न्यूयॉर्क। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पाकिस्तान पर हमला बोलते हुए कहा कि भारत ‘‘बेहद चुनौतीपूर्ण’’ और एक ऐसे पड़ोसी से बात नहीं कर सकता है जो बातचीत के मंच तक लाने का भारत पर दबाव बनाने के लिएआतंकवाद का इस्तेमाल एक कानूनी हथियार के रूप में करता है और हकीकत से रूबरू कराने पर भी उससे मुकर जाने की नीति पर अमल करता है। जयशंकर बुधवार को यहां थिंक टैंक ‘काउंसिल ऑन फॉरेन रिलेशंस’ के एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उनसे कश्मीर के बारे में सवाल किया…
महीना: सितम्बर 2019
पुणे में मूसलाधार बारिश के बाद जलभराव, आसपास के कई निचले क्षेत्रों में बाढ़ जैसे हालात, 12 लोगों की मौत
पुणे। महाराष्ट्र के पुणे जिले के विभिन्न क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश के बाद बाढ़ आने और दीवार गिरने की अलग-अलग घटनाओं में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बुधवार रात में पुणे में भारी बारिश के बाद करीब 10, 500 से ज्यादा लोगों को पानी भरी जगहों से बाहर निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि वह पुणे में हुई बारिश के बाद लोगों की मौत की खबर सुनकर दुखी हैं। उन्होंने…
देश में बार-बार चुनाव होना चिंता का विषय, देशभर में एक साथ चुनाव कराए जाए : उपराष्ट्रपति श्री नायडू
पुणे। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने लोक निर्माण कार्यों में भटकाव या उनकी गति धीमी होने से बचने के लिए पूरे भारत में एक साथ चुनाव कराने की फिर जोरदार वकालत की। नायडू ने यहां एक सार्वजनिक समारोह में यह टिप्पणी की। उन्होंने कहा, ‘‘देश में बार-बार चुनाव होना चिंता का विषय है क्योंकि जैसे ही चुनाव आते हैं, हरेक को पहले से तय फॉर्मूले का पालन करना होता है।’’ I once again congratulate Dr. G.B. Deglurkar for receiving the prestigious Punyabhushan Award and thank Punyabhushan Foundation for inviting me…
पूर्व BCCI अध्यक्ष श्रीनिवासन की बेटी रूपा गुरुनाथ TNCA अध्यक्ष चुनी गयीं
चेन्नई। BCCI के पूर्व अध्यक्ष एन श्रीनिवासन की बेटी रूपा गुरुनाथ को गुरुवार को यहां तमिलनाडु क्रिकेट संघ (TNCA) की निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया जिससे वह भारतीय बोर्ड की राज्य इकाई की पहली महिला प्रमुख बन गयी हैं। Smt. Rupa Gurunath elected President of TNCA in 87th Annual General Meeting For More▶️ https://t.co/D3K4H5FYeR pic.twitter.com/TNcxvDW9nO — TNCA (@TNCACricket) September 26, 2019 नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया बुधवार शाम पांच बजे खत्म हो गई थी जिसके बाद अध्यक्ष पद के लिए सिर्फ रूपा ने नामांकन दाखिल किया। TNCA के नियमों के अनुसार…
कमलनाथ सरकार का बड़ा फैसला, महापौर, पालिका और नगर परिषद अध्यक्ष का चुनाव करेंगे पार्षद
भोपाल। मध्यप्रदेश में आगामी नगरीय निकाय चुनाव में नगर निगम के महापौर सहित नगर पालिका और नगर परिषद में अध्यक्ष का चुनाव पार्षद करेंगे। अभी तक जनता को इनके चुनाव करने का अधिकार था। लेकिन बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक में इस पर मोहर लगा दी है कि अब पार्षद महापौर और अध्यक्ष का चुनाव करेंगे। नई व्यवस्था लागू करने के लिए मध्यप्रदेश नगर पालिक अधिनियम में संशोधन किया गया है। अगले साल होने वाले नगरीय निकाय चुनाव में 20 साल बाद अप्रत्यक्ष तौर पर महापौर और अध्यक्षों का चुनाव…
लोकप्रियता के मामले में दिग्जों पछाड़ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सबसे आगे, YouGov poll सर्वे में आया सामने
