नई दिल्ली। POK में भारतीय सेना द्वारा बड़ी कार्रवाई के बारे में सेना अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के तंगधार सेक्टर में पाकिस्तान की गोलीबारी के बाद पीओके में भारतीय सेना द्वारा जवाबी कार्रवाई में 6 से 10 सैनिक मारे गए। साथ ही कई आतंकियों को भी सेना ने ढेर किया है। रविवार शाम रावत ने कहा कि पाकिस्तान अपना नुकसान नहीं बताना चाहता। अगर पाकिस्तान एक्शन लेने की सोचेगा तो हमारा बहुत बड़ा रिएक्शन होगा। जनरल बिपिन रावत ने कहा कि जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370…
महीना: अक्टूबर 2019
PoK में भारतीय सेना की बड़ी कार्रवाई, आर्टिलरी गन से आतंकी कैम्प को बनाया निशाना, कई ठिकाने तबाह पाक सेना के 16 जवान ढेर
श्रीनगर। भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर के तंगधार सेक्टर के दूसरी ओर पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) में स्थित आतंकवादी शिविरों पर हमला किया। सेना ने यह जवाबी हमला उस वक्त किया जब पाकिस्तान की सेना आतंकियों को भारत की सीमा में घुसपैठ करने में मदद कर रही थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार सेना ने आर्टिलरी गन से POK के आतंकी कैम्प को निशाना बनाया। सूत्रों की माने तो बताया जा रहा है कि भारतीय सेना की कार्रवाई में पाकिस्तानी सेना 16 जवान मारे गए हैं, जबकि कुछ घायल हुए हैं। वहीं…
सीमा पर पाक की नापाक हरकत, तोड़ा सीजफायर, दो जवान शहीद, एक नागरिक की भी मौत
श्रीनगर। भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद और वह लगातार संघर्षविराम का उल्लंघन कर रहा है। पाकिस्तानी रेंजर्स ने कुपवाड़ा में रविवार को सीजफायर का उल्लंघन किया। इस दौरान दो जवान शहीद हो गए जबकि एक नागरिक की भी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने संघर्ष विराम (Ceasefire) का उल्लंघन करते हुए जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में गोलियां चलाईं जिसमें दो सैनिक शहीद हो गए और एक नागरिक की मौत हो गई। पुलिस…
दुनिया में आतंक को पालने-पोसने वाले आज कटोरा लेकर भीख मांग रहे है कल तक जो हमें डराता था वे आज खुद डरे हुए है : PM मोदी
रेवाड़ी। PM नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के ऐलनाबाद में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस सरकार पर जमकर हमले किए। प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने फैसला किया है कि कपूरथला से तरन तारन के पास गोविंदवाल साहिब तक जो नया नेशनल हाईवे बना है, उसको अब गुरु नानक देव जी मार्ग के नाम से जाना जाएगा। करतापुर साहिब का जिक्र करते हुए PM मोदी ने कहा कि भाजपा की, NDA की सरकार को एक और सौभाग्य मिला है। हमारे गुरु के पवित्र स्थान, करतारपुर साहिब और…
कश्मीर मुद्दे को लेकर UN में पाक को भारत ने फटकार, कहा- ‘‘खाली बयानबाजी’’ करता है, लगातार आरोप गढ़ने में लगा रहता है
संयुक्त राष्ट्र। भारत ने जम्मू-कश्मीर के मुद्दे को संयुक्त राष्ट्र के एक मंच पर उठाने पर पाकिस्तान को फटकार लगाते हुए कहा कि देश अपने ‘‘विकृत एजेंडे’’ को चलाने के लिए ‘‘खाली बयानबाजी’’ करता है और लगातार आरोप गढ़ने में लगा रहता है। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन में मंत्री दीपक मिश्रा ने पाकिस्तान का नाम नहीं लिया, लेकिन उनकी यह टिप्पणी संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान की राजदूत मलीहा लोधी के एक बयान की प्रतिक्रिया में थी, जिन्होंने पिछले सप्ताह विश्व निकाय के एक मंच पर बोलते हुए…
