रायपुर। राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में कलाकारों ने चार श्रेणीयों में अपने नृत्य का प्रदर्शन किया। इसमें पहले विवाह एवं अन्य संस्कार, दूसरा पारंम्परिक त्यौहार एवं अनुष्ठान, तीसरा फसल कटाई एवं कृषि तथा अन्य पांरम्परिक विधाएं शामिल रहीं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नृत्य महोत्सव में आयोजित प्रतियोगिता के विजेता नृतक दलों को पुरस्कार राशि, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया। प्रत्येक श्रेणी के लिए प्रथम पुरस्कार के रूप में नृतक दल को पांच लाख रूपए की राशि, द्वितीय पुरस्कार के रूप में तीन लाख रूपए की…
साल: 2019
राज्योत्सव के साथ होगा राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का आयोजन : मुख्यमंत्री ने की घोषणा
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि अब हर साल राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का आयोजन होगा। यह आयोजन राज्योत्सव के साथ होगा। राज्योत्सव कुल पांच दिनों को होगा। इसमें पहले दो दिन राज्य के स्थानीय कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। वहीं शेष तीन दिन राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में आयोजित राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में पहली बार देश-विदेश के कलाकारों ने एक साथ मंच साझा किया है। तीन दिवसीय महोत्सव में बड़ी संख्या में आदिवासी कलाकारों ने अपनी…
कलाकारों ने कहा छत्तीसगढ़ उन्हें उम्रभर रहेगा याद : मुख्यमंत्री ने कलाकारों से की मुलाकात
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज साईंस कॉलेज में आयोजित राष्ट्रीय नृत्य महोत्सव के समापन अवसर पर छह देशों के विदेशी कलाकारों और कई राज्यों के आए जनजातीय कलाकारों से ग्रीन रूम में मुलाकात की। श्री बघेल ने कलाकारों को उनकी शानदार, सरस, कलात्मक और मनमोहक प्रस्तुति की सराहना की। इस दौरान कलाकारों ने भी छत्तीसगढ़ में मिले आतिथ्यभाव, मेहमान नवाजी, यहां की संस्कृति और परंपरागत खाने की सराहना की। साथ ही कलाकारों ने कार्यक्रम की इस सुखद एहसास बताते हुए कहा कि उन्हें उम्रभर छत्तीसगढ़ की यह यात्रा याद रहेगी।…
कलाकारों को मंच से मिली पहचान, आदिवासी महोत्सव से बढ़ी छत्तीसगढ़ की शान
रायपुर। कला और संस्कृति किसी भी जनजाति समुदाय की अपनी पहचान है और इसी जनजाति की पहचान को अक्षुण्ण बनाए रखने राजधानी रायपुर में राष्ट्रीय आदिवासी महोत्सव का आयोजन हर किसी को भा रहा है। नृत्य के साथ गीत एवं धुनों की जुगलबंदी के बीच जनजाति संस्कृति की जीवंत प्रस्तुति ने छत्तीसगढ़ ही नही देश के अन्य राज्यों एवं दूसरे देश के कलाकारों को मंच देकर इस आयोजन से दर्शकों और कलाकारों से खूब वाहवाही बटोरी। आयोजन के माध्यम से दर्शकों ने हर्ष,उल्लास के वातावरण में जनजाति कलाकारों द्वारा मनोरंजन…
CAA-NRC पर बोले उपराष्ट्रपति नायडू, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं, गहराई से अध्ययन कर, सकारात्मक चर्चा की जरूरत
हैदराबाद। उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने रविवार को कहा कि लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है, हिंसा और लोकतंत्र साथ-साथ नहीं चल सकते हैं। उन्होंने यह बात नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और राष्ट्रीय नागरिक पंजीकरण (NRC) को लेकर देश के विभिन्न हिस्सों में हो रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा के संदर्भ में कही। उप राष्ट्रपति ने लोगों से किसी भी मुद्दे पर प्रतिक्रिया जाहिर करने से पहले उसका गहराई से अध्ययन करने की अपील की। संयुक्त आंध्र प्रदेश के दिवंगत मुख्यमंत्री एम. चन्ना रेड्डी…