नई दिल्ली। लोकप्रियता के मामले में PM नरेन्द्र मोदी महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर से भी आगे हैं। सर्वे एजेंसी YouGov poll ने पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग श्रेणियों में 41 देशों के 42 हजार लोगों का एक सर्वे किया । सर्वे में यह निकल कर सामने आया कि पुरुषों की सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शीर्ष पर काबिज हैं। वहीं महिलाओं में मैरीकॉम टॉप पर हैं। सर्वे में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को 15.66 फीसदी जबकि बॉक्सर मैरीकॉम को 10.36 फीसदी अंक प्राप्त हुए हैं। दूसरा…
प्रधानमंत्री मोदी, राहुल और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने पूर्व PM मनमोहन सिंह को दी जन्मदिन की बधाई
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने बृहस्पतिवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को जन्मदिन दिन की बधाई दी और सार्वजनिक जीवन में उनकी सेवा और योगदान को याद किया।राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, डॉक्टर मनमोहन सिंह के जन्मदिन पर हम उनकी निःस्वार्थ सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण में उनके शानदार योगदान को याद करते हैं। उन्होंने कहा, जन्मदिन पर उन्हें मेरी शुभकामनाएं। मैं उनकी अच्छी सेहत और खुशहाली की कामना करता हूं। पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने कहा,…
धनशोधन मामले की जांच में सहयोग नहीं कर रहे वाड्रा, हिरासत में लेकर पूछताछ किए जाने की है आवश्यकता : ED
नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दिल्ली उच्च न्यायालय से बृहस्पतिवार को कहा कि रॉबर्ट वाड्रा को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ किए जाने की आवश्यकता है क्योंकि ‘‘धन के लेन-देन की कड़ियों’’ से कथित रूप से उनका सीधा संबंध है। ED ने न्यायमूर्ति चंद्र शेखर के सामने कहा कि कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी के दामाद वाड्रा अपने खिलाफ धनशोधन मामले की जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं। वाड्रा के वकील ने ED के दावों को खारिज करते हुए कहा कि एजेंसी जब कभी उनके मुवक्किल को बुलाती है,…
कैरेबियाई देशों के एक समूह को सामुदायिक विकास के लिए भारत देगा 1.40 करोड़ डॉलर की मदद
न्यूयॉर्क। PM नरेंद्र मोदी ने कैरेबियाई देशों के एक समूह के लिये सामुदायिक विकास की परियोजनाओं में 1.40 करोड़ डॉलर की मदद की घोषणा की। उन्होंने सौर ऊर्जा, अक्षय ऊर्जा और पर्यावरण संबंधी कार्यों के लिये 15 करोड़ डॉलर की एक अन्य मदद की भी घोषणा की। प्रधानमंत्री ने यहां बुधवार को आयोजित पहले भारत-कैरेबियाई समुदाय (कैरिकॉम) शिखर सम्मेलन में ये घोषणाएं की। एक आधिकारिक बयान में कहा गया, ‘‘कैरेबियाई देशों के साथ भारत के ऐतिहासिक तथा गर्मजोशी भरे संबंधों को नयी ऊंचाई मिली है।’’ The India-Caricom Leaders' Meeting held…
अफवाहों से सावधान! नए मोटर व्हीकल एक्ट में इन बातों के लिए नहीं है कोई चलान का प्रावधान : नितिन गडकरी
नई दिल्ली। नए मोटर व्हीकल एक्ट लागू होने के बाद से इसको लेकर अफवाहें भी लगातार जारी हैं। एक तरफ जहां भारी-भरकम चलान की रकम से परेशान लोगों को कई तरह की अफवाहों के माध्यम से भ्रमित भी किया जा रहा है। जिसके बाद केंद्रीय सड़क व परिवहन मंत्रालय की तरफ से बयान सामने आया है। नितिन गडकरी के कार्यालय से बकायदा ट्वीट करके लोगों को अफवाहों के बारे में आगाह किया है। गडकरी के ऑफिस के ट्विटर हैंडल से किए गए ट्वीट में लिखा गया कि अफवाहों से सावधान…!…
