भोपाल। मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार ने नगरीय निकाय चुनाव को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। अब प्रदेश में होने वाले आगामी नगरीय निकाय चुनावों में राजनीतिक दल अपने चुनाव चिन्ह का इस्तेमाल नहीं कर सकती हैं। इस बार प्रत्याशियों को अलग से ही चुनाव चिन्ह आवंटित जाएंगे। इसी के साथ अब तक जिन नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर परिषदों में महापौर और अध्यक्ष का चुनाव जनता करती थी अब उनका चुनाव पार्षद करेंगे। नगरीय निकाय चुनावों में संशोधन के लिए वरिष्ठ सचिव समिति सहित विधि विभाग की…
दिन: 7 सितम्बर 2019
अधिकांश कश्मीरी अनुच्छेद 370 को हटाए जाने के समर्थन में हैं : अजीत डोभाल
नई दिल्ली। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने शनिवार को कहा कि वह ‘पूरी तरह आश्वस्त’ हैं कि अधिकांश कश्मीरी अनुच्छेद 370 को हटाए जाने के समर्थन में हैं और उन्होंने उन्हें आश्वासन दिया कि कश्मीर में पाबंदियों का मकसद पाकिस्तान को आतंकवाद के जरिए उसकी गलत मंशाओं को अंजाम देने से रोकना है। पत्रकारों के एक समूह के साथ बातचीत में डोभाल ने कहा कि वैसे भी बाद में प्रतिबंधों में ढील दी गई और कश्मीर, जम्मू तथा लद्दाख में 199 पुलिस जिलों में से केवल 10 में निषेधाज्ञा…
प्रधानमंत्री मोदी ने मुंबई मेट्रो के लिए बीईएमएल निर्मित कोच को किया लॉन्च
मुंबई। PM नरेंद्र मोदी ने शनिवार को देश में निर्मित मेट्रो कोच को लॉन्च किया जिसका इस्तेमाल मुंबई मेट्रो नेटवर्क में किया जाएगा। बेंगलुरु स्थित संयंत्र में भारत अर्थ मूवर्स (BEML) ने इसे मात्र 75 दिनों में तैयार किया है। मुंबई मेट्रो रेल कॉरपोरेशन को 500 कोच की आपूर्ति की जाएगी। कोच के लोकार्पण समारोह में प्रधानमंत्री मोदी के साथ मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद रहे। Hon PM @narendramodi ji inaugurated BanDongari Metro station, one of the 14 stations of Metro 7. Hon PM had performed BhumiPujan for this metro…
राष्ट्रपति,अमित शाह-राहुल गांधी समेत इन लोगों ने दी लैंडर ‘विक्रम से संपर्क टूटने के बाद प्रतिक्रिया
बेंगलुरु । ‘चंद्रयान-2’ के लैंडर ‘विक्रम’ का आज जमीनी स्टेशन से संपर्क टूट जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसरो के वैज्ञानिकों से कहा कि वे निराश न हों और सर्वश्रेष्ठ के लिए उम्मीद करें। मोदी चांद पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ का सीधा नजारा देखने के लिए यहां स्थित इसरो केंद्र पहुंचे थे। हालांकि, लैंडर से संपर्क टूट जाने के कारण ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ के बारे में कोई सूचना नहीं मिल पाई। श्री मोदी ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के वैज्ञानिकों से कहा कि देश को उन पर गर्व है और…
उपदेश देने नहीं प्रेरणा लेने आया हूं, पूरा देश वैज्ञानिकों के साथ : प्रधानमंत्री मोदी
बेंगलुरु। PM नरेंद्र मोदी ने आज इसरो से वैज्ञानिकों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक मां भारती के लिए अपना पूरा जीवन खपा देते हैं। भले ही कुछ रुकावटे आई हैं, लेकिन हमारा हौसला कमजोर नहीं पड़ना चाहिए। ज्ञान का अगर सबसे बड़ा शिक्षक कोई है तो वो विज्ञान है। विज्ञान में विफलता होती ही नहीं, केवल प्रयोग और प्रयास होते हैं। हर प्रयोग, हर प्रयास ज्ञान के नए बीज बो के जाता है। नई संभावनाओं की नींव रखके जाता है और हमें अपनी असीम सामर्थ का एहसास दिलाता…
कैसे PM मोदी से गले लगाकर भावुक हुए इसरो प्रमुख, देखिए VIDEO
बेंगलुरु। प्रधानमंत्री नरेन्द्र माेदी ने आज इसरो प्रमुख के. सिवन गले लगाकर पीठ थपथपाई और हौसला बढ़ाया। आपको बताते जाए कि चांद्र से 2.1 किलोमीटर दूर पहले चंद्रयान-2 से संपर्क टूट गया था। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी भी इसरो मुख्यालय में मौजूद थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैज्ञानिकों का शनिवार सुबह हौसला बढ़ाने बेंगलुरु स्थित इसरो मुख्यालय पहुंचकर संबोधित किया। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी इसरो मुख्यालय से जाने लगे तो इसरो चीफ के. सिवन पीएम मोदी के लगे लगकर रोने लगे। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने बडे भाई की तरह…
हम मक्खन पर लकीर नहीं, पत्थर पर लकीर खींचने वाले लोग हैं : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
बेंगलुरु । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वैज्ञानिकों का हौसला बढ़ाते हुए देश को को संबोधित करते कर कहा, कि हम निश्चित रूप से सफल होंगे। इस मिशन के अगले प्रयास में भी और इसके बाद के हर प्रयास में भी कामयाबी हमारे साथ होगी। हर मुश्किल, हर संघर्ष, हर कठिनाई, हमें कुछ नया सिखाकर जाती है, कुछ नए आविष्कार, नई टेक्नोलॉजी के लिए प्रेरित करती है और इसी से हमारी आगे की सफलता तय होती हैं। ज्ञान का अगर सबसे बड़ा शिक्षक कोई है तो वो विज्ञान है। विज्ञान में विफलता…
चांद पर उतरने से ठीक 2-3 मिनट पहले विक्रम लैंडर से संपर्क टूटा, डेटा का विश्लेषण जारी, PM मोदी ने बढ़ाया वैज्ञानिकों का हौसला
बेंगलुरू। भारत को आज तब बड़ी सफलता मिलते-मिलते रह गयी जब चंद्रयान-2 मिशन पूर्ण रूप से सफल नहीं हो पाया। करोड़ों भारतीय सांसें थामे चंद्रयान-2 की सफलता की दुआ कर रहे थे और सबकुछ सही चल भी रहा था लेकिन आखिरी दो-तीन मिनटों में सब गड़बड़ हो गया। इसरो प्रमुख के. सिवन ने जानकारी दी कि लैंडर ‘विक्रम’ को चंद्रमा की सतह पर लाने की प्रक्रिया सामान्य देखी गई, लेकिन बाद में लैंडर का संपर्क जमीनी स्टेशन से टूट गया, डेटा का विश्लेषण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि…
