जो व्यक्ति शराब नहीं पियेगा, खादी पहनेगा उसे ही मिलेगा चुनाव में टिकट, कांग्रेस का नया सर्कुलर

चंडीगढ़। चुनाव आयोग कभी भी हरियाणा में विधनसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है। पूरा प्रदेश चुनावी लहर में डूबा है। तमाम दल अपनी-अपनी ताकतों को एक कर रण को जीतने के सियासी दांव-पेंच में लगे हैं। ऐसे में देश की सबसे पुरानी पार्टी कहां पीछे रहने वाली थी। प्रदेश में चल रहे अंतर्कलह को दूर करते हुए बीते दिनों कांग्रेस ने कुमारी शैलजा को नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया। ऐसे में चुनावी मोड में ताकत झोंकने में जुटी कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने विधानसभा चुनाव…

मुख्यमंत्री ने शिक्षक बन सुनाई भौंरा चलाने की कहानी मुख्यमंत्री ने जब बच्चों से पूछा : भिलाई में ‘नींव और भाषा पिटारा’ कार्यक्रम का किया शुभारंभ

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज भिलाई में स्कूल शिक्षा विभाग और लैग्वेज लर्निंग फांउडेशन द्वारा आयोजित ‘नींव और भाषा पिटारा’ कार्यक्रम में शिक्षक बनकर बच्चों को ’चलब भौंरा चलाबो’ कहानी सुनाई। उनके कहानी सुनाने का अंदाज बिल्कुल नये लर्निंग आउटकम के तरीकों पर आधारित था। उन्होंने बच्चों से पहले भौंरा के बारे में बताया, फिर कहा कि अगर भौंरा दो और बच्चे तीन हों तो कैसे खेलोगे। ऐसी ही दिक्कत हेमा, भोला और केशव के साथ थी। मुख्यमंत्री ने बच्चों से पूछा, बताओं आप होते तो कैसे खेलते, फिर बताया…

वर्ल्ड बैंक छत्तीसगढ़ सरकार की ’नरवा, गरवा, घुरूवा, बाड़ी’ योजना में करेगा मदद

रायपुर। वर्ल्ड बैंक छत्तीसगढ़ सरकार की सुराजी गांव योजना ’नरवा, गरवा, घुरवा और बाड़ी विकास योजना’ के लिए मदद देगा। रायपुर के प्रवास पर आए वर्ल्ड बैंक के कंट्री हेड जुनैद कमाल अहमद ने आज सवेरे यहां मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके निवास कार्यालय में मुलाकात की। श्री अहमद ने मुख्यमंत्री श्री बघेल और इस अवसर पर उपस्थित कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे के साथ छत्तीसगढ़ के कृषि की दृष्टि के कम विकसित क्षेत्रों में नई तकनीक के उपयोग को बढ़ावा देने और कृषि उत्पादन में वृद्धि के उपायों से…

‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कर सकते है बड़ी घोषणा, दिए संकेत

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया है कि वह रविवार को ह्यूस्टन में होने वाले ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम में बड़ी घोषणा कर सकते हैं। इस कार्यक्रम में ट्रंप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ करीब 50,000 भारतीय अमेरिकियों को संबोधित करेंगे। वाशिंगटन डीसी से कैलिफोर्निया जाते समय एयर फोर्स वन विमान में जब पत्रकारों ने ट्रंप से पूछा कि क्या वह ह्यूस्टन रैली में कोई बड़ी घोषणा करेंगे। इसके जवाब में ट्रंप ने कहा कि हो सकता है। प्रधानमंत्री मोदी के साथ हमारे बहुत अच्छे रिश्ते हैं। हालांकि,…

राम मंदिर और प्रभु श्री राम पर बेवजह बयानबाजी करने वालों को PM मोदी की नसीहत, न्याय प्रणाली के प्रति रखें विश्वास

नई दिल्ली। PM नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि केंद्र में नई सरकार को बनें 100 दिन पूरे हो चुके हैं और इस सरकार का पहला शतक आपके सामने है। इस शतक में धार भी है, रफ़्तार भी है और आने वाले 5 वर्षों की साफ़ सुथरी तस्वीर भी है। पहले शतक में देश, समाज और दुनिया में नए भारत के नए दृष्टिकोण की झलक है। कठिन चुनौतियों से टक्कर की ललक भी है, विकास का जोश भी है और भारत की वैश्विक ताकत का सन्देश भी है। Addressing a…