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को लिखी पाती, दीपावली पर कुम्हारों, हस्तशिल्पियों द्वारा निर्मित दीये, वस्त्र, सजावटी वस्तुओं की करे खरीदी
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों से दीपावली सहित अन्य त्यौहारों के समय में छत्तीसगढ़ के कुम्हारों, हस्तशिल्पियों, बुनकरों एवं अन्य कारीगरों द्वारा बनाये गए दीयों, वस्त्र, सजावट की वस्तुएं, उपहार एवं अन्य सामग्री की अधिकाधिक खरीदी करने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि आपके इस छोटे से प्रयास से इन छोटे-छोटे कामों में लगे राज्य के लाखों लोगों के जीवन में खुशियां आ सकेंगी। श्री बघेल ने इस संबंध में प्रदेशवासियों के नाम जारी पत्र में कहा है कि आप सभी राज्य के कारीगरों द्वारा निर्मित…
PMC बैंक ग्राहक की हार्ट अटैक से मौत, बैंक में जमा हैं 90 लाख रुपए
मुंबई। पंजाब एंड महाराष्ट्र को-ऑपरेटिव (PMC) बैंक में चल रहे संकट ने सरकार के होश उड़ाए हुए हैं। इससे अब लोगों की जान पर बन आई है। सोमवार को PMC बैंक के एक खाताधारक ने अपनी जान गंवा दी। बताया जा रहा है कि उसके खाते में करीब 90 लाख रुपए जमा हैं। जानकारी के अनुसार ओशिवारा के तारापोरेवाला गार्डन में रहने वाले 51 वर्षीय संजय गुलाटी सोमवार को बैंक पर लगाई गई पाबंदियों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। प्रदर्शन के बाद जब वे घर पहुंचे तो उनकी तबियत…
श्री मोदी ने जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 को हटाकर देश को आतंकवाद से सुरक्षित करने के लिए बड़ा कदम उठाया: अमित शाह
गुरुग्राम। NSG के 35वें स्थापना दिवस पर मंगलवार को मानेसर के ट्रेनिंग सेन्टर में गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि मैं आपकी पूरी फोर्स को हृदय से हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। उन्होंने कहा कि NSG के कामांडरों को अभी तक तीन अशोक चक्र, दो कीर्ति चक्र, चार शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया है और यही बताता है कि देश की सुरक्षा में NSG का योगदान कितना महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि अभी-अभी आतंकवाद के संपूर्ण उन्मूलन के लिए देश के प्रधानमंत्री मोदी जी ने जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 को…
स्वस्थ भारत सृजित करने की की दिशा में आयुष्मान भारत योजना मील का पत्थर: प्रधानमंत्री मोदी
नई दिल्ली। PM नरेन्द्र मोदी ने आयुष्मान भारत योजना को ‘स्वस्थ भारत’ की दिशा में मील का पत्थर बताते हुए मंगलवार को कहा कि इस योजना के तहत एक वर्ष में 50 लाख से अधिक नागरिकों ने नि:शुल्क उपचार का लाभ उठाया है। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘ स्वस्थ भारत सृजित करने की यात्रा में आयुष्मान भारत योजना मील का पत्थर। यह प्रत्येक भारतीय के लिये गर्व की बात है कि एक वर्ष में 50 लाख नागरिकों ने नि:शुल्क उपचार का लाभ उठाया। इसका श्रेय आयुष्मान भारत योजना को…
बालाकोट एयर स्ट्राइक के दौरान काश भारत के पास राफेल विमान होता: राजनाथ सिंह
ठाणे। भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को कहा कि अगर भारत के पास पहले से राफेल युद्धक विमान होते तो भारतीय वायुसेना को आतंकी शिविरों को निशाना बनाने के लिए पाकिस्तान के बालाकोट में घुसने की जरूरत नहीं होती। मुंबई के पास ठाणे जिले के मीरा भायंदर में BJP उम्मीदवार नरेंद्र मेहता के पक्ष में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए सिंह ने हाल ही में फ्रांस में पहले राफेल जेट प्राप्त करते समय शस्त्र पूजा करने का बचाव किया। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनावों के दौरान…
