आदर्श आचार संहिता के पालन, पेड न्यूज और उम्मीदवारों के विज्ञापन पर कड़ी नजर रखेंगे निर्वाचन प्रेक्षक

रायपुर। राज्य निर्वाचन आयोग ने नगरीय निकाय निर्वाचन के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षकों (General Observer) से आज यहां नवीन विश्राम भवन में चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए। राज्य निर्वाचन आयुक्त ठाकुर राम सिंह और आयोग के अधिकारियों ने आदर्श आचार संहिता का पालन सुनिश्चित करने तथा स्वतंत्र व निष्पक्ष निर्वाचन के लिए प्रेक्षकों की भूमिका और जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने सभी प्रेक्षकों को नामांकन दाखिले के आखिरी दिन तक संबंधित जिलों में पहुंचकर काम शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने अपने नाम, मोबाइल नंबर और…

कचरा प्रबंधन और पृथक्करण के प्रति जागरूकता लाने एनसीसी कैडेट्स की शानदार पहल

रायपुर। राष्ट्रीय कैडेट कोर कांकेर द्वारा एक दिसंबर से 15 दिसंबर तक जागरूकता अभियान का आयोजन किया जा रहा है जिसके तहत एनसीसी जूनियर डिवीजन उच्चतर माध्यमिक विघालय नरहरदेव कांकेर द्वारा 8 वीं छत्तीसगढ़ स्वतंत्र कंपनी और कर्नल ए. के. आहूजा के मार्गदर्शन में कचरे के प्रबंधन और पृथक्करण पर नुक्कड़-नाटक का मंचन किया गया । कैडेटो ने कचरे के प्रबंधन और पृथक्करण के बारे में विस्तार से बताया कि कचरे को मुख्यतः तीन भागों में अलग करना चाहिये पहला गीला कूड़ा जैसे फल और सब्जियों के छिलके, बचा हुआ…

छत्तीसगढ़ के चहुंमुखी विकास और हर वर्ग की भलाई पर विशेष जोर : मुख्यमंत्री श्री बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के चहुंमुखी विकास के लिए हमारी सरकार द्वारा हर वर्ग और व्यक्ति की भलाई के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। विकास के इस पैमाने में केवल सड़क, पुल-पुलिया और भवन का निर्माण ही नहीं अपितु बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसी हर जरूरतों की उपलब्धता शामिल है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने गत दिवस यहां राजधानी रायपुर में निजी चैनल द्वारा ‘छत्तीसगढ़-विकास, उपलब्धि और चुनौतियां‘ विषय पर आयोजित परिचर्चा में इस आशय के विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर उन्होंने…

सूडान फैक्ट्री में विस्फोट से 18 भारतीयों समेत 23 की मौत, विदेश मंत्री जयशंकर ने जताया दुख

नई दिल्ली। सूडान की राजधानी खार्तूम में चीनी मिट्टी की एक फैक्ट्री में बड़ा धमाका हुआ है, जिसमें 18 भारतीयों समेत 23 लोगों की मौत हो गई है और 130 से अधिक घायल हो गए हैं। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इस घटना की पुष्टि की है। विदेश मंत्री ने कहा, ‘मुझे अभी सलूमी स्थित एक फैक्ट्री में विस्फोट की जानकारी मिली है।य़ इस हादसे में 18 भारतीयों की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। Have just received the tragic news of…

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने आईएएस अधिकारी चन्द्रकांत उइके के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने समाज कल्याण विभाग के संचालक पद पर पदस्थ भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी चन्द्रकांत उइके के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। श्री उइके का आज मुम्बई के एक अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा है कि स्वर्गीय श्री उइके ने राज्य शासन में अनेक महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दी। वे एक सहज, सरल, ऊर्जावान और लोकप्रिय अधिकारी थे। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारी के रूप में अपने दायित्वों का बखूबी निर्वहन किया। उनके निधन का…

