लखनऊ। CAA के खिलाफ हो रहे प्रदर्शनों के बीच PM नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर से शांति की अपील की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लखनऊ में अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी की आधारशिला रखने के बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हिंसा करने वाले लोगों को आत्मचिंतन करने की जरूरत है। उन्होंने अपील की कि अफवाहों को सुनकर हिंसा पर उतारू हो जाना गलत बात है। प्रधानमंत्री ने सवाल किया कि क्या सीएए को लेकर हिंसा करना सही था? लोगों को खुद से यह सवाल पूछना…
महीना: दिसम्बर 2019
पच्चीस राज्यों 6 देशों के आदिवासी कलाकारों सहित थिरकेगा पूरा देश, आदिवासी थाप पर एक समय पर एक ही स्थान पर
रायपुर। रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में 27 दिसम्बर से आयोजित हो रहे राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव को शुरू होने में अब बस एक ही दिन बाकी है। परसों शुक्रवार से आरंभ हो रहे इस भव्य आयोजन में शामिल होने वाले दलों का रायपुर पहुचना शुरू हो चुका है। अरुणाचल प्रदेश, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश जैसे धुर उत्तर के राज्यों के दल आ चुके हैं और कल शाम तक बाकी 23 राज्यों के दल भी रायपुर पहुच जाएंगे। रायपुर के साइंस कॉलेज में पहली बार आयोजित हो रहे राष्ट्रीय आदिवासी…
मुख्यमंत्री ने राजधानी के सेन्ट पॉल केथेड्रल पहुंचकर मसीही समाज सहित प्रदेशवासियों को दी ‘क्रिसमस‘ की शुभकामनाएं
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज क्रिसमस पर्व पर राजधानी रायपुर के सेन्ट पॉल केथेड्रल पहुंचकर मसीही समाज सहित प्रदेशवासियों को प्रभु यीशु मसीह के जन्मदिन ‘क्रिसमस‘ की बधाई और शुभकामनाएं दी। श्री बघेल ने इस अवसर पर कहा कि प्रभु यीशु ने संपूर्ण मानव जाति के कल्याण के लिए करूणा, प्रेम, दया और सेवा का मार्ग दिखाया। उनकी शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक हैं। हमें आज उनके बताये जीवन मूल्यों को लेकर चलने की जरूरत है ताकि पूरी दुनिया में शांति की स्थापना हो सके। उनके बताए दया, करुणा, प्रेम…
अफवाहों के बीच अमित शाह ने CAA, NPR-NRC पर सरकार का रुख किया साफ, कहा- NPR की वजह से नहीं जाएगी किसी की भी नागरिकता
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंगलवार को भारत की जनगणना 2021 और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (NPR) के उन्नयन को मंजूरी प्रदान कर दी। PM नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में इस आशय के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर पर सरकार का रुख साफ किया। शाह ने कहा कि NPR का कोई भी डाटा NRC में इस्तेमाल नहीं होगा। दोनों प्रक्रिया अलग-अलग है। ये प्रक्रिया हमने शुरू नहीं की है। यह UPA सरकार के वक्त का है। इसके बाद…
राहुल गांधी 27 दिस को करेंगे तीन दिवसीय राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का शुभारंभ, प्रियंका गांधी वाड्रा समेत दिग्गज कांग्रेसी नेता करंगे शिरकत
रायपुर। राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि लोकसभा सांसद राहुल गांधी होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे। राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का शुभारंभ 27 दिसम्बर को सवेरे 10 बजे साईंस कॉलेज मैदान में होगा। महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर अति विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्य सभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद, उप नेता आनंद शर्मा, राज्यसभा सांसद अहमद पटेल और मोतीलाल वोरा, पूर्व सांसद के.सी. वेणुगोपाल, श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुश्री मीरा कुमार, छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. चरण…
