रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज विशेष पिछड़ी जनजातियों के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की । मुख्यमंत्री अपने निवास पर पहुंचे विशेष पिछड़ी जनजाति के ग्रामीणों से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने विशेष पिछड़ी जनजाति के 6 अभिकरणों के गठन की घोषणा की। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी स्तर की पंचायतो मे विशेष जनजाति के एक प्रतिनिधि का मनोनयन शासन करेगी तथा विशेष जनजाति के लोगों के लिए सामाजिक भवनों की स्वीकृति भी दी जाएगी। विशेष पिछड़ी जनजाति के ये सदस्य मुख्यमंत्री को जन्म दिन की बधाई…
महीना: अगस्त 2019
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश में स्वादिष्ट चना वितरण योजना का किया शुभारंभ
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज प्रदेश में स्वादिष्ट चना वितरण योजना का शुभारंभ किया। पौष्टिक आहार योजना के तहत छत्तीसगढ़ के अनुसूचित एवं माडा क्षेत्रों में कुपोषण से मुक्ति के लिए स्वादिष्ट चना का वितरण किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री बघेल सिविल लाइन स्थित अपने निवास कार्यालय से सुबह दस ट्रक चना बस्तर अंचल के लिए हरी झण्डी दिखाकर रवाना करते हुये इस योजना का शुभारंभ किया। इस अवसर पर खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, विधायक धनेन्द्र साहू, खाद्य विभाग के सचिव कमलप्रीत…
प्रधानमंत्री श्री मोदी ने मुख्यमंत्री श्री बघेल को दी जन्मदिन पर बधाई
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को आज उनके जन्मदिन पर बधाई और शुभकामनाएं दी है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री श्री बघेल के स्वस्थ और सुर्दीघ जीवन की कामना की है। Greetings to Chhattisgarh CM Shri @bhupeshbaghel Ji on his birthday. Praying for his long life and good health. — Narendra Modi (@narendramodi) August 23, 2019
पेरिस में बोले PM मोदी, महात्मा गांधी-बुद्ध के देश में ‘टेंपरेरी’ की कोई जगह नहीं
पेरिस। PM मोदी ने संबोधन से पहले यहां पर एक स्मारक का उद्घाटन किया गया है। ये स्मारक एयर इंडिया के दो दुर्घटनाग्रस्त विमानों की याद में बनाया गया है, जिसका उद्घाटन अब प्रधानमंत्री के हाथों हुआ है। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय समुदाय के लोगों के बीच पहुंचे तो उनके स्वागत में लोगों ने मोदी-मोदी के नारे लगाए। PM मोदी ने बीच में उठकर लोगों को शांति बनाए रखने को कहा और पहले राष्ट्रगान के लिए खड़े होने की अपील की। My visit to France has been a…
पाक को बड़ा झटका, APG ने टेरर फंडिंग के लिए ‘विस्तृत काली सूची’ में डाला
नई दिल्ली। पाकिस्तान को बड़ा झटका लगा है। फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) की ओर से संदिग्ध सूची में पाकिस्तान को डाल दिया है। पाकिस्तान को एफएटीएफ एशिया-पैसिफिक ग्रुप ब्लैक लिस्ट कर सकता है। आपको बताते जाए कि एशिया-पैसिफिक ग्रुप (एपीजी) के मानकों को पूरा करने में पाकिस्तान विफल रहने के कारण यह कदम उठाया गया है। APG की अंतिम रिपोर्ट में बताया कि पाकिस्तान अपने कानूनी और वित्तीय प्रणालियों के लिए 40 मानकों में से 32 को पूरा करने में असफल साबित हुआ है। इसके अलावा टेरर फंडिंग के…
केंद्र सरकार बाढ़ से हुए नुकसान के आकलन के लिए अपनी टीमें भेजेगा : गृह मंत्री शाह
