गोरखपुर। देश में IT सेक्टर के अगुआ और Infosys के सह संस्थापक नारायण मूर्ति पूर्व में राजनीति को लेकर कई बार बेबाक टिप्पणी कर चुके हैं। अब उन्होंने देश की मौजूदा अर्थव्यवस्था की तारीफ की है। उनका मानना है कि पिछले 300 साल में पहली बार विकास के लिए अनुकूल माहौल बना है और हम बेहतर भविष्य की उम्मीद कर सकते हैं। नारायणमूर्ति ने यहां मदन मोहन मालवीय टेक्निकल यूनिवर्सिटी के एक कार्यक्रम में कहा कि 300 सालों में पहली बार ऐसा आर्थिक माहौल पैदा हुआ है, जिससे विश्वास बना…
महीना: अगस्त 2019
प्रियंका चोपड़ा मामले में भी पाकिस्तान को लगा झटका ! संयुक्त राष्ट्र से मिला करारा जवाब
न्यूयॉर्क। लोकप्रिय भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के खिलाफ पाकिस्तान की मुहिम औंधे मुंह गिर गई है। प्रियंका को संयुक्त राष्ट्र सद्भावना दूत के पद से हटाने की मांग पर पाकिस्तान को संयुक्त राष्ट्र ने करारा जवाब देते हुए साफ कर दिया है कि ऐसा करना संभव नहीं है। पाकिस्तानी मीडिया में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, संयुक्त राष्ट्र ने साफ कर दिया है कि संयुक्त राष्ट्र सद्भावना दूत अपनी निजी हैसियत से कोई बयान दे सकते हैं। उन्हें इससे रोका नहीं जा सकता। पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले के बाद पाकिस्तान…
कलेक्टर ने ली नरवा-गरवा, घुरवा एवं बारी योजना की समीक्षा बैठक, अपूर्ण गौठान निर्माण कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश
दन्तेवाड़ा। राज्य शासन की महत्वाकांक्षी योजना नरवा-गरवा, घुरवा एवं बारी का कारगर क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिये सम्बंधित विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा आपसी तालमेल के साथ दायित्व निर्वहन किया जाये। इस दिशा में सम्बंधित विभागीय अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा गांवों में एक साथ मिलकर भ्रमण करने सहित किसानों-पशुपालकों और ग्रामीणों को योजना कार्यान्वयन तथा उसके फायदे के बारे में अवगत कराया जाये, ताकि इस योजना क्रियान्वयन में अधिकाधिक लोगों की सहभागिता हो सके। उक्त निर्देश कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा ने जिला पंचायत के सभागार में आयोजित नरवा-गरवा, घुरवा एवं बारी योजना की समीक्षा…
राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति, पंजाब के राज्यपाल सहित अनेक राजनेताओं ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जन्मदिन की दी शुभकामनाएं
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को 23 अगस्त को उनके जन्म दिवस पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उप राष्ट्रपति एम. वैंकेया नायडू सहित पंजाब के राज्यपाल और केन्द्र शासित प्रदेश चण्डीगढ़ के प्रशासक व्ही.पी. सिंह बदनोर ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति कोविंद ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर उनके स्वस्थ, सुदीर्घ और खुशहाल जीवन के लिए शुभकामनाएं देते हुए आशा जताई है कि वे लगातार अनेक वर्षों तक समर्पण के साथ देश की सेवा में संलग्न रहेंगे। उप राष्ट्रपति वैंकेया नायडू और पंजाब के राज्यपाल बदनोर सहित अनेक…
जब कृष्ण-राधा बन बच्चे पहुंचे मुख्यमंत्री निवास, यह करने से स्वंय को रोक नहीं पाए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर। श्री कृष्ण जन्म अष्टमी के अवसर पर आज नन्हें-मुन्ने बच्चे राधा-कृष्ण का रूप धारण कर मुख्यमंत्री निवास पहुंचे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कृष्ण राधा का रूप धरे बच्चों की आव-भगत की। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राधा-कृष्ण का रूप धरे इन नन्हे-मुन्ने बच्चों की पूजा अर्चना करते हुए प्रदेश की जनता की समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस मौके पर उन्होंने प्रदेश वासियों को जन्माष्टमी पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी। सभी प्रदेशवासियों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं। हम सब धूम-धाम से भगवान कृष्ण…
