नई दिल्ली। भारतीय रेलवे के 166 साल के लंबे इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि इस साल किसी भी यात्री की जान नहीं गई है। इंडियन रेलवे ने दावा किया है कि इस वित्तीय वर्ष में एक भी यात्री की मौत नहीं हुई है। यानी भारतीय रेलवे के 166 साल के इतिहास में 2019-20 ‘जीरो पैसेंजर डेथ’ का गवाह बना है। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने इस पर खुशी जताते हुए एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा- ‘सेफ्टी फर्स्ट: 66 साल में पहली बार, चालू वित्त वर्ष में…
महीना: दिसम्बर 2019
संघ (RSS) भारत के 130 करोड़ की आबादी को हिंदू मानता है : मोहन भागवत
हैदराबाद। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत ने बुधवार को कहा कि संघ भारत की 130 करोड़ आबादी को हिंदू समाज के रूप में मानता है, चाहे उनका धर्म और संस्कृति कुछ भी हो। उन्होंने कहा कि धर्म और संस्कृति से परे देखते हुए, जो लोग राष्ट्रवादी भावना रखते हैं और भारत की संस्कृति तथा उसकी विरासत का सम्मान करते हैं, वे हिंदू हैं और आरएसएस देश के 130 करोड़ लोगों को हिंदू मानता है। उन्होंने कहा कि संपूर्ण समाज हमारा है और संघ का उद्देश्य संगठित समाज…
झारखण्ड विधानसभा चुनाव 2019
छत्तीसगढ़ की संस्कृति और मान-सम्मान की सुखद स्मृति लेकर जाएं देश-विदेश से पहुंचे कलाकार : मुख्यमंत्री श्री बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शाम बेमेतरा से रायपुर वापसी के दौरान सीधे राजधानी रायपुर स्थित साईंस कॉलेज मैदान पहुंचकर वहां 27 से 29 दिसम्बर तक आयोजित होने वाले राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव की तैयारी का विस्तार से जायजा लिया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, कृषि एवं पशुपालन मंत्री रविन्द्र चौबे तथा खाद्य एवं संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत भी साथ थे। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने आयोजन स्थल पर मुख्य मंच, दर्शकों की बैठक व्यवस्था, कलाकारों के लिए बनाए जा रहे वातानुकूलित…
कबीरवाणी आज भी प्रासंगिक : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, चार दिवसीय संत समागम मेले में शामिल हुए
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज देर शाम बेमेतरा के निकटवर्ती ग्राम लोलेसरा में आयोजित चार दिवसीय कबीर संत समागम मेला के प्रथम दिवस में शामिल हुए। पंथ हुजूर उग्रनाम साहेब स्मृति में आयोजित इस मेले का यह छठवां वर्ष हैं। मुख्यमंत्री ने प्रकाश मुनिनाम साहेब का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, विधायक बेमेतरा आशीष कुमार छाबड़ा, नवागढ़ विधायक गुरूदयाल सिंह बंजारे सहित बड़ी संख्या में श्रध्दालुजन शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि हमारा देश संत, महापुरूष,…
प्रधानमंत्री मोदी ने किया लखनऊ में वाजपेयी की 25 फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण, रखी चिकित्सा विश्वविद्यालय की आधारशिला
लखनऊ। PM नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को यहां दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण किया। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर यहां पहुंचे मोदी ने लोकभवन परिसर में स्थित उनकी करीब 25 फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया और उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। Inaugurated a statue of Atal Ji in Lucknow. pic.twitter.com/PlmnRqqf8N — Narendra Modi (@narendramodi) December 25, 2019 PM मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय की भी आधारशिला रखी। इस विश्वविद्यालय के लिये उत्तर प्रदेश सरकार ने 50…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया अटल भूजल-अटल टनल योजना काे लॉन्च, पढ़े…. इन 7 राज्यों को होगा फायदा
नई दिल्ली। आज पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर केंद्र सरकार ने बुधवार को दो महत्वपूर्ण योजनाओं की शुरुआत की है। ये योजनाएं अटल भूजल और अटल टनल नाम से शुरू की गई है। इसके लिए केंद्र सरकार 6,000 करोड़ रुपये आवंटित करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन दोनों योजनाओं का शुभारंभ किया। सोचिए,18 करोड़ ग्रामीण घरों में से सिर्फ 3 करोड़ घरों में।70 साल में इतना ही हो पाया था।अब हमें अगले पाँच साल में 15 करोड़ घरों तक पीने का साफ पानी, पाइप से…
CAA और NRC के समर्थन में भारतीय मूल के लोगों ने अमेरिका में की रैलियां
वाशिंगटन। बड़ी संख्या में भारतीय-अमेरिकी नागरिक संशोधित नागरिकता कानून और प्रस्तावित राष्ट्रीय नागरिक पंजी के समर्थन में सामने आए हैं और वे इस विवादित कानून के बारे में ‘‘गलत सूचनाओं और मिथकों को दूर’’ करने के लिए अमेरिका के कई शहरों में रैलियां कर रहे हैं। संसद में जब से नागरिकता विधेयक पारित हुआ है तब से भारत में प्रदर्शन चल रहे हैं। राष्ट्रपति के हस्ताक्षर करने के साथ ही इस विधेयक ने कानून की शक्ल अख्तियार कर ली है। सरकार ने मंगलवार को 2021 की जनगणना और राष्ट्रीय जनसंख्या…
महाराष्ट्र ठाकरे कैबिनेट ने कृषि ऋण माफी-‘शिव भोजन’ योजना को दी मंजूरी
मुंबई। सत्ता में आने के एक महीने से भी कम समय में महाराष्ट्र की शिवसेना नीत सरकार ने मंगलवार को कृषि माफी योजना को मंजूरी दे दी। साथ ही इसने गरीबों के लिए सब्सिडी पर भोजन योजना को भी मंजूरी दी। राज्य मंत्रिमंडल ने महात्मा ज्योतिराव फुले कृषि ऋण माफी योजना को मंजूरी दे दी जिसके तहत 30 सितम्बर 2019 तक लंबित कृषि ऋण को माफ कर दिया जाएगा। इसी तरह से कैबिनेट ने ‘शिव भोजन’ कार्यक्रम शुरू करने को भी मंजूरी दी जिसके तहत गरीबों को राज्य के सभी…
राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व अन्य पक्ष-विपक्ष के नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को किया याद दी श्रद्धांजलि
नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 95वीं जयंती के अवसर पर दिल्ली स्थित उनके स्मारक ‘सदैव अटल’ पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने ट्वीट कर वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा, ‘‘आज पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी जी की जन्म जयंती के अवसर पर सुशासन दिवस के उपलक्ष्य में लोकोपकारी, पारदर्शी, सक्षम प्रशासन के प्रति नव प्रतिबद्धता और संकल्प लें।’’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी सदैव अटल स्मारक पहुंचे और वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की। On the birth anniversary…
