देहरादून। राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) को लेकर पूरे देश में एक नई बहस शुरू हो गई है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने साफ किया है कि राज्य में भी NRC लागू हो सकता है। त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि इस बारे में मंत्रिमंडल से विचार विमर्श करेंगे। उसके बाद ही इस बारे में कोई फैसला लिया जाएगा। गौरतलब है कि हरियाणा और उत्तर प्रदेश के बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने भी NRC लागू करने की बात कही है। राजधानी देहरादून में मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में…
महीना: सितम्बर 2019
मोदी-ट्रंप US में भारतीय-अमेरिकी समुदाय को करेंगे एक साथ संबोधित, दो सबसे बड़े लोकंतत्रों के नेता की जोड़ी का दिखेगा जलवा
नई दिल्ली। PM नरेंद्र मोदी ने कहा कि ह्यूस्टन में सामुदायिक कार्यक्रम में शामिल होने का अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का फैसला दोनों देशों के बीच विशेष मित्रता को रेखांकित करता है। प्रधानमंत्री ने कई ट्वीट किए और कहा कि भारतीय मूल के समुदाय के साथ मिलकर कार्यक्रम में ट्रंप का स्वागत करने का वह इंतजार कर रहे हैं। कार्यक्रम 22 सितंबर को ह्यूस्टन में आयोजित होगा। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी 22 सितंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम ‘हाउडी मोदी’ में शिरकत करेंगे, जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के…
मारा गया आतंक का एक और आका, लादेन का बेटा हमजा, ट्रंप ने की पुष्टि
वॉशिंगटन। अलकायदा के सरगना ओसामा बिन लादेन का बेटा 30 वर्षीय हमजा मारा गया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यह पुष्टि की। ट्रंप ने बताया कि हमजा की मौत अफगानिस्तान या पाकिस्तान में अमेरिकी हमले में हुई, लेकिन कब हुई इसका पता नहीं। हालांकि, पिछले महीने अमेरिकी मीडिया ने अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से हमजा की मौत का दावा किया था। ट्रंप ने कहा कि हमजा के मारे जाने से न सिर्फ अलकायदा को नुकसान हुआ है बल्कि इस आतंकी संगठन की गतिविधियों के कमजोर होने के संकेत भी मिल…
अब पाकिस्तान के PM इमरान खान ने खुद माना, भारत से युद्ध नहीं जीत पाएंगे
दिल्ली। हमेशा भारत को युद्ध की धमकी देने वाले पाकिस्तान ने आखिरकार मान ही लिया कि अगर भारत-पाक के बीच युद्ध होता है तो पाकिस्तान हार का सामना करना पढ़ेगा यह बात एक निजी चैनल के साथ बातचीत में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कबूल किया है कि भारत के साथ अगर युद्ध हुआ तो पाकिस्तान हार जाएगा और इसके बार परमाणु युद्ध की भी संभावना हो सकती है। लंबे समय से ये देखा जा रहा हैं कि जब से भारत सरकार ने कश्मीर में ऐतिहासिक फैसला लेते हुए…
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में पुलिस के साथ मुठभेड़ में दो नक्सलियों की ढेर
नागपुर। महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में रविवार सुबह नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ में दो माओवादी मारे गए। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ यहां से करीब 170 किलोमीटर दूर नरकसा वन क्षेत्र में हुई। उस वक्त महाराष्ट्र पुलिस की विशेष नक्सल विरोधी इकाई सी-60 के कमांडोज इलाके में गश्त कर रहे थे। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुष्ट सूचना पर सुरक्षाकर्मी वन क्षेत्र में गए थे और नक्सल विरोधी अभियान चलाया। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में…
जम्मू-कश्मीर में फैले आतंकवादी ‘पाकिस्तान के खरीदे हुए कुछ लड़के’ हैं, वे अपने तरीके सुधार लें नहीं तो जल्दी मारे जाओगे : राज्यपाल मलिक