मुख्यमंत्री ने योगी अरविंद घोष को उनकी पुण्यतिथि पर किया नमन

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महान योगी, दार्शनिक और क्रांतिकारी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी योगी अरविंद घोष को उनकी पुण्यतिथि 5 दिसम्बर पर नमन किया है। श्री बघेल ने योगी अरंविंद घोष के स्वाधीनता आंदोलन में दिए गए योगदान को याद करते हुए कहा कि युवा कांत्रिकारी के रूप में उन्होंने ब्रिटिश सरकार के अन्याय की जमकर आलोचना की। अपने भाषणों और लेखनी के माध्यम से उन्होंने विदेशी समानों के बहिष्कार और स्वदेशी को अपनाने का संदेश लोगों तक पहुुंचाया, बाद में अरविंद योगी हो गए। उनके दर्शन का पूरे विश्व…

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में ITBP जवान आपस मे भिड़े कैंप में चलीं गोलियां, 6 जवानों की गई जान

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में स्थित इंडो तिब्बत बॉर्डर पुलिस (ITBP) के कैंप में बुधवार सुबह आपसी संघर्ष में 6 जवानों की मौत हो गई। इसके अलावा दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। मृत जवानों में 2 हवलदार और 4 सिपाही शामिल हैं। सभी जवान बाहरी राज्यों के हैं, जिन्हें यहां शिविर में तैनात किया गया था। घटना के कारणों की जांच जारी है। जानकारी के अनुसार नारायणपुर जिला मुख्यालय से करीब 60 किलोमीटर दूर कड़ेनार में फायरिंग में छह जवान मारे गए। नारायणपुर SP मोहित गर्ग…

मुख्यमंत्री बघेल ने भारतरत्न डॉ.राजेन्द्र प्रसाद को जयंती पर किया नमन और अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस की दी बधाई

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्र भारत के प्रथम राष्ट्रपति और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भारतरत्न डॉ.राजेन्द्र प्रसाद को उनकी जयंती 3 दिसम्बर पर नमन करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए हैं। श्री बघेल ने डॉ.राजेन्द्र प्रसाद के योगदान को याद करते हुए कहा है कि राजेन्द्र बाबू ने भारतीय स्वाधीनता संग्राम के महत्वपूर्ण राजनेताओं में से एक थे । उन्होंने संविधान सभा के अध्यक्ष के रूप में देश को एक मजबूत संविधान देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। डॉ.राजेन्द्र प्रसाद ने राष्ट्रपति रहते हुए कभी अपने संवैधानिक अधिकारों पर किसी को…

शिवांगी स्वरूप बनीं भारतीय नौसेना की पहली महिला पायलट

कोच्चि। बिहार मुजफ्फरपुर की सब लेफ्टिनेंट शिवांगी स्वरूप ने भारतीय नौसेना की पहली महिला पायलट बनने का गौरव हासिल किया है। प्रारंभिक प्रशिक्षण के बाद शिवांगी को पिछले साल जून में वाइस एडमिरल एके चावला ने औपचारिक तौर पर नौसेना में शामिल किया था। Slt Shivangi makes history as she earns her golden wings from CinC #SNC Vice Adm AK Chawla to become the first naval pilot as part of the graduating class of 7th Dornier conversion course today..02 Dec 19. @indiannavy @SpokespersonMoD @PIBTvpm @airnewsalerts @DefenceMinIndia pic.twitter.com/FbCoNzfF3S — PRO Defence…

हैदराबाद रेप मर्डर केस पर उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू बोले- …तो दुष्कर्मी की आयु पर पुनर्विचार किया जाए

नई दिल्ली। हैदराबाद रेप मर्डर केस पर चिंता जाहिर करते हुए उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने सोमवार को कहा कि अगर जघन्य अपराध जारी रहते हैं तो सजा देने के लिए दुष्कर्मी की आयु के मुद्दे पर पुनर्विचार किया जाना चाहिए। उल्लेखनीय है कि इस समय पूरे देश में वर्ष 2012 में हुए निर्भया केस की तरह हैदराबाद में एक डॉक्टर के साथ हुए गैंगरेप और हत्या को लेकर हल्ला मचा हुआ है। राज्यसभा के सभापति नायडू ने भी इस घटना पर गहरी चिंता व्यक्त की। नायडू ने राज्यसभा की…