न्यूयॉर्क। संयुक्त राष्ट्र महासभा का 74वां सत्र संबोधित करते हुए PM नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस सत्र को संबोधित करना मेरे लिए गर्व की बात है। मैं 130 करोड़ भारतीयों की ओर से इस सत्र को संबोधित कर रहा हुं। उन्होंने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में, दुनिया में सबसे ज्यादा लोगों ने वोट देकर, मुझे और मेरी सरकार को पहले से ज्यादा मजबूत जनादेश दिया। इस जनादेश की वजह से ही आज फिर मैं यहां हूं। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस वर्ष पूरी दुनिया महात्मा गांधी…
दिन: 27 सितम्बर 2019
NRC पर अफवाह फ़ैलाने को लेकर, दिल्ली BJP ने केजरीवाल और विधायक भारद्वाज के खिलाफ दर्ज कराई FIR
नई दिल्ली। दिल्ली प्रदेश बीजेपी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के विधायक सौरभ भारद्वाज के खिलाफ बृहस्पतिवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराकर आरोप लगाया कि वे यह ‘अफवाह’ फैला रहे हैं कि अगर शहर में राष्ट्रीय नागरिक पंजी (NRC) लागू होती है तो उत्तर प्रदेश, बिहार और ओडिशा के लोगों को यहां से जाना होगा। यह शिकायत दिल्ली भाजपा के मीडिया संबंध के प्रमुख नीलकंठ बक्शी और पार्टी में हाल में शामिल हुए कपिल मिश्रा ने दर्ज कराई है। इसमें यह भी दावा किया गया है…
भारत आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले ‘परेशानी खड़ी करने वाले अपने पड़ोसी’ से शांतिपूर्ण सह अस्तित्व चाहता है : उपराष्ट्रपति नायडू
मुंबई। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने पाकिस्तान का नाम लिए बिना बृहस्पतिवार को कहा कि भारत आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले ‘परेशानी खड़ी करने वाले अपने पड़ोसी’ के साथ शांतिपूर्ण सह अस्तित्व चाहता है। दिवंगत यशवंतराव केलकर स्मृति व्याख्यान को यहां संबोधित करते हुए उन्होंने यह भी कहा कि जातिवाद और धार्मिक कट्टरवाद की घटनाओं से देश का नाम खराब होता है, भले ही ये छिटपुट घटनाएं हों। कार्यक्रम का आयोजन आरएसएस से संबद्ध छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने किया। पीरामल समूह के अध्यक्ष अजय पीरामल भी मौजूद…
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत महाशक्ति बनने के कगार पर है : जितेंद्र सिंह
अहमदाबाद। प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने बृहस्पतिवार को भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम की सराहना की और कहा कि PM नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश महाशक्ति बनने के कगार पर है। केंद्रीय मंत्री ने यहां इसरो के अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र में इंडियन सोसाइटी फार साइंस एंड इंजीनियरिंग (आईएसएसई) के दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ किया। Interacted with enlightened citizens during #SamparkAbhiyan370 at #Ahmedabad this evening. An informative discussion on #Article370 and related issues. pic.twitter.com/IRaGI7nISJ — Dr Jitendra Singh (मोदी का परिवार) (@DrJitendraSingh) September 26, 2019 राज्य…
महाराष्ट्र में सीटों के बंटवारे का पेंच खत्म, BJP 144 और शिवसेना 126 सीटों पर लड़ेगी चुनाव
मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों के लिए बीजेपी और शिवसेना के बीच सीटों के बंटवारों के लेकर सहमति बन गई है। सूत्रों के हवाले से मिल रही खबर है कि राज्य में इस बार बीजेपी बड़े भाई की भूमिका में रोल प्ले करने वाली है। राज्य की 288 सीटों में से भाजपा 126 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। सेना 144 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और 18 सीटें छोटे सहयोगियों को आवंटित की गई हैं। भाजपा के सूत्रों के मुताबिक, शिवसेना को उप मुख्यमंत्री का पद भी मिलेगा। ज्ञात हो कि…