मुख्यमंत्री बघेल ने प्रदेशवासियों को दी ‘क्रिसमस‘ की बधाई
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मसीही समाज सहित प्रदेशवासियों को प्रभु यीशु मसीह के जन्मदिन ‘क्रिसमस‘ की बधाई और शुभकामनाएं दी है। क्रिसमस की पूर्व संध्या पर जारी बधाई संदेश में श्री बघेल ने कहा कि प्रभु यीशु ने संपूर्ण मानव जाति के कल्याण के लिए सत्य, प्रेम, करूणा और क्षमा का मार्ग दिखाया। आप सभी को क्रिसमस पर्व मुबारक हो।आइये! इस दिन हम सब प्रत्येक जरूरतमंद की मदद करने एवं सभी के साथ खुशियां बांटने का संकल्प लें।#HappyChristmas pic.twitter.com/St6EnRI56p — Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) December 25, 2019 प्रभु यीशु ने…
CAA-NRC पर मचे बवाल के बीच मोदी कैबिनेट ने दी राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (NPR)को मंजूरी, मिला 8,500 करोड़ रुपये का बजट
नई दिल्ली। देशभर में नागरिकता कानून और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर को लेकर मचे घमाशान के बीच अब राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर यानी NPR को मोदी सरकार ने मंजूरी दे दी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में NPR को मंजूरी दे दी गई है। सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक इस बार NPR के लिए आंकड़े इकट्ठा करने का काम 1 अप्रैल 2020 से शुरू होगा और 30 सितंबर तक किया जाएगा। ज्ञात हो कि NPR की शुरुआत साल 2010 में…
प.बंगाल कोलकाता में CAA के समर्थन में भाजपा की विशाल रैली, नड्डा-विजयवर्गीय रहे मौजूद
कोलकाता। भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने संशोधित नागरिकता कानून (CAA) के समर्थन में सोमवार को यहां एक विशाल रैली की। श्री नड्डा के साथ पश्चिम बंगाल भाजपा प्रमुख दिलीप घोष और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय सहित भगवा पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता भी थे। मार्च मध्य कोलकाता के हिंद सिनेमा से शुरू हुआ और श्याम बाजार में संपन्न होगा। मैं बंगाल कई बार आया हूँ। मैंने बंगाल के कई नज़ारे और कई दृश्य देखे है। लेकिन आज का जो दृश्य है, वो अभूतपूर्व है। यह…
बेंगलुरु में संशोधित नागरिकता कानून CAA-NRC के खिलाफ मुस्लिम संगठनों की ‘शांति रैली’, हजारों लोग हुए शामिल
बेंगलुरु। मुस्लिम समुदाय के हजारों लोगों ने सोमवार को यहां संशोधित नागरिकता कानून (CAA) और प्रस्तावित राष्ट्रीय नागरिक पंजी (NRC) के खिलाफ आयोजित “शांति रैली” में हिस्सा लिया। हाथों में राष्ट्रीय तिरंगा और तख्तियां लिये प्रदर्शनकारियों ने नारे लगाए और CAA और NRC वापस लेने की मांग की। तकरीबन 35 संगठनों के मंच ‘ज्वाइंट एक्शन कमेटी ऑफ बेंगलुरु’ के आह्वान पर निकाली गई रैली का समापन कुद्दूस साहब ईदगाह मैदान में हुआ। रैली की वजह से शहर के कई इलाकों में यातायात बुरी तरह प्रभावित रहा। पुलिस ने कहा कि…
भाजपा झारखंड के जनादेश का सम्मान करती है: अध्यक्ष अमित शाह
नई दिल्ली। गृह मंत्री और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने सोमवार को कहा कि उनकी पार्टी झारखंड विधानसभा चुनाव के जनादेश का सम्मान करते हुये पार्टी के प्रतिद्वंद्वी गठबंधन से मिली पराजय को स्वीकार करती है। शाह ने झारखंड विधानसभा चुनाव की मतगणना के रुझानों और घोषित परिणाम के आधार पर ट्वीट कर कहा, ‘‘हम झारखंड की जनता द्वारा दिये गये जनादेश का सम्मान करते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा को 5 वर्षों तक प्रदेश की सेवा करने का जो मौका दिया था उसके लिए हम जनता का हृदय से आभार…
