कोलकोता। आज भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय बंगाल दौरे पर रहे, इस दौरान उन्होंने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। दरअसल पूरा मामला ऐसा घटित हुआ की मुर्शिदाबाद जाते हुए उन्हें नवग्राम के पास मुस्लिमों की भीड़ ने उन्हें घेर लिया। विजयवर्गीय ने ट्वीट किया,”मुर्शिदाबाद जाते हुए मुझे नवग्राम के पास मुस्लिमों की बड़ी भीड़ ने घेर लिया है। मेरी गाडी के दोनों तरफ भीड़ जमा है। प्रशासन कोई सुनवाई नहीं कर रहा! SP और DG भी फ़ोन नहीं उठा रहे! पश्चिम बंगाल में अराजक सरकार के रहते…
साल: 2019
मतदाताओं को जागरूक करने मतदान केन्द्रों में मतदान प्रक्रिया से संबंधित पोस्टर एवं सेल्फी जोन पोस्टर लगाने के निर्देश
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा आगामी 21 दिसम्बर को होने वाले नगर पालिका आम निर्वाचन के लिए मतदाताओं को जागरूक करने के लिए मतदान केन्द्रों में दो पोस्टर लगाने के निर्देश दिए गए हैं। आयोग द्वारा प्रदेश के सभी कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों को जारी परिपत्र में कहा गया है कि मतदान दिवस के लिए दो पोस्टरों (सेल्फी जोन एवं मतदान की प्रक्रिया के संबंध में) प्रकाशित कराया गया है। इन दोनों पोस्टरों को प्रत्येक मतदान केन्द्र में प्रदर्शित किया जाए। पोस्टर नगरीय निकायों के मतदान केन्द्रों की…
गुरू बाबा घासीदास जी के उपदेश मानव जाति के लिए अनुकरणीय : मुख्यमंत्री श्री बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सतनाम पंथ के प्रवर्तक गुरू बाबा घासीदास जी की जयंती 18 दिसम्बर के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है। श्री बघेल ने कहा कि गुरू बाबा घासीदास जी ने दुनिया को सत्य, अहिंसा और सामाजिक सद्भावना का मार्ग दिखाया। गुरू बाबा घासीदास के उपदेश समस्त मानव जाति के लिए अनुकरणीय हैं। उन्होंने सम्पूर्ण मानव जाति को ’मनखे-मनखे एक समान’ के प्रेरक वाक्य के साथ यह संदेश दिया कि सभी मनुष्य एक समान है। गुरू घासीदास जी ने अपने उपदेशों के माध्यम से दलित-शोषित समाज…
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने नई सरकार के एक वर्ष पूरे होने पर प्रदेशवासियों को दी बधाई
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नई सरकार के एक वर्ष पूरे होने पर प्रदेशवासियों को बधाई दी। उन्होंने अपने सन्देश में कहा है कि पिछले एक वर्ष में राज्य सरकार ने जनता से किए अनेक वायदे पूरे किए हैं। राज्य सरकार जनाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए ईमानदारी और निष्ठा के साथ काम कर रही है। किसानों के कर्ज माफी और 2500 रूपए प्रति क्विंटल धान खरीदी, बिजली बिल हाफ, तेंदूपत्ता संग्रहण की दर 4000 रुपए प्रति मानक बोरा की गई, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने ’’नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी’’…
गांधी जी के ग्राम स्वराज की कल्पना होगी साकार: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर। छत्तीसगढ़ में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए महात्मा गांधी की ग्राम स्वराज की परिकल्पना को साकार करने के लिये सुराजी गांव योजना क्रियान्वयन की जा रही है। इस योजना में नरवा, गरूवा, घुरूवा और बाड़ी के संवर्धन और विकास के काम शुरू किए गए है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बिलासपुर जिले के मस्तूरी विकासखंड के ग्राम पंधी में आयोजित पंच-सरपंच महासम्मेलन और कृषि उन्मुखीकरण कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए यह बात कही। इस मौके पर उन्होंने सीपत को तहसील का दर्जा देने और…