जम्मू। कश्मीर में आतंकवादियों को ‘‘पाकिस्तान के खरीदे हुए लड़के’’ बताते हुए जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने बुधवार को उन्हें चेतावनी दी कि अगर उन्होंने अपना तरीका नहीं सुधारा और सेब उत्पादकों को उनके उत्पाद घाटी के बाहर बेचने के लिए धमकी देना बंद नहीं किया तो वे ‘‘जल्द मारे जायेंगे। यहां स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट की आधारशिला रखने के बाद वहां मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘पाकिस्तान के खरीदे कुछ लड़के यहां आस-पास (घाटी में) घूमते रहते हैं। वे सेब बागान मालिकों को अपने फल…
रक्षा मंत्री की पाक को सख्त चेतावनी, नहीं रोका आतंकवाद तो, टुकड़े-टुकड़े होने से कोई नहीं रोक सकता : राजनाथ सिंह
सूरत। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि पाकिस्तान को आतंकवाद को बढ़ावा देना बंद करना चाहिए, नहीं तो उसके टुकड़े होने से कोई नहीं रोक सकता। कर्त्तव्य पालन के दौरान जान गंवाने वाले 122 सैनिकों के परिवारों के लिए यहां आयोजित एक कार्यक्रम में श्री सिंह ने पाकिस्तान को चेतावनी दी, कि यदि उसके लोग नियंत्रण रेखा (LOC) पार करते है तो भारतीय सेना तैयार है और हम उन्हें लौटने नहीं देंगे। उन्होंने कहा, ‘‘पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने LOC पार नहीं करने की अपने लोगों…
उत्तर भारतीयों-रोजगार पर दिए बयान पर घिरे संतोष गंगवार, विपक्ष ने सरकार को घेरा, अब केंद्रीय मंत्री ने दी यह सफाई
नई दिल्ली। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री संतोष गंगवार ने रविवार को राजनीतिक दलों द्वारा घिरने के बाद रोजगार के लिए उत्तर भारत में योग्य युवाओं की कमी वाले बयान पर सफाई दी है। गंगवार ने कहा कि मेरे बयान को गलत अर्थ में लिया गया। मैंने एक विशेष संदर्भ में यह बात कही थी। नौकरियों की कमी नहीं है। उत्तर भारत आने वाली कंपनियां और नियोक्ता कहते हैं कि कुछ विशेष नौकरियों के लिए लोगों में जरूरी स्किल की कमी है। मैंने जो बोला था, वह दूसरे परिप्रेक्ष्य में…
उत्तर प्रदेश में मूसलाधार वर्षा से गंगा – यमुना सहित कई नदियां उफान पर, मंडराया बाढ़ का खतरा
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में जलभरण क्षेत्रों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और बांधों से पानी छोड़े जाने के कारण गंगा, यमुना, घाघरा और शारदा समेत कई नदियां उफना गयी हैं जिससे अनेक इलाकों पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। केन्द्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले कुछ दिनों में जलभरण क्षेत्रों में मूसलाधार वर्षा की वजह से नदियां उफान पर हैं। गंगा नदी गाजीपुर और बलिया में खतरे के निशान को पार कर गयी है। वहीं, वाराणसी, फाफामऊ (प्रयागराज) और कचलाब्रिज (बदायूं) में इसका जलस्तर खतरे के…
आंध्रप्रदेश के गोदावरी नदी में सैलानियों से भरी नाव डूबने से 13 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुख्यमंत्री ने की 10-10 लाख रूपये मुआवजे की घोषणा
हैदराबाद। आज रविवार को आंध्रप्रदेश के ईस्ट गोदावरी जिले के देवीपटनम में गोदावरी नदी मे सैलानियों से भरी एक नाव डूब गई। नाव पर 60 लोग सवार थे। अंतिम समाचार मिलने तक इनमें से 23 लोगों को बचा लिया गया, जबकि 13 लोगों के शव बरामद किए गए हैं। राष्ट्रीय आपदा राहत बल (NDRF) और SDRF एसडीआरएफ की टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं। मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी ने मंत्री अवंती श्रीनिवास और जिले में मौजूद मंत्रियों को तुरंत मौके पर पहुंचने और राहत कार्य की निगरानी के निर्देश…
