नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) के परिसर में गुरुवार को कुछ शरारती तत्वों ने स्वामी विवेकानंद की मूर्ति के साथ तोड़-फोड़ की। मूर्ति को कपड़े से ढक दिया गया है। मूर्ति के प्लेटफार्म पर भगवा शब्द लिखा हुआ दिखाई दे रहा है। मूर्ति के आस-पास बीजेपी के लिए अपशब्द लिखे हुए हैं। मूर्ति का अभी अनावरण नहीं हुआ है। फिलहाल घटना की पूरी जानकारी सामने नहीं आई है। उल्लेखनीय है कि JNU में पिछले कुछ दिनों से छात्रों और प्रशासन में ठनी हुई…
साल: 2019
भारत में असीम संभावनाएं हैं, अनगिनत अवसर हैं..!! BRICS इनका लाभ उठाने के लिए भारत में अपनी मौजूदगी बनाएं और बढ़ाएं : प्रधानमंत्री श्री मोदी
ब्रासीलिया। PM नरेंद्र मोदी ने भारत को दुनिया की सबसे खुली एवं निवेश के लिए अनुकूल अर्थव्यवस्था बताते हुए ब्रिक्स देशों की कंपनियों और कारोबारियों से भारत में निवेश करने और वहां मौजूद असीम संभावनाओं तथा अनगिनत अवसरों का लाभ उठाने का आग्रह किया। PM मोदी ने ब्रिक्स बिजनेस फोरम के समापन समारोह में कहा कि वैश्विक आर्थिक सुस्ती के बावजूद ब्रिक्स देशों ने आर्थिक वृद्धि को गति दी है। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि व्यापार अनुकूल सुधारों, जरूरत के अनुरूप नीतियों, राजनीतिक स्थिरता की वजह से भारत दुनिया…
देश के पहले प्रधानमंत्री नेहरू की जयंती आज, PM मोदी, सोनिया गांधी ने दी श्रद्धांजलि
नई दिल्ली। देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की जयंती के मौके पर PM नरेंद्र मोदी, कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी समेत कई नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। Tributes to our former PM Pandit Jawaharlal Nehru on his birth anniversary. — Narendra Modi (@narendramodi) November 14, 2019 PM मोदी ने गुरुवार सुबह ट्वीट कर लिखा कि पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि। इसके अलावा पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, पूर्व उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी, पूर्व PM मनमोहन सिंह, कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी…
‘सुप्रीम कोर्ट ने भी माना कि चौकीदार चोर है’ वाले राहुल के बयान पर माफीनाम मंजूर लेकिन SC ने कहा- भविष्य में रहें सतर्क
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने चौकीदार चोर है वाले बयान पर राहुल गाँधी की माफी स्वीकार की। जस्टिस संजय कौल ने कहा कि जांच की जरूरत नहीं। लेकिन मोदी पर राहुल का बयान दुभाग्यपूर्ण है। साथ ही कोर्ट ने राहुल गांधी को नसीहत देते हुए कहा कि भविष्य़ में वो इस तरह की टिप्पणी के प्रति सावधानी बरतें। ज्ञात हो कि सुप्रीम कोर्ट ने आज राफेल डील के साथ ही कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ दायर आपराधिक अवमानना याचिका पर भी फैसला सुनाया। यह याचिका बीजेपी नेता…
राफेल पर मोदी सरकार को बड़ी राहत, कांग्रेस को झटका, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की पुनर्विचार याचिका
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने राफेल सौदे पर सरकार को क्लीन चिट देने के अपने निर्णय पर पुनर्विचार की मांग कर रही याचिकाओं को खारिज कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि हमें नहीं लगता कि मामले में एफआईआर दर्ज करने की जरूरत है या फिर अलग से जांच करने की कोई आवश्यकता है। शीर्ष अदालत राफेल मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री – यशवंत सिन्हा और अरुण शौरी तथा कार्यकर्ता-वकील प्रशांत भूषण समेत कुछ अन्य की याचिकाओं पर फैसला सुनाएगी जिनमें पिछले साल के 14 दिसंबर के उस फैसले पर…
