रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को सिख धर्म के पहले गुरू नानक देव जी की जयंती जिसे प्रकाश पर्व के रूप में मनाया जाता है कि बधाई और शुभकामनाएं दी है। श्री बघेल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि गुरू नानक देव ने मनुष्यों को प्रेम, एकता, समानता और भाई-चारा का संदेश दिया है। गुरू नानक देव ने लोभ का त्याग करने, मेहनत से धन कमाने, जरूरतमंदो की सहायता के लिए हमेशा तैयार रहने, महिलाओं का आदर करने, तनावमुक्त रहकर अपने कार्य को निरंतर करते रहने और…
महीना: नवम्बर 2019
आर्थिक,भू सामरिक, रक्षा, विज्ञान एवं तकनीक या अंतरिक्ष विज्ञान एवं IT का सभी क्षेत्रों में भारतीयों का कद बढ़ा विश्व ने हमारी प्रतिभा का लोहा माना : वेंकैया नायडू
नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने सोमवार को कहा कि देश की अर्थव्यवस्था के सभी मानक मजबूत स्थिति में हैं और केन्द्र सरकार की विभिन्न आर्थिक सुधारों के बारे में प्रतिबद्धता को देखते हुये अगले दस साल में दुनिया की अग्रणी अर्थव्यवस्था बनने की भारत की क्षमता संदेह से परे है। श्री नायडू ने वाणिज्य और उद्योग क्षेत्र के संगठन एसोचैम द्वारा आयोजित जेआरडी टाटा स्मृति व्याख्यान समारोह को संबोधित करते हुये कहा कि देश की अर्थव्यवस्था अपने सभी मूल मानकों पर मजबूत स्थिति में है। नायडू ने यह…
केंद्र सरकार ने शुरू की अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के गठन की प्रक्रिया
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने उच्चतम न्यायालय के आदेश के अनुसार राम जन्मभूमि मामले में मंदिर निर्माण के लिए ट्रस्ट के गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी है और कुछ अधिकारियों की टीम अदालत के फैसले का विस्तृत अध्ययन कर रही है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। उक्त न्यास के गठन पर विधि मंत्रालय और अटॉर्नी जनरल की राय ली जाएगी। यह ट्रस्ट ही अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की रूपरेखा तैयार करेगा। एक अधिकारी ने बताया कि अधिकारियों के एक दल को शीर्ष अदालत के फैसले का…
फीस बढ़ोतरी और ड्रेस कोड को लेकर JNU में बवाल, छात्रों का विरोध प्रदर्शन, पुलिस ने किया वाटर कैनन का इस्तेमाल, भांजी लाठियां
नई दिल्ली। यहां जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) के निकट प्रशासन की ‘‘छात्र-विरोधी’’ नीति के खिलाफ सोमवार को सैकड़ों छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया प्रदर्शन कर रहे छात्र अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE) की तरफ आगे बढ़ने चाहते थे लेकिन गेटों पर अवरोधक लगा दिए गए हैं। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू इस स्थान पर दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे। JNU से लगभग तीन किलोमीटर दूर एआईसीटीई के द्वारों को बंद कर दिया गया और सुबह शुरू हुए विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर परिसरों के बाहर सुरक्षाकर्मियों को तैनात कर दिया…
महाराष्ट्र में सरकार पर सस्पेंस बरकरार, राज्यपाल से मिले आदित्य ठाकरे, शिवसेना ने पेश किया दावा मांगा और वक्त, राज्यपाल ने किया इनकार
मुंबई। महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर अभी भी संशय की स्थिति बानी हुई है। कांग्रेस शिवसेना को समर्थन देने को लेकर असमंजस में है। इस बीच आदित्य ठाकरे ने कहा कि हमने राज्यपाल को बताया कि हम सरकार बनाने के लिए तैयार हैं। हमने उनसे कम से कम 2 दिन का समय मांगा, लेकिन हमें समय नहीं दिया गया। हालांकि उन्होंने कहा कि सरकार बनाने के लिए उनके दावे को अस्वीकार नहीं किया गया है। हम राज्य में सरकार बनाने के प्रयासों में लगे रहेंगे। उन्होंने कहा कि दोनों…
