छत्तीसगढ़ सरकार NMDC की माईनिंग लीज बढ़ाएगी: भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में NMDC के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक एन. बैजेन्द्र कुमार से मुलाकात के दौरान कहा कि NMDC की माईनिंग लीज जो 30 मार्च 2020 को समाप्त हो रही है उसे राज्य सरकार आगे बढ़ाएगी। मुख्यमंत्री ने NMDC से जुड़े विभिन्न विषयों पर कुमार के साथ विचार-विमर्श किया। उन्होंने कहा कि NMDC और सीएमडीसी महासमुंद जिले के सरायपाली तहसील के हीरा धारित क्षेत्र में पूर्वेक्षण का काम करेगी। चर्चा के दौरान यह भी तय हुआ की छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल द्वारा…

प्रदेशवासियों को मिली दो नई स्वास्थ्य योजनाएं, डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना में 5 लाख रूपए एवं मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत 20 लाख रूपए तक इलाज की सुविधा

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य के सभी नागरिकों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार सुविधा प्रदान करने हेतु मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज निवास कार्यालय में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में दो नई स्वास्थ्य योजना को शुरू करने का निर्णय लिया गया है। डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना तथा मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के नाम से जानी जाएगी। डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजनांतर्गत आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में शामिल परिवार के साथ ही नई योजना में सभी प्राथमिकता एवं अंत्योदय राशन कार्डधारी परिवारों को…

गोठान के ईंधन से अनमोतिन बाई के घर पकने लगा भोजन

रायुपर। पति की मौत के बाद आर्थिक संकट से जूझ रही अनमोतिन बाई को अब न तो जंगल से लकड़ी लाने की जरूरत पड़ती है, न ही गैस सिलेण्डर में गैस भराने की। कुछ समय पहले गांव की अनमोतिन बाई को जब मुफ्त में गैस सिलेण्डर मिला था तब वह बहुत खुश थी। लेकिन जब गैस खत्म हुई तब घर की विपरीत परिस्थितियों के बीच सिलेण्डर में गैस भराने के लिये पैसे इक्टठा करना उसके लिए एक बड़ी मुसीबत बन गया। घर में चूल्हा जलाना ही था और खाना पकाना…

भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पवेलियन का मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया उद्घाटन, स्टॉलों का किया अवलोकन ली जानकारी

रायपुर। नई दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित हो रहे 39वां भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले (आईआईटीएफ) में छत्तीसगढ़ पवेलियन का मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज उद्घाटन किया। 14 से 27 नवंबर तक चलने वाले इस मेले में छत्तीसगढ़ के विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए हैं। मेले में शिरकत कर मुख्यमंत्री श्री बघेल ने स्टॉलों का अवलोकन कर जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ के कारीगरों की प्रशंसा करते हुए विजिटर बुक में भी उल्लेख किया है। उन्होंने शुभकामनाएं देते हुए लिखा है कि छत्तीसगढ़ के स्टॉल में हमारे मेहनतकश कारीगरों…

JNU में उपद्रवियों ने तोड़ी स्वामी विवेकानंद की मूर्ति, प्रतिमा के चबूतरे पर लिखे आपत्तिजनक शब्द, भाजपा ने उठाई कार्रवाई की मांग

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) के परिसर में गुरुवार को कुछ शरारती तत्वों ने स्वामी विवेकानंद की मूर्ति के साथ तोड़-फोड़ की। मूर्ति को कपड़े से ढक दिया गया है। मूर्ति के प्लेटफार्म पर भगवा शब्द लिखा हुआ दिखाई दे रहा है। मूर्ति के आस-पास बीजेपी के लिए अपशब्द लिखे हुए हैं। मूर्ति का अभी अनावरण नहीं हुआ है। फिलहाल घटना की पूरी जानकारी सामने नहीं आई है। उल्लेखनीय है कि JNU में पिछले कुछ दिनों से छात्रों और प्रशासन में ठनी हुई…

भारत में असीम संभावनाएं हैं, अनगिनत अवसर हैं..!! BRICS इनका लाभ उठाने के लिए भारत में अपनी मौजूदगी बनाएं और बढ़ाएं : प्रधानमंत्री श्री मोदी