छत्तीसगढ़ के मंत्री का बैग ट्रेन में हुआ चोरी, PM मोदी पर लगाया आरोप

रायपुर। ट्रेन में सफर के दौरान सामान चोरी होने की घटना तो आम है लेकिन अगर यह घटना किसी मंत्री के साथ घटित हो जाए तो रेलवे प्रशासन थोड़ा चौकस जरूर हो जाता है। लेकिन क्या हो अगर चोरी करवाने का इल्जाम प्रधानमंत्री पर लगा दिया जाए तो। जी हां, ऐसा ही कुछ नजारा छत्तीसगढ़ में देखने को मिला जब छत्तीसगढ़ के स्कूली शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम का बैग अमरकंटक एक्सप्रेस से रायपुर से पेंड्रारोड आने के दौरान चोरी हो गया। उन्होंने बैग चोरी के लिए सीधे तौर…

पकिस्तान के 2 सप्ताह में दूसरी बार एयरस्पेस की अनुमति नहीं देने पर रवीश कुमार ने की पाक की निंदा

नई दिल्ली। भारत ने अमेरिका के आगामी दौरे के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के VVIP विमान को अपने वायु क्षेत्र से उड़ान की अनुमति नहीं देने के लिए बुधवार को पाकिस्तान पर निशाना साधा। इससे पहले पाकिस्तान ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के विमान को आइसलैंड के आधिकारिक दौरे के दौरान अपने हवाई क्षेत्र से उड़ान भरने की अनुमति देने से मना कर दिया था। विमान को उड़ान की अनुमति देने से हालिया इनकार के बारे में पूछे जाने पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि दो सप्ताह…

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस में भरी उड़ान, देखें video

बेंगलुरु। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह स्वदेश निर्मित हल्के लड़ाकू विमान (एलसीए) तेजस में बेंगलुरु स्थित एचएएल हवाईअड्डे से उड़ान भरेंगे। वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि वह इस विमान में उड़ान भरने वाले पहले रक्षा मंत्री हैं। उड़ान भरने से पहले राजनाथ सिंह ने तस्वीरें शेयर की, जिसमें उन्होंने लिखा कि ऑल सेट फॉर ए डे ! Defence Minister @rajnathsingh all set to fly in indigenously-built Light Combat Aircraft (LCA) #Tejas in Bengaluru pic.twitter.com/0COlhioOSY — DD News (@DDNewslive) September 19, 2019 रक्षा मंत्रालय के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया था…

अयोध्या विवाद मामले में उच्चतम न्यायालय ने की समय सीमा निर्धारित, 8 अक्टूबर तक पूरी होगी सुनवाई, नवंबर में आ सकता है फैसला

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने राजनीतक दृष्टि से संवेदनशील राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद भूमि विवाद मामले की सुनवाई पूरी करने के लिये बुधवार को 18 अक्टूबर तक की समय सीमा निर्धारित कर दी। शीर्ष अदालत के इस कदम से 130 साल से भी अधिक पुराने अयोध्या विवाद में नवंबर के मध्य तक फैसला आने की संभावना बढ़ गयी है। इस प्रकरण में हिन्दू और मुस्लिम पक्षकारों की दलीलें पूरी करने की समय सीमा निर्धारित किया जाना काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि अयोध्या विवाद की सुनवाई कर रही पांच सदस्यीय संविधान की अध्यक्षता…

PM मोदी से मिलीं ममता बनर्जी, दिया पश्चिम बंगाल आने का न्योता

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की नेता ममता बनर्जी ने बुधवार को यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री कार्यालय ने मोदी के आधिकारिक आवास पर दोनों नेताओं की मुलाकात की तस्वीरें ट्वीट कीं। बनर्जी को प्रधानमंत्री को फूलों का गुलदस्ता भेंट करते हुए देखा गया। बनर्जी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री के साथ मुलाकात को ‘‘शिष्टाचार’’ भेंट बताया था। West Bengal CM @MamataOfficial calls on PM @narendramodi in New Delhi. pic.twitter.com/qxFPXTmezO — PMO India (@PMOIndia) September 18, 2019 बनर्जी ने कहा था कि वह प्रधानमंत्री…