नई दिल्ली। BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह एवं पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने शनिवार को नई दिल्ली स्थित AMS से सेवा सप्ताह का शुभारंभ किया। भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस (17 सितंबर) के अवसर पर 14 से 20 सितंबर तक पूरे देश में सेवा सप्ताह मना रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और कार्यकारी अध्यक्ष नड्डा ने इस दौरान अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल बांटे और परिसर में सफाई भी की। इस अवसर पर शाह ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘भाजपा पांच…
महीना: सितम्बर 2019
बीजेपी में शामिल हुए छत्रपति शिवाजी के वंशज और राकांपा सांसद उदयन राजे भोंसले
नई दिल्ली। राकांपा के कद्दावर नेता और छत्रपति शिवाजी के वंशज उदयन राजे भोंसले शनिवार को BJP में शामिल हो गए। इस अवसर पर BJP अध्यक्ष अमित शाह, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस मौजूद थे। शाह ने कहा कि कठिन समय में स्वदेश और स्वधर्म के लिए बहुत बड़ा वैचारिक आंदोलन शुरू करने और संघर्ष करके स्वराज की स्थापना करने वाले छत्रपति शिवाजी के वंशज उदयन राजे जी आज भाजपा में आये हैं। पार्टी अध्यक्ष ने कहा कि वह भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ताओं की ओर से उनका हार्दिक स्वागत करते…
क्या आप भी चाहते है कि आपका टैक्स सरकारी खजाने से भरा जाए, यंहा भरा जाता है सरकारी खजाने से CM, मंत्रियों का आयकर…… पढ़े
लखनऊ। क्या आप भी चाहते है कि आपका टैक्स सरकारी खजाने से भरा जाए। लेकिन ऐसा संभव नहीं है और क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश में जन प्रतिनिधियों का आयकर सरकारी खजाने से या यूं कहें कि आपकी जेब से भरा जाता है। जी हां, देश की राजनीति में दिशा और दशा तय करने वाले राज्य उत्तर प्रदेश में एक दिलचस्प कानून है। जिसके तहत वहां के नेताओं का आयकर सरकारी खजाने से भरा जाता है। देश के बड़े समाचार पत्र में छपी खबर के अनुसार 38 साल…
17वीं लोकसभा में पहली बार संसद पहुंची नुसरत जहां और प्रज्ञा ठाकुर को मोदी सरकार ने दी ये अहम जिम्मेदारी
नई दिल्ली। PM मोदी सरकार में 17वीं लोकसभा के लिए संसद की स्थायी समितियों का गठन कर दिया गया है। संसद की कुल 24 स्थाई समितियों में से 13 की अध्यक्षता भाजपा को मिली है जबकि 4 की अध्यक्षता कांग्रेस के सांसद करेंगे। पहली बार संसद पहुंची BJP सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर और TMC सांसद नुसरत जहां को संसद में अहम जिम्मेदारी दी गई है। नुसरत जहां को जल संसाधन मामलों पर बनी संसदीय कमेटी का सदस्य नियुक्त किया गया है। इस कमेटी की अध्यक्षता भाजपा सांसद संजय जायसवाल करेंगे।…
कांग्रेस के ‘संकटमोचक’ का बढ़ा संकट, 17 सितंबर तक बढ़ी शिवकुमार की ED कस्टडी
नई दिल्ली। कांग्रेस के दिग्गज नेता और पार्टी के लिए संकटमोचक कहे जाने वाले DK शिवकुमार को दिल्ली की अदालत से शुक्रवार को तगड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 17 सितंबर तक उन्हें ED की हिरासत में भेज दिया है। इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अदालत को बताया कि शिवकुमार की कई संपत्तियां बेनामी हैं और 317 बैंक खातों के जरिये धन शोधन किया गया। ED ने कहा कि शिवकुमार के खिलाफ जांच के अनुसार, शोधित धन 200 करोड़ रुपये से अधिक है और करीब…