मुख्यमंत्री आज कांकेर और राजनांदगांव के दौरे पर
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल 24 अगस्त को कांकेर और राजनांदगांव में आयोजित कार्यक्रमों शामिल होंगे। श्री बघेल निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार हेलीकॉप्टर द्वारा दोपहर 1 बजे कांकेर पहुंचेंगे और वहां शासकीय नरहरदेव स्कूल मैदान में आयोजित पिछड़ा वर्ग सम्मान सम्मेलन में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री इस कार्यक्रम में विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री अपरान्ह 3 बजे राजनांदगांव पहुंचेंगे तथा वहां गोविन्दराम निर्मलकर ऑडिटोरियम में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में शामिल होंगे। श्री बघेल शाम 5 बजे रायपुर लौट आएंगे।
पोषणअभियान में उल्लेखनीय कार्य के लिए छत्तीसगढ़ को मिले 5 राष्ट्रीय पुरस्कार, मुख्यमंत्री और महिला एवं बाल विकास मंत्री ने दी बधाई
रायपुर। छत्तीसगढ़ ने आज पोषण अभियान में उल्लेखनीय कार्य के लिए पांच राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त किया है। छत्तीसगढ़ ने दो श्रेणियों के तहत उत्कृष्टता पुरस्कारों में दूसरा स्थान हासिल किया है। राज्य को आईसीडीएस-सीएएस कार्यान्वयन और क्षमता निर्माण, अभिसरण,व्यवहार परिवर्तन और सामुदायिक जुटाव श्रेणियों में दूसरा स्थान प्राप्त करने पर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। छत्तीसगढ़ को जिला, ब्लॉक और पर्यवेक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन, एएनएम स्तर पर तीन पुरस्कार और नेतृत्व एवं अभिसरण के लिए एलएस स्तर भी मिला। पोषण अभियान में उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल…
बच्चों को देख स्वयं को रोक नहीं पाए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, दिखाई दिया बच्चों के प्रति लगाव, स्नेहिल व्यक्तित्व का एक और पहलू
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के स्नेहिल व्यक्तित्व का एक पहलू बच्चों के प्रति लगाव भी आज देखने को मिला। मुख्यमंत्री निवास में विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा के सदस्य मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई देने पहुँचे थे, उनके साथ आए एक नन्हें बच्चे को श्री बघेल ने दुलारा, गोद में लिया और अपने हथेली पर बच्चे को खड़ा कर लिया।
जब प्रयास विद्यालय के बच्चों ने अनोखे अंदाज में दी मुख्यमंत्री कोे जन्म दिवस की बधाई
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को आज उनके निवास में प्रयास आवासीय विद्यालय रायपुर के बच्चों ने उनकी माताजी का मुखौटा लगाकर हैप्पी बर्थ डे टू यू गा कर एक अलग ही अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी। बच्चों का यह अलग अंदाज मुख्यमंत्री के दिल को छू गया और वे भाव-विभोर हो उठे। मुख्यमंत्री इन बच्चों से आत्मीयता से मिले और टाफियां देकर उनका मुह मीठा कराया एवं उनकी पढ़ाई और दी जा रही कोचिंग के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने बच्चों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।…
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को छत्तीसगढ़ के 40 समाजों के प्रतिनिधियों ने दी जन्मदिन की बधाई
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जन्मदिन की बधाई देने राज्य के 40 छत्तीसगढ़िया समाजों के प्रतिनिधि रायपुर पहुचें। उन्होंने मुख्यमंत्री निवास में श्री बघेल से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी। संयुक्त प्रतिनिधिