NRC को लेकर अमित शाह का राहुल पर निशाना, पूछा- क्यों घुसपैठिये आपके चचेरे भाई लगते हैं क्या ?

रांची। केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने झारखंड में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। श्री शाह ने कहा कि ये राहुल बाबा कहते हैं कि NRC क्यों ला रहे हो? घुसपैठियों को क्यों निकाल रहे हो? कहां जाएंगे और क्या खाएंगे? क्यों आपके चचेरे भाई लगते हैं क्या? बहरागोड़ा (झारखंड) में जनसभा को संबोधित किया। झारखंड की जनता ने 2014 से पहले विकास की जगह अस्थिर सरकारों और नक्सलवाद, भ्रष्टाचार व अराजकता का माहौल देखा है। अब…

संसद में अधीर हुए चौधरी, लोकसभा में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को बताया निर्बला सीतामरण

नई दिल्ली। संसद के शीतकालीन सत्र के 11वें दिन सदन में गहमा गहमी में हैदराबाद गैंगरेप से लेकर अर्थव्यवस्था पर चरर्चा हो रही थी। लेकिन इन सब के बीच कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को लेकर आपत्तिजनक बयान दे दिया। अधीर रंजन चौधरी ने कॉरपोरेट टैक्स पर चर्चा के दौरान कहा कि कभी-कभी लगता है कि आपको (निर्मला सीतरमण) नहीं निर्बला सीतमरण कहना ठीक होगा कि नहीं। आप मंत्री पद पर तो हैं लेकिन जो आपके मन में है वो कह पाती हैं या…

श्री शाह का राहुल गांधी को खुला चैलेंज, कहा- कांग्रेस के 55 साल और हमारे 5 साल के शासन का हिसाब लेकर आवो मैदान में

रांची। केन्द्रीय गृह मंत्री एवं भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने झारखंड के चक्रधरपुर में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आपका वोट तय करेगा कि झारखंड विकास के पथ पर चलेगा या नक्सलवाद के। शाह ने दावा किया कि नरेंद्र मोदी और रघुबर दास के नतृत्व में राज्य का निरंतर विकास हो रहा है। केन्द्रीय गृह मंत्री एवं भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @AmitShah चक्रधरपुर, झारखंड में विशाल जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। https://t.co/s0FDN27mZi — BJP (@BJP4India) December 2, 2019 श्री शाह ने कहा कि आदिवासियों…

संसद में उठा हैदराबाद पशु चिकित्सक का मुद्दा, राजनाथ बोले- अपराधियों को सबसे कठोर से कठोर सजा दी जानी चाहिए

हैदराबाद। आज दिन भर तेलंगाना में महिला पशु चिकित्सक से बलात्कार और हत्या पर देशभर में रोष और गुस्सा रहा। देश के कई इलाकों में इसे लेकर लोग प्रदर्शन कर रहे वंही देश की संसद लोकसभा और राज्यसभा में सदस्यों ने यह मामला उठाया गया। संसद में सरकार की ओर से जवाब देते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि इस कृत्य ने पूरे देश को शर्मसार किया है, इसने सभी को आहत किया है। अभियुक्तों को उनके अपराध के लिए सबसे कठोर सजा दी जानी चाहिए कहा। राजनाथ…

भारी बारिश के चलते तमिलनाडु में दीवार गिरने से 15 लोगों की मौत

कोयंबटूर (तमिलनाडु)। तमिलनाडु के मेट्टुपलायम में भारी बारिश के कारण एक दीवार के कई मकानों पर गिरने से 10 महिलाओं सहित कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि भारी बारिश के कारण पूरी तरह कमजोर पड़ चुकी निजी परिसर की 15 फुट लंबी दीवार सुबह करीब पांच बजे नजदीकी घरों की छत पर गिर गई, जिससे घरों में सो रहे लोग अंदर ही दब गए। दमकल एवं बचाव सेवा कर्मियों ने स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से मलबे से शव बाहर निकाले। बचाव…

अयोध्या फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा जमीयत उलेमा ए हिंद, दायर की पुनर्विचार याचिका

