मुख्यमंत्री श्री बघेल 12 दिसंबर को जशपुर महोत्सव में होंगे शामिल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 12 दिसंबर को जशपुर महोत्सव में शामिल होंगे। श्री बघेल 12 दिसंबर को पूर्वान्ह 11 बजे रायपुर के पुलिस परेड ग्राउण्ड से हेलीकाप्टर द्वारा रवाना होकर दोपहर 12 बजे जशपुर जिले के ग्राम सलियाटोली (कुनकुरी) पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री यहां मिनी स्टेडियम में आयोजित जशपुर महोत्सव-2019 में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 2.45 बजे रायपुर लौट आएंगे।

इसरो ने लॉन्च किया रीसैट-2BR1 सैटेलाइट, सीमा सुरक्षा मिशन में मिलेगी मदद, भारत ने कुल 319 विदेशी उपग्रह किए प्रक्षेपित

श्रीहरिकोटा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) इसरो ने चंद्रयान के बाद आज फिर सफल प्रयास किया हैं। ISRO ने 11 दिसंबर 2019 को दोपहर 3.25 बजे राडार इमेजिंग सैटेलाइट रीसैट-2बीआर1 (RiSAT-2BR1) को लॉंच किया। इसरो की तरफ से राडार इमेजिंग सैटेलाइट रीसैट-2बीआर1 की सफल लॉन्चिंग की गई। राडार इमेजिंग सैटेलाइट रीसैट-2बीआर1 की सफल लॉन्चिंग ने देश की सुरक्षा को और मजबूत किया हैं। इस सफल लॉन्चिंग के बाद देश की सीमा सुरक्षा पर नजर सरखना और आसान होने वाला हैं। इस सैटेलाइट की खास बात ये है कि अपना काम…

मोदी सरकार को मिली बड़ी कामयाबी, नागरिकता संशोधन विधेयक राज्यसभा में भी पास, पक्ष में 125 और विपक्ष में पड़े 105 वोट

नई दिल्ली। नागरिकता (संशोधन) विधेयक (CAB) को संसद की मंजूरी मिल गई है। राज्यसभा में विधेयक के पक्ष में 125 वोट और विरोध में 105 वोट पड़े। लोकसभा में यह विधेयक पहले ही पास हो चुका है। राज्यसभा ने नागरिकता संशोधन विधेयक को प्रवर समिति में भेजे जाने के माकपा सदस्य के के रागेश के प्रस्ताव को मतविभाजन के बाद 99 के मुकाबले 124 मतों से खारिज किया। सभी राज्यों में यह बिल लागू होगा। A landmark day for India and our nation’s ethos of compassion and brotherhood! Glad that…

अमर शहीद वीर नारायण सिंह के योगदान को हमेशा किया जाएगा याद : मुख्यमंत्री श्री बघेल

रायपुर। अमर शहीद वीर नारायण सिंह की जन्मस्थली सोनाखान को पर्यटन केन्द्र के रूप में विकसित किया जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अमर शहीद वीर नारायण सिंह के शहादत दिवस पर उन्हें सोनाखान पहुंचकर विनम्र श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर उन्होंने सोनाखान को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की घोषणा की और वहां बनाए गए स्मारक को नई भव्यता देकर वहां विभिन्न सुविधाएं विकसित करने की बात कही। कार्यक्रम में नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, विधायक मोहन मरकाम, कसडोल विधायक शकुंतला साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि और…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मड़वा में किया सतनाम धर्मशाला का लोकार्पण

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के अंतर्गत गिरौदपुरी धाम के समीप मड़वा गांव में प्रगतिशील सतनामी समाज द्वारा निर्मित सतनाम धर्मशाला का लोकार्पण किया। धर्मशाला का निर्माण लगभग ढाई करोड़ रुपये की लागत से समाज के लोगों द्वारा आपसी सहयोग से किया गया है। मुख्यमंत्री ने धर्मशाला के विस्तार के लिए 50 लाख रुपये प्रदान करने की घोषणा की है। उन्होंने प्रगतिशील सतनामी समाज की ओर से धर्मशाला निर्माण के दानदाताओं को सम्मानित किया। नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री शिव कुमार डहरिया ने लोकार्पण समारोह की अध्यक्षता…