऐतिहासिक फैसले का खुले दिल से स्वागत करने के लिए मैं देशवासियों के साथ खड़ा…
अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री श्री बघेल से की दूरभाष पर चर्चा, ली कानून व्यवस्था की जानकारी
रायपुर। अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज दूरभाष पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से चर्चा कर प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने केन्द्रीय गृह मंत्री को बताया कि छत्तीसगढ़ में स्थिति पूरी तरह शांतिपूर्ण है। राज्य सरकार पूरी तरह चौकन्नी है, उन्होंने केन्द्रीय गृह मंत्री को आश्वस्त किया कि शांति व्यवस्था पूरी तरह कायम रहेगी इसके लिए राज्य शासन द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है।
सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का सम्मान करते हैं : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
मुख्यमंत्री ने ईद-मिलाद-उन-नबी की दी मुबारकबाद
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को ईद-मिलाद-उन-नबी की मुबारकबाद दी है। उन्होने अपने संदेश में कहा है कि इस दिन दुनियाभर में इस्लाम के संस्थापक पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब का जन्म दिन बड़े जश्न के रूप में मनाया जाता है। हजरत साहब ने अल्लाह के वचनों को लोगों तक पहुंचाया। वे धरती पर अमन और भाईचारे का संदेश लेकर आए। पैगम्बर हजरत के विचारों ने एक नई संस्कृति, सभ्यता और नये युग का सूत्रपात किया। उनके संदशों ने लोगों के विचारों और जीवन मूल्यों पर अभूतपूर्व प्रभाव डाला।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मोबाईल क्लिनिक वैन को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज सूरजपुर जिले के ग्राम पंचायत केनापारा पर्यटन स्थल पर मुख्यमंत्री हाट-बाजार योजना के तहत साप्ताहिक हाट-बाजारों में जाकर ग्रामीणों का उपचार करने वाले चार मोबाईल क्लिनिक वैन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा एवं आदिमजाति कल्याण मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता सरंक्षण मंत्री अमरजीत भगत तथा उच्चशिक्षा मंत्री उमेश पटेल मौजूद थे। मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लिनिक योजना के तहत स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के द्वारा जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में जिले के विभिन्न विकास…
फेम इंडिया सर्वे में सर्वश्रेष्ठ मंत्री सर्वे में योग्य मंत्री के रूप में छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का दिल्ली में हुआ सम्मान
रायपुर। छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू आज नई दिल्ली के विज्ञान भवन में एक गरिमामय कार्यक्रम में केंद्रीय कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय के हाथों सम्मानित हुए। श्री साहू का सम्मान फेम इंडिया के सर्वे में एक योग्य मंत्री की कैटेगरी में किया गया है। फेम इंडिया और एक सर्व एजेंसी द्वारा संयुक्त रूप से व्यक्तित्व की छवि, कार्य क्षमता, प्रभाव, विभाग की समझ, दूरदर्शिता, लोकप्रियता, कार्य शैली और काम के परिणाम जैसे सभी बिंदुओं को आधार मानकर देश भर से 21 सर्वश्रेष्ठ मंत्रियों का चयन किया…