पूर्व मुख्यमंत्री फडणवीस ट्विटर पर अपना परिचय बदला बने ”महाराष्ट्र के सेवक”
मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को ट्विटर पर अपना परिचय बदलकर उसे ‘महाराष्ट्र का सेवक’ कर दिया। मुख्यमंत्री के रूप में फडणवीस ट्विटर पर काफी सक्रिय रहते थे। बीजेपी और शिवसेना के बीच सत्ता की साझेदारी को लेकर सहमति नहीं बन पाने के चलते उन्होंने आठ नवंबर को पद से इस्तीफा दे दिया था। श्री फडणवीस कांग्रेस के नेता वसंतराव नाइक के बाद महाराष्ट्र के दूसरे ऐसे मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने अपना कार्यकाल पूरा किया। भाजपा द्वारा सरकार बनाने का दावा नहीं करने के बाद भाजपा नेता…
किसानों की सम्पन्नता से ही बाजारों में आती है रौनक: मुख्यमंत्री श्री बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि जहां किसान आर्थिक रूप से सशक्त और सम्पन्न होंगे वहां बाजारों में भी रौनक देखने को मिलती है। मुख्यमंत्री आज शाम यहां राजधानी रायपुर के रजबंधा मैदान स्थित दैनिक नवभारत समाचार पत्र के कार्यालय में पहुंचकर वहां के सम्पादकीय एवं समाचार प्रभाग के प्रतिनिधियों से मिले और समसायिक विषयों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने चर्चा के दौरान कहा कि छत्तीसगढ़ में किसानों का धान दो हजार पांच सौ रूपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदा गया। किसानों का कर्ज माफ किया और…
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंत्रियों के दल के साथ 14 नवम्बर को जाएंगे दिल्ली, राष्ट्रपति और केन्द्रीय कृषि मंत्री से करेंगे मुलाकात
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल कल 14 नवंबर को पूर्वान्ह में अपने मंत्रिमण्डल के सहयोगियों के साथ नई दिल्ली जाएंगे और वहां महामहिम राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद से मुलाकात कर केन्द्र सरकार द्वारा पूर्व वर्ष की भांति इस वर्ष भी केन्द्रीय पूल के लिए छत्तीसगढ़ से चावल का उपार्जन कराने का अनुरोध करेंगे। मुख्यमंत्री और मंत्रियों का दल शाम को केन्द्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर से भी मुलाकात कर राज्य के किसानों के हित में सेन्ट्रल पूल में चावल खरीदी का आग्रह करेंगे। मुख्यमंत्री के…
महाराष्ट्र में सियासी गतिरोध के बीच पहली बार बीजेपी के चाणक्य श्री शाह ने शिवसेना को दिया ये जवाब यंहा …… पढ़े
नई दिल्ली। महाराष्ट्र में सियासी ऊहापोह इन दिनो बढ़ता ही जा रहा है। बीजेपी से रिश्ता तोड़ने के बावजूद भी शिवसेना महाराष्ट्र को सरकार देने में कामयाब नहीं हो पाई है। शिवसेना ने इसके लिए भरपूर कोशिश की और मोदी कैबिनेट से अपने मंत्री अरविंद सावंत का इस्तीफा तक दिला दिया, लेकिन कई राउंड की मीटिंग करने के बावजूद कांग्रेस और NCP ने शिवसेना को समर्थन पर अंतिम निर्णय नहीं लिया। जिसके बाद राज्य नें राष्ट्रपति शासन लग गया। लेकिन इन सब के बीच पहली बार सारे सियासी धटनाक्रम को…
CJI गोगोई ने रिटायरमेंट पूर्व दिया एक और बड़ा फैसला, CJI गोगोई ने रिटायरमेंट पूर्व दिया एक और बड़ा फैसला, RTI के दायरे में आएगा मुख्य न्यायाधीश का ऑफिस
नई दिल्ली। देश के प्रधान न्यायाधीश के दफ्तर को सूचना के अधिकार (RTI) के दायरे में लाने के दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने आज अपना फैसला सुना दिया। जिसके अंतर्गत मुख्य न्यायाधीश का ऑफिस भी सूचना के अधिकार RTI के तहत आएगा। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने इसमें कुछ नियम भी जारी किए हैं। फैसले में कहा गया है कि मुख्य न्यायाधीश ऑफिस एक पब्लिक अथॉरिटी है, इसके तहत ये RTI के तहत आएगा। लेकिन इस दौरान दफ्तर की गोपनीयता बरकरार रहेगी।…