नियम तोड प्रियंका ने जिस स्कूटी पर की लखनऊ में सवारी, पुलिस ने कांग्रेसी विधायक का कटा 6100 का चालान
लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी शनिवार को लखनऊ में जिस स्कूटी से घूम रही थीं अब ट्रैफिक पुलिस ने उसका चालान काट दिया है। स्कूटी से सवारी के दौरान न तो उसे चलाने वाले ने और न ही प्रियंका गांधी ने हेलमेट पहना था। बता दें कि जिस स्कूटी का चालान कटा है उसे राजस्थान से कांग्रेस विधायक धीरज गुर्जर चला रहे थे। प्रियंका शनिवार को दारापुरी के परिवारवालों से मिलने जा रही थीं, लेकिन लोहिया पार्क पर पुलिस ने उनके काफिले को रोक लिया और आगे जाने की अनुमति…
UP गोरखपुर मंदिर में अभिनेता गोविंदा ने की CM योगी आदित्यनाथ से भेंट-मुलाकात
गोरखपुर। जाने-माने फिल्म अभिनेता और पूर्व कांग्रेस सांसद गोविन्दा ने रविवार को गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। करीब आधे घंटे की इस मुलाकात के दौरान योगी और गोविंदा ने राज्य के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने मुलाकात के दौरान गोविंदा से उत्तर प्रदेश में ज्यादा से ज्यादा फिल्मों की शूटिंग करने को कहा। साथ ही गोरखपुर के रामगढ़ताल समेत पूरे राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के अपनी सरकार के प्रयासों का भी जिक्र किया। योगी ने गोविंदा को कुम्भ मेले…
2020 नए साल के जश्न को टल्ली होकर न मनाये, भरना पड़ेगा 10 हजार का चालान ! और भी बहुत कुछ यंहा पढ़े……
नई दिल्ली। नए साल 2020 में जश्न के मौके पर अगर किसी ने बहुत ज्यादा शराब पी और फिर गाड़ी चलाने की जिद की तो उसे जेल की हवा खानी पड़ सकती है। ज्ञात हो कि अगर चालाक टल्ली मिला तो पुलिस चालान काटेगी लेकिन इस बीच अगर वह गरमी से पेश आता है तो पुलिस कैब के जरिए चालाक को उसके घर तक छुड़वाने का इंतजाम करेगी। पुलिस चालाक को घर छुड़वाने के लिए ऐप बेस्ड कैब का इस्तेमाल करेगी और आप यह बिल्कुल भी मत सोचना की कैब…
राहुल पर बरसे गिरिराज, बोले- कांग्रेस के पापों को धोने का काम कर रही है भाजपा सरकार
रांची। संशोधित नागरिकता कानून पर केंद्रीय पशुपालन, मत्स्य एवं डेयरी विकास मंत्री गिरिराज सिंह ने शनिवार को आरोप लगाया कि भारत में जो काम मुगलों और अंग्रेजों ने नहीं किया वह काम राहुल गांधी और टुकड़े-टुकड़े गैंग कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री ने इसके साथ ही यह भी कहा कि राहुल को घुसपैठियों से ज्यादा प्रेम है तो वह उन्हें इटली ले जाएं। भाजपा प्रदेश कार्यालय में संशोधित नागरिकता कानून पर आज एक संवाददाता सम्मेलन में केंद्रीय पशुपालन,मत्स्य और डेयरी विकास मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि जो भारत के…
राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव : अंतरराष्ट्रीय प्रस्तुति में श्रीलंका, बेलारूस और मालद्वीप के कलाकार छाए मालद्वीप के कलाकारों ने गाया लोकप्रिय हिंदी गीत
रायपुर। राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के तीसरे और अंतिम दिन भी सांध्यबेला में जनजातिय जीवन शैली की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की धूम रही। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय आदिवासी नृत्यों की शानदार प्रस्तुति ने दर्शकों को बांधे रखा। झारखंड की मर्दानी झूमर और पाइका नृत्य ने एक बार फिर साबित किया कि उनकी जीवनचर्या में सांस्कृतिक विरासत किस तरह घुली मिली है। अपने जीवन शैली की बानगी उनके नृत्य में देखने को मिली जिसे जमकर सराहना मिली। अब बारी थी अंतरराष्ट्रीय आदिवासी नृत्य की। सांध्यबेला में पड़ोसी देश श्रीलंका के कलाकारों ने पीकॉक…
