लखनऊ। उत्तर प्रदेश में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के हिंसक विरोध प्रदर्शन में शामिल लोगों को पकड़ने के लिए योगी आदित्यनाथ सरकार कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रही है, वहीं जिन प्रदर्शनकारियों की तस्वीरें विभिन्न जिलों में पहचान के लिए चस्पा की गई हैं, वे कानून से बचने के लिए हुलिया बदल रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ‘वांछित’ लोगों की सूची में जिन युवाओं की तस्वीरें लगी हैं वे लखनऊ, कानपुर और मेरठ के स्थानीय सैलूनों पर दाढ़ी बनवा रहे हैं, बाल कटा रहे हैं। एक वरिष्ठ…
महीना: दिसम्बर 2019
राज्यपाल, मुख्यमंत्री, नेता प्रतिपक्ष और मंत्रियों ने मंच पर कलाकारों के साथ मिलाए ताल
रायपुर। राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के दूसरे दिन भी आज देर रात तक छत्तीसगढ़ सहित भारत के कई प्रदेशों और दूसरे देशों से आए आदिवासी नृत्य दलों ने रंगारंग आकर्षक प्रस्तुतियां दी। गीत, संगीत, नृत्य और रंगों के सम्मोहन में दर्शकों के साथ ही अतिथिगण भी देर रात तक बंधे रहे। ऊपर मंच पर कलाकारों के और नीचे अतिथियों व दर्शकों के पैर लगातार थिरकते रहे। राज्यपाल अनुसुईया उइके, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, मंत्रीगण और अन्य अतिथिगण थाईलैंड और बेलारूस के नृत्य दलों की प्रस्तुति के दौरान…
नृत्य और संगीत आदिवासियों के जीवन का अभिन्न अंग : राज्यपाल अनुसुईया उइके
रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज साईंस कॉलेज मैदान में चल रहे राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में शामिल हुए। इस अवसर पर राज्यपाल ने देश-विदेश से आए लोक कलाकारों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आदिवासियों की संस्कृति बहुत समृद्ध रही है। हर प्रदेश की संस्कृति वहां की भौगोलिक स्थिति के अनुसार अलग-अलग है। यहां कई आदिवासी नृत्य देखने को मिले हैं, जो पहले देखने को नहीं मिले थे। इस राष्ट्रीय महोत्सव के दौरान अनेकता में एकता की भावना दिखाई दे रही है, जिससे…
एक ही स्थान पर विभिन्न संस्कृतियों का समागम : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज साईंस कॉलेज मैदान में चल रहे राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में शामिल हुए। इस अवसर पर राज्यपाल ने देश-विदेश से आए लोक कलाकारों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आदिवासियों की संस्कृति बहुत समृद्ध रही है। हर प्रदेश की संस्कृति वहां की भौगोलिक स्थिति के अनुसार अलग-अलग है। यहां कई आदिवासी नृत्य देखने को मिले हैं, जो पहले देखने को नहीं मिले थे। इस राष्ट्रीय महोत्सव के दौरान अनेकता में एकता की भावना दिखाई दे रही है, जिससे…
यह साल किसानों की समृद्धि का रहा : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर। हमारी सरकार की योजनाओं की वजह से कृषकों को खेती पर भरोसा लौटा है। 2500 रूपए में धान खरीदी एवं कर्जमाफी के निर्णय से किसानों को आर्थिक संबल मिला। इस साल प्रदेश के किसानों की समृद्धि का साल रहा, यह बात मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ग्राम पतोरा में आयोजित कार्यक्रम में कही। वे सार्वजनिक हनुमान मन्दिर उत्सव में भाग लेने पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि सरकार ने न केवल कृषकों को फसल का उचित दाम दिलाने को लेकर पहल की है अपितु ग्रामीण विकास की…
राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के समापन समारोह में सांसद अधीर रंजन चौधरी होंगे मुख्य अतिथि : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे कार्यक्रम की अध्यक्षता
रायपुर। रायपुर के साईंस कॉलेज मैदान में राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के अंतिम दिन 29 दिसम्बर को आयोजित समापन समारोह में सांसद एवं संसद की लोक लेखा समिति के अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे। समापन समारोह का आयोजन रात्रि 7.30 बजे से किया गया है। महोत्सव के समापन अवसर पर विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष चरणदास महंत, महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष नानाभाऊ पाडोले और राज्यसभा सांसद मधुसूदन देवराम…
असम को नागपुर RSS की चड्डी वाले नहीं चलाएंगे, असम को असम की जनता चलाएगी : राहुल गांधी
गुवाहाटी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि केंद्र और असम की भाजपा सरकारों की नीतियों के चलते यह राज्य हिंसा के पथ पर लौट सकता है। गांधी ने यहां जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में शांति लाने वाली असम संधि को बर्बाद नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने संशोधित नागरिकता कानून CAA का हवाला देते हुए कहा, ‘‘मुझे डर है कि असम भाजपा की नीतियों के चलते कहीं हिंसा के रास्ते पर लौट न जाएं।’’ उन्होंने कहा कि भाजपा और RSS को असम एवं पूर्वोत्तर…
राज्यपाल आरिफ से इरफान हबीब ने की अभद्रता, आरिफ मोहम्मद बोले- आप किसी को चुप नहीं करा सकते
तिरुवनंतपुरम। केरल के कन्नूर में आयोजित भारतीय इतिहास कांग्रेस कार्यक्रम में केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को विरोध का सामना करना पड़ा। उन्होंने जैसे ही नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में हुए प्रदर्शन के बारे में बोलना शुरू किया तभी इतिहासकार इरफान हबीब मंच पर पहुंच गए। Shri #IrfanHabib tried on stage to disrupt inaugural address questioning Hon'ble Governor's right to quote #MaulanaAbdulKalamAzad, shouting that he should quote Godse.He pushed Hon'ble Governor's ADC&SecurityOfficer, who prevented his unseemly gesture #IndianHistoryCongress pic.twitter.com/P7hA2HZQg8 — Kerala Governor (@KeralaGovernor) December 28, 2019 हबीब ने उन्हें रोकने और भाषण को बाधित…
राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में आदिवासियों संग थिरके राहुल गांधी
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी में यहां आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के उद्घाटन समारोह में शुक्रवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आदिवासी रंग में नजर आए। वह यहां आदिवासियों के साथ जमकर थिरके। राजधानी के साइंस कॉलेज मैदान में शुक्रवार को तीन दिनी राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव शुरू हुआ। उद्घाटन समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी का मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने परंपरागत तरीके से स्वागत किया। उद्घाटन समारोह के दौरान छत्तीसगढ़ का लोक नृत्यदल गौर नृत्य प्रस्तुत कर रहा था, जिसे देखकर राहुल…
आदिवासी सहित सभी वर्गों को जोड़कर ही निकलेगा देश की तरक्की का रास्ता : सांसद राहुल गांधी
रायपुर। लोकसभा सांसद राहुल गांधी ने कहा कि आदिवासियों और सभी वर्गों को जोड़कर ही देश की तरक्की का रास्ता निकलेगा। सभी वर्गों और लोगों को जोड़ना और सभी को साथ लेकर चलना हमारी सांस्कृतिक पहचान है और यही भावना इस महोत्सव में दिख रही है। इस महोत्सव में आदिवासी संस्कृति और इतिहास को जानने और समझने का बेतहर मौका मिल रहा है। यह महोत्सव हमारी विविधता में एकता को भी दर्शाता है। लोक सभा सांसद राहुल गांधी ने आज यहां साइंस कालेज मैदान में तीन दिनों तक चलने वाले…