पणजी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को कहा कि केंद्र सरकार बाढ़ प्रभावित राज्यों की रिपोर्ट का इंतजार नहीं करेगी और प्राकृतिक आपदा से प्रभावित इलाकों में नुकसान का आकलन करने के लिए अपनी टीम भेजेगी। शाह ने गुजरात, महाराष्ट्र और गोवा राज्यों के बाढ़ पीड़ितों के लिए चिंता व्यक्त की। उन्होंने राज्यों से अनुरोध किया कि वे हाल में बाढ़ की वजह से हुए नुकसान का आकलन तेजी से करें और केंद्र को अपनी मांगे भेजें। शाह यहां 24वीं पश्चिमी जोनल परिषद की बैठक को संबोधित कर…
भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी की लंदन कोर्ट ने हिरासत अवधि 19 सितंबर तक बढ़ाई
लंदन। भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी ब्रिटेन की जेल में बंद है। नीरव मोदी की हिरासत अवधि बृहस्पतिवार को 19 सितंबर तक के लिये बढ़ा दी गयी है। वेस्टमिंस्टर की मजिस्ट्रेट अदालत ने वीडियो लिंक के जरिये इस मामले की संक्षिप्त सुनवाई की। नीरव मोदी करीब दो अरब डॉलर की बैंक धोखाधड़ी के मामले में भारत में वांछित है। उसे मार्च में यहां गिरफ्तार किया गया था और वह तब से स्थानीय वैंड्सवर्थ कारावास में है। ब्रिटेन के कानून के आधार पर उसे हर चार सप्ताह के बाद हिरासत की…
आर्टिकल 370 पर केंद्र के फैसले का 700 से ज्यादा मशहूर कश्मीरी पंडितों ने किया समर्थन, मनाया जश्न
जम्मू। विस्थापित कश्मीरी पंडितों के संगठन पनुन कश्मीर के संयोजक अग्निशेखर ने आर्टिकल 370 के प्रावधानों को हटाए जाने के समर्थन में बृहस्पतिवार को एक ज्ञापन जारी किया और कहा कि 700 से ज्यादा मशहूर कश्मीरी पंडितों ने इस ज्ञापन का समर्थन किया है।उन्होंने दावा किया कि ‘‘जम्मू कश्मीर में स्वतंत्र वातावरण का मार्ग प्रशस्त करने के लिए’’ आर्टिकल 370 के प्रावधानों को हटाने को लेकर सभी कश्मीरी पंडित केंद्र के समर्थन में हैं। अग्निशेखर ने यहां संवाददाताओं से कहा कि आर्टिकल 370 के प्रावधानों को हटाए जाने और जम्मू…
नेपाल की राष्ट्रपति बिद्यादेवी से विदेश मंत्री जयशंकर ने की मुलाकात, हुई ‘सार्थक चर्चा’
काठमांडू। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार को अपने नेपाली समकक्ष प्रदीप ज्ञवाली से ‘‘सार्थक चर्चा’’ की। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की तथा उनके बीच सहयोग के प्राथमिकता वाले क्षेत्रों को निर्धारित किया। दोनों नेताओं ने यहां नेपाल-भारत संयुक्त आयोग की पांचवीं बैठक की सह-अध्यक्षता की। जयशंकर ने बैठक के बाद ट्वीट किया, ‘‘भारत-नेपाल संयुक्त आयोग की पांचवीं बैठक में विदेश मंत्री प्रदीप ज्ञवाली के साथ सार्थक चर्चा की। हमारे द्विपक्षीय संबंधों की विस्तृत समीक्षा की और सहयोग के लिए प्राथमिकता वाले क्षेत्रों को निर्धारित किया।’ Productive…
तेलंगाना CM चंद्रशेखर को गंदा पानी की बोतल भेजने वालों की पुलिस ने शुरू की तलाश
हैदराबाद। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव और उनके बेटे के. टी. रामा राव के अलावा शहर के अन्य जाने-माने लोगों को ‘‘गंदे पानी की बोतलें’’ भेजने की कोशिश करने वाले लोगों की पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि सिकंदराबाद डाक घर से ऐसी62 बोतलें जब्त की गई थी। डाक घर के अधिकारियों ने बोतलों से दुर्गंध आने की शिकायत की थी। ये बोतलें पेटियों में थी। बोतलों की पेटियां अति विशिष्ट लोगों को आपूर्ति की जानी थी। पुलिस उपायुक्त, उत्तरी क्षेत्र, कलमेश्वर शिंगेनवार ने…