अयोध्या फैसले के बाद मोहम्मद कैफ के ट्वीट ने जीता हर भारतीय का दिल……. पढ़े क्या लिखा
नई दिल्ली। अयोध्या विवादित राम-जन्मभूमि बाबरी मस्जिद भूमि विवाद मामले में सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ ने अपने ऐतिहासिक फैसले में समूची 2.77 एकड़ जमीन को सर्वसम्मति से राम लला विराजमान को देने का फैसला सुनाया। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले पर आम जनता के साथ-साथ सेलिब्रिटीज ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। इसी कड़ी में पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने भी एक ट्वीट किया है। कैफ का यह ट्वीट ना केवल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है बल्कि हर कोई इसकी तारीफ भी कर रहा है। मोहम्मद…
अयोध्या फैसले से बौखलाए JNU के कुछ छात्रों ने किया विरोध, ABVP ने जलाए दीपक जला विरोध दिया जवाब
नई दिल्ली। JNU के कुछ छात्रों काे शनिवार को सुप्रीम कोर्ट का अयोध्या पर आया फैसला रास नहीं आया। इसके विरोध में JNU विश्वविद्यालय के छात्रों ने अदालत के इस निर्णय पर यूनिवर्सिटी परिसर में विरोध प्रदर्शन किया है। इन छात्रों के विरोध में ABVP के छात्रों ने भी विरोध प्रदर्शन करते हुए यूनिवर्सिटी परिसर में दीप जलाए। साथ ही, ‘मंदिर वहीं बनाएंगे’ के नारे लगाए। मिली जानकारी के अनुसार, JNU के कुछ छात्राें को अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट का निर्णय पसंद नहीं आया। देश की सर्वोच्च अदालत में…
सुप्रीम कोर्ट फैसला: शुभ मुहूर्त देखकर 2020 से शुरू होगा भव्य राम मंदिर का निर्माण
अयोध्या। अयोध्या में राम मंदिर के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सूत्रों का कहना है कि अगले साल 2020 से निर्माण शुरू हो जाएगा। इसके लिए शुभ घड़ी (मुहूर्त) देखी जाएगी। इस समय जिस जगह चबूतरे पर रामलला विराजमान हैं, वहीं बनने जा रहे मंदिर का गर्भगृह होगा। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक ट्रस्ट के जरिए अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण होना है। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से तीन महीने के भीतर ट्रस्ट गठित करने को कहा है। अब…
अयोध्या मामला फैसले का स्वागत करते हुए आडवाणी बोले- मेरे रुख की पुष्टि हुई, मैं खुद को धन्य मानता हूँ जन आंदोलन का हिस्सा बनकर
नई दिल्ली। राम जन्मभूमि आंदोलन के शिल्पकार एवं भाजपा के वयोवृद्ध नेता लाल कृष्ण आडवाणी ने शनिवार को कहा कि वह पूरे दिल से अयोध्या मुद्दे पर उच्चतम न्यायालय के आए फैसले का स्वागत करते हैं। उन्होंने कहा कि उनके रुख की पुष्टि हुई है और वह खुद को धन्य मानते हैं। आडवाणी ने बयान जारी कर कहा, ‘‘अयोध्या के मुद्दे पर उच्चतम न्यायालय के पांच न्यायाधीशों की संविधान पीठ की ओर से दिए गए ऐतिहासिक फैसले का खुले दिल से स्वागत करने के लिए मैं देशवासियों के साथ खड़ा…
अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री श्री बघेल से की दूरभाष पर चर्चा, ली कानून व्यवस्था की जानकारी
रायपुर। अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज दूरभाष पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से चर्चा कर प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने केन्द्रीय गृह मंत्री को बताया कि छत्तीसगढ़ में स्थिति पूरी तरह शांतिपूर्ण है। राज्य सरकार पूरी तरह चौकन्नी है, उन्होंने केन्द्रीय गृह मंत्री को आश्वस्त किया कि शांति व्यवस्था पूरी तरह कायम रहेगी इसके लिए राज्य शासन द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है।