नई दिल्ली। राम जन्मभूमि बाबरी मस्जिद भूमि विवाद मामले पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ जमीयत उलेमा ए हिंद के अध्यक्ष सैयद अशहद रशीदी ने पुनर्विचार याचिका दाखिल की है। अशहद रशीदी अयोध्या मामले में मुस्लिम पक्ष के 10 याचिकाकर्ताओं में से एक हैं। मिली जानकारी के अनुसार दायर की गई याचिका 217 पन्नों की है। याचिका में कहा गया है कि सुप्रीम कोर्ट ने यह माना है कि वहां पर नमाज होती थी। इसके बावजूद मुसलमानों को बाहर कर दिया। ज्ञात हो कि सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला…

पार्षद प्रत्याशियों को देना होगा अपने चुनाव खर्च का हिसाब, नगर निगम पार्षद के व्यय की सीमा 5 लाख रुपए

रायपुर। नगरीय निकाय चुनाव में पहली बार पार्षद पद के प्रत्याशियों के लिए चुनाव कार्य में व्यय की सीमा निर्धारित की गई है। इसमें नगर पालिक निगम रायपुर के पार्षद प्रत्याशी 5 लाख रुपए तक ही खर्च कर पाएगें। नगर पालिक निगम बीरगांव के पार्षद प्रत्याशी 3 लाख रुपए तक, अन्य नगर पालिका परिषद के पार्षद पद प्रत्याशी 1.50 लाख रुपए तक तथा नगर पंचायत के पार्षद पद के प्रत्याशी 50 हजार रुपए खर्च कर पाएंगे। पार्षद पद के लिए चुनाव लड़ने वाले प्रत्येक प्रत्याशी को अपना नाम निर्देशन पत्र…

शिरोमणि अकाली दल के MLA सिरसा ने औरंगजेब लेन के साइन बोर्ड पर पोती कालिख, किया विरोध

नई दिल्ली। शिरोमणि अकाली दल के विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा और अन्य दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्यों ने आज औरंगजेब लेन के साइन बोर्ड पर कालिख पोत के विरोध प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि वे औरंगजेब का नाम सड़कों, और देश की किताबों से हटाने’ की मांग कर रहे हैं। साइन बोर्ड पर कालिख पोतने के बाद अकाली दल के विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा ने बताया कि गुरु तेग बहादुर ने औरंगजेब के बलपूर्वक धर्मांतरण के प्रयासों के खिलाफ अपने जीवन का बलिदान कर दिया। सिरसा ने…

बीजेपी नेता देवेन्द्र फडणवीस महाराष्ट्र विधानसभा में चुने गए विपक्ष के नेता, किया गया औपचारिक ऐलान

मुंबई। भारतीय जनता पार्टी नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस को विधानसभा में विपक्ष का नेता चुना गया है। रविवार को औपचारिक तौर पर इस बात का ऐलान किया गया। इससे पहले, महाराष्ट्र विधानसभा में नाना पटोले को सर्वसम्मति से स्पीकर चुना गया। कांग्रेस ने राज्य विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए सत्तारूढ़ शिवसेना-कांग्रेस-राकांपा गठबंधन के उम्मीदवार के तौर पर पार्टी विधायक पटोले के नाम का शनिवार को ऐलान किया जबकि भाजपा ने कथोरे को अपना प्रत्याशी बनाया था। पटोले विदर्भ में साकोली विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं…

नवंबर महीने में GST कलेक्शन 6 फीसदी बढ़कर पहुंचा एक लाख करोड़ के पार

नई दिल्ली। माल एवं सेवा कर (GST) संग्रह तीन महीने के बाद नवंबर में पुन: एक लाख करोड़ रुपये के स्तर को पार किया। नवंबर में GST संग्रह एक साल पहले इसी माह की तुलना में छह प्रतिशत बढ़कर 1.03 लाख करोड़ रुपये रहा। इससे पहले अक्टूबर में GST संग्रह 95,380 करोड़ रुपये था। पिछले साल नवंबर में 97,637 करोड़ रुपये की वसूली हुई थी। GST revenue collection for November stands at Rs. 1,03,492 crore, crossing the Rs 1 lakh crore mark once again; 3rd highest monthly collection since #GST…