जामिया हिंसा मामले में पुलिस ने 10 लोग किया गिरफ्तार, इनमें से कोई भी छात्र नहीं, सभी आरोपी आपराधिक बैकग्राउंड के
नई दिल्ली। दिल्ली जामिया विश्वविद्यालय और जामिया नगर में नागरिकता ACT के खिलाफ रविवार को हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हुए संघर्ष मामले में 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस ने बताया है कि 15 दिसंबर को हुई घटना के सिलसिले में जिन दस लोगों को गिरफ्तार किया गया है वह सभी आपराधिक पृष्ठभूमि वाले हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार किए गए लोगों में कोई भी छात्र नहीं है। वहीं दिल्ली पुलिस ने सोमवार को दिए बयान में कहा था…
22 दिसंबर को रामलीला मैदान में रैली करके प्रधानमंत्री मोदी करेंगे प्रचार की शुरुआत
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 22 दिसंबर को यहां रामलीला मैदान में एक रैली कर भाजपा के प्रचार का शुभारंभ करेंगे। पार्टी ने शनिवार को यह जानकारी दी। पार्टी ने बताया कि इस रैली में अनधिकृत कॉलोनियों के निवासी शामिल होंगे। गौरतलब है कि इस महीने की शुरुआत में संसद ने दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों के निवासी को मालिकाना हक देने के लिए एक विधेयक पारित किया था। दिल्ली में दो दशक से अधिक समय बाद सत्ता में वापसी की बाट जोह रही भाजपा…
छत्तीसगढ़ में जागी पुरखों के सपने पूरे होने की आस, धान और किसान से चलती है राज्य की अर्थव्यवस्था
रायपुर। शपथ लेने के मात्र दो घंटे में ही नई सरकार ने कई बड़े फैसले लेकर सबको चाैंका दिया। दरअसल धान और किसान ऐसे विषय हैं जिसका यहां के घर-घर से ताल्लुक है। पिछले एक साल के कार्यकाल को देखें तो राज्य सरकार ने राज्य की अर्थव्यवस्था को देशव्यापी मंदी के प्रभाव से बचाए रख कर बड़ी कामयाबी हासिल की है। नई सरकार ने देश की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना शुरू की है जिसमें इलाज के लिए 20 लाख रूपए तक की सहायता दी जाएगी। इसके अलावा 56 लाख लोगों…
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने लोक गायक मिथलेश साहू के निधन पर शोक व्यक्त किया
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध लोक गायक मिथलेश साहू के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। श्री साहू का आज रायपुर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। श्री बघेल ने अपने शोक संदेश में कहा है कि मिथलेश साहू का निधन मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। श्री साहू के साथ मेरे पारिवारिक संबंध रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय मिथलेश साहू को पारंपरिक छत्तीसगढ़ी गीतों के गायन में विशेष महारत हासिल थी। वे छत्तीसगढ़ी लोककला के प्रति बेहद समर्पित कलाकार थे। उन्होंने…
वेस्ट इंडीज के पूर्व कप्तान ने कहा कैरेबियन द्वीप से चलकर आया हूँ, आपका काम देखनेे
रायपुर। वेस्ट इंडीज क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान ड्वेन ब्रावो आज दुर्ग जिले के पाटन ब्लाक के पाहंदा पहुंचे। उन्होंने यहां के गौठान में स्वसहायता समूह से जुड़ी महिलाओं से चर्चा की। महिलाओं ने ब्रावो को बताया कि किस प्रकार गौठान के माध्यम से उनके लिए आर्थिक सशक्तिकरण के अवसर खुले हैं। ब्रावो के साथ दुभाषिये भी आए थे, जिनके माध्यम से वे अपनी बात महिलाओं से कर रहे थे। ब्रावो ने महिलाओं से कहा कि उनकी यह सोच है कि दुनिया महिलाओं की तरक्की से आगे बढ़ेगी। दुनिया को…