ब्रासीलिया। PM नरेंद्र मोदी ने भारत को दुनिया की सबसे खुली एवं निवेश के लिए अनुकूल अर्थव्यवस्था बताते हुए ब्रिक्स देशों की कंपनियों और कारोबारियों से भारत में निवेश करने और वहां मौजूद असीम संभावनाओं तथा अनगिनत अवसरों का लाभ उठाने का आग्रह किया। PM मोदी ने ब्रिक्स बिजनेस फोरम के समापन समारोह में कहा कि वैश्विक आर्थिक सुस्ती के बावजूद ब्रिक्स देशों ने आर्थिक वृद्धि को गति दी है। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि व्यापार अनुकूल सुधारों, जरूरत के अनुरूप नीतियों, राजनीतिक स्थिरता की वजह से भारत दुनिया…

देश के पहले प्रधानमंत्री नेहरू की जयंती आज, PM मोदी, सोनिया गांधी ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली। देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की जयंती के मौके पर PM नरेंद्र मोदी, कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी समेत कई नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। Tributes to our former PM Pandit Jawaharlal Nehru on his birth anniversary. — Narendra Modi (@narendramodi) November 14, 2019 PM मोदी ने गुरुवार सुबह ट्वीट कर लिखा कि पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि। इसके अलावा पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, पूर्व उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी, पूर्व PM मनमोहन सिंह, कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी…

‘सुप्रीम कोर्ट ने भी माना कि चौकीदार चोर है’ वाले राहुल के बयान पर माफीनाम मंजूर लेकिन SC ने कहा- भविष्य में रहें सतर्क

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने चौकीदार चोर है वाले बयान पर राहुल गाँधी की माफी स्वीकार की। जस्टिस संजय कौल ने कहा कि जांच की जरूरत नहीं। लेकिन मोदी पर राहुल का बयान दुभाग्यपूर्ण है। साथ ही कोर्ट ने राहुल गांधी को नसीहत देते हुए कहा कि भविष्य़ में वो इस तरह की टिप्पणी के प्रति सावधानी बरतें। ज्ञात हो कि सुप्रीम कोर्ट ने आज राफेल डील के साथ ही कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ दायर आपराधिक अवमानना याचिका पर भी फैसला सुनाया। यह याचिका बीजेपी नेता…

राफेल पर मोदी सरकार को बड़ी राहत, कांग्रेस को झटका, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की पुनर्विचार याचिका

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने राफेल सौदे पर सरकार को क्लीन चिट देने के अपने निर्णय पर पुनर्विचार की मांग कर रही याचिकाओं को खारिज कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि हमें नहीं लगता कि मामले में एफआईआर दर्ज करने की जरूरत है या फिर अलग से जांच करने की कोई आवश्यकता है। शीर्ष अदालत राफेल मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री – यशवंत सिन्हा और अरुण शौरी तथा कार्यकर्ता-वकील प्रशांत भूषण समेत कुछ अन्य की याचिकाओं पर फैसला सुनाएगी जिनमें पिछले साल के 14 दिसंबर के उस फैसले पर…

पूर्व मुख्यमंत्री फडणवीस ट्विटर पर अपना परिचय बदला बने ”महाराष्ट्र के सेवक”

मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को ट्विटर पर अपना परिचय बदलकर उसे ‘महाराष्ट्र का सेवक’ कर दिया। मुख्यमंत्री के रूप में फडणवीस ट्विटर पर काफी सक्रिय रहते थे। बीजेपी और शिवसेना के बीच सत्ता की साझेदारी को लेकर सहमति नहीं बन पाने के चलते उन्होंने आठ नवंबर को पद से इस्तीफा दे दिया था। श्री फडणवीस कांग्रेस के नेता वसंतराव नाइक के बाद महाराष्ट्र के दूसरे ऐसे मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने अपना कार्यकाल पूरा किया। भाजपा द्वारा सरकार बनाने का दावा नहीं करने के बाद भाजपा नेता…