गुवाहाटी। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय गृह मंत्री भारत सरकार अमित शाह ने NEDA बैठक में कहा कि कांग्रेस ने पूर्वोत्तर को देश के बाकी हिस्सों से अलग-थलग कर दिया था। उन्होंने जोरदार हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस ने पूर्वोत्तर में बांटो और राज करो की नीति का अनुसरण किया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बीजेपी के पूर्वोत्तर के गठबंधन सहयोगियों से कहा कि असम में किसी भी घुसपैठिए को रहने की इजाजत नहीं होगी। उन्होंने कहा कि हमारी मंशा न सिर्फ असम से बल्कि पूरे…
महीना: सितम्बर 2019
शर्मिष्ठा मुखर्जी-अंशुल को बनाया कांग्रेस का राष्ट्रीय प्रवक्ता, मिली बड़ी जिम्मेदारी
नई दिल्ली। कांग्रेस ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार के बेटे अंशुल मीरा कुमार को राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया गया है। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शर्मिष्ठा और अंशुल की नियुक्ति को हरी झंडी दे दी है। इससे पहले शर्मिष्ठा दिल्ली कांग्रेस में प्रदेश प्रवक्ता थीं। आज सोनिया गांधी ने मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री कमलनाथ और कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थकों के बीच प्रदेश में पार्टी के नए अध्यक्ष को लेकर चल रहे विवाद के सार्वजनिक होने के बाद…
‘‘मैं समझता हूं कि माननीय कलराज मिश्रा या माननीय राज्यपाल कहना ठीक होगा, महामहिम जनता से दूर कर देता है : राज्यपाल कलराज मिश्र
जयपुर। राजस्थान के नये राज्यपाल कलराज मिश्रा ने सोमवार को कहा कि वह संविधान के मार्गदर्शन के अनुसार एक राष्ट्र, एक जन, एक संस्कृति की विचारधार पर काम करेंगे और प्रयास करेंगे कि आम आदमी इस कल्पना का अनुभव कर सके। जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाये जाने के संदर्भ में नव नियुक्त राज्यपाल कलराज मिश्रा ने कहा कि यह इस दिशा में बहुत बड़ा कदम है जिसने एक राज्य की अनुभूति कराने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया है, यह भी संविधान के अंर्तगत प्रदत्त है। जयपुर में…
भ्रष्टाचारी एक के बाद एक जेल जाने कतार में हैं : मुख्तार अब्बास नकवी
प्रयागराज। केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने सोमवार को यहां कहा कि राजग सरकार शुरू से ही भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था की बात करती रही है और भ्रष्टाचारी एक के बाद एक (जेल जाने के लिए) कतार में हैं। पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम के तिहाड़ जेल जाने के बारे में उन्होंने कहा, लोग राजनीतिक पूर्वाग्रह की बात करते हैं। PM नरेन्द्र मोदी ने तो कहा नहीं था कि तुम जनधन की लूट करों और हम तुम्हें छूट दे रहे हैं। “Inclusive Growth” is “Rashtraniti” and “Good Governance”…
COP-14 से PM मोदी का विश्व को संदेश, पर्यावरण की हिफाजत सबकी साझा जिम्मेदारी
नई दिल्ली। ग्रेटर नोएडा स्थित एक्सपो-मार्ट में आयोजित किए जा रहे कॉन्फ्रेंस ऑफ पार्टीज 14वें (COP14) में सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी समेत कई VVIP पहुंचे। PM मोदी ने कॉप के 14वें अधिवेशन को संबोधित करते हुए कहा कि भारत जलवायु परिवर्तन, जैव विविधता और भू क्षरण जैसे क्षेत्रों में दक्षिण-दक्षिण सहयोग बढ़ाने के लिए उपायों का प्रस्ताव रख कर प्रसन्नता महसूस कर रहा है। मैं यूएनसीसीडी के नेतृत्व से वैश्विक जल कार्रवाई एजेंडा बनाने की मांग करता हूं जो भू क्षरण प्रक्रिया की रणनीति का आधार है। जलापूर्ति बढ़ाना, जल…
चीन के साथ भारत का रिश्ता हमारे लिए चिंता का विषय : विदेश मंत्री जयशंकर