दिल्ली विश्वविद्यालय में ABVP ने लहराया परचम, अध्यक्ष सहित 3 सीटों पर की जीत दर्ज, NSUI को मिली एक सीट
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव के नतीजों में आज ABVP ने तीन पदों पर जीत हासिल कर ली है। ABVP ने अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और संयुक्त सचिव पद पर जीत दर्ज की है। दूसरी तरफ कांग्रेस से जुड़े छात्र संगठन NSUI ने सचिव पद पर कब्जा जमाया है। इस साल भी नतीजा 2018 की तरह ही रहे हैं। गत वर्ष भी ABVP को तीन सीटें हासिल हुई थीं, जबकि NSUI ने एक सीट जीती थी। ABVP की तरफ से अध्यक्ष पद पर अक्षित दहिया जीते हैं। वहीं उपाध्यक्ष…
केजरीवाल सरकार का ऐलान, फिर लागू होगा ऑड-ईवन, गडकरी बोले, इसकी कोई जरूरत नहीं
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ऑड-ईवन रिटर्न स्कीम को फिर से लागू करने का ऐलान कर दिया है। यह नियम 4 से 15 नवंबर के बीच लागू होगा। ऑड-ईवन स्कीम पर केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि नहीं, मुझे नहीं लगता कि इसकी जरूरत है। उन्होंने कहा कि हमारे द्वारा बनाई गई रिंग रोड ने शहर में प्रदूषण को काफी कम कर दिया है और हमारी योजनाएं अगले दो वर्षों में दिल्ली को प्रदूषण मुक्त कर देंगी। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि नवंबर के महीने…
पूरा देश साल में सिर्फ एक दिन 14 सितंबर को हिन्दी दिवस मनाता है, लेकिन बॉलीवुड हर हफ्ते हिन्दी को एक नई ऊंचाई पर पहुंचाता है
हर साल 14 सितंबर को हिन्दी दिवस मनाया जाता है। हिन्दी को लेकर विशेष चर्चा होती है। नगरों-महानगरों में हिन्दी के विद्वान इक्कठा होते हैं और इसकी दशा-दूर्दशा पर घंटों बहस चलती है। हिन्दी के उत्थान के लिए कई योजनाएं बनती हैं। लेकिन कितनी धरातल पर उतर पाती हैं, इसका हिसाब लगा पाना मुश्किल है। लेकिन जैसा हम सभी हर दिन देखते-समझते है, उसके आधार पर मैं कह सकता हूं कि हिन्दी की दशा दयनीय नहीं है, अगर इसकी समानता इंग्लिश या किसी अन्य भाषा से ना करें तो। क्योंकि…
सोशल मीडिया कंपनियां नहीं कर रही भारतीय कानून का पालन : तमिलनाडु सरकार
नई दिल्ली। तमिलनाडु सरकार ने उच्चतम न्यायालय से कहा कि फेसबुक इंक और अन्य सोशल मीडिया कंपनियां भारतीय कानूनों का पालन नहीं कर रही हैं और परिणामस्वरूप नियम विरुद्ध गतिविधियों में वृद्धि हो रही है तथा ‘अपराधों की जांच-पड़ताल’ में कठिनाई हो रही है। राज्य सरकार ने शीर्ष अदालत के 20 अगस्त के आदेश में संशोधन का आग्रह किया जिसमें मद्रास उच्च न्यायालय को सोशल मीडिया प्रोफाइलों को बायोमीट्रिक परिचय पत्र आधार से जोड़ने संबंधी याचिकाओं पर सुनवाई जारी रखने का निर्देश दिया गया था, लेकिन उसे कोई प्रभावी आदेश…
कांग्रेस कर रही आर्थिक मंदी का सामना, ‘‘पैसा जुटाने वाले’’ जेल में सलाखों के पीछे हैं : संबित पात्रा
नई दिल्ली। बीजेपी ने देश में ‘‘चिंताजनक’’ आर्थिक हालात संबंधी टिप्पणी को लेकर कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी पर निशाना साधते हुए गुरुवार को कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि वह अपनी पार्टी में आर्थिक मंदी की बात कर रही हैं क्योंकि उसके लिए ‘‘पैसा जुटाने वाले’’ जेल की सलाखों के पीछे हैं। सोनिया ने पार्टी के महासचिवों-प्रभारियों, प्रदेश अध्यक्षों, मुख्यमंत्रियों और विधायक दल के नेताओं की बैठक में देश की अर्थव्यवस्था के मौजूदा हालात पर चिंता जताई थी। बीजेपी राष्ट्रीय प्रवक्ता सम्बित पात्रा ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता…