नई दिल्ली। भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सिंगापुर में ‘स्टार्ट अप एंड इनोवेशन एग्जीबिशन’ के उद्घाटन सत्र को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सिंगापुर और भारत के रिश्ते को रेखांकित किया और कहा कि हम तब साथ आए थे, जब दुनिया बदल रही थी और भारत भी। सिंगापुर में ‘स्टार्ट अप एंड इनोवेशन एग्जीबिशन’ के उद्घाटन सत्र में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि जब हम (भारत और सिंगापुर) अपने संबंधों के समकालीन दौर में एक साथ आए थे, यह वह समय था जब दुनिया बदल रही थी…
कड़े यातायात नियमों का लक्ष्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना: गडकरी
नई दिल्ली। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने एक साक्षात्कार में कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर लगाये गये भारी-भरकम जुर्माने का लक्ष्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है। गडकरी ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति नियमों का पालन करता है तो उसे जुर्माने का भय नहीं होना चाहिये। उन्होंने एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘यदि कोई व्यक्ति यातायात नियमों का पालन कर रहा है तो उसे जुर्माने का डर क्यों? लोगों को खुश होना चाहिये कि भारत में विदेश की तरह सड़कें सुरक्षित हो जाएंगी, जहां…
जम्मू-कश्मीर और लद्दाख का होगा साझा हाई कोर्ट, निष्प्रभावी होंगे 164 कानून
जम्मू। केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू-कश्मीर और लद्दाख का एक साझा उच्च न्यायालय रहेगा। यह जानकारी राज्य न्यायिक अकादमी के निदेशक राजीव गुप्ता ने रविवार को दी। गुप्ता ने कहा कि दोनों केंद्र शासित प्रदेशों पर 108 केंद्रीय कानून लागू होंगे जबकि राज्य के 164 कानून निष्प्रभावी हो जाएंगे जबकि 166 राज्य कानून लागू रहेंगे। केंद्र सरकार ने पांच अगस्त को जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा प्रदान करने वाले अनुच्छेद 370 के ज्यादातर प्रावधानों को समाप्त कर दिया था। संसद ने इस संबंध में प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी थी और…
कृषि क्षेत्र से लेकर राष्ट्रीय सुरक्षा तक देश में हुए हैं बड़े बदलाव, हमें पता है, चुनौतियों से सीधे कैसे निपटते हैं : प्रधानमंत्री मोदी
रोहतक। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि उनकी सरकार के सौ दिनों में ‘‘विकास, विश्वास और देश में बड़े बदलाव’’ हुए हैं और हमें पता है कि आगे चुनौतियों से सीधे कैसे निपटना है। हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा के प्रचार अभियान की शुरुआत करते हुए श्री मोदी ने यहां एक रैली में कहा कि कृषि क्षेत्र से लेकर राष्ट्रीय सुरक्षा तक सरकार के बड़े निर्णयों के पीछे प्रेरणा 130 करोड़ भारतीय हैं। उन्होंने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकसभा चुनावों में हार से…
मोदी 2 सरकार महिलाओं को सशक्त करने के लिए कटिबद्ध है : स्मृति ईरानी
नई दिल्ली। केंद्र की मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के 100 दिन पूरे होने पर महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने रविवार को कहा कि सरकार महिलाओं को सशक्त करने और बच्चों के भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। ईरानी ने मोदी सरकार के 100 दिनों की उपलब्धियों को गिनाया जिसमें महिलाओं को तीन तलाक से मुक्ति और बच्चों के साथ यौन उत्पीड़न के खिलाफ कानून बनाकर सजा को कड़ा करना शामिल है। ईरानी ने ‘ऐतिहासिक 100 दिनों’ के पूरा होने पर मोदी…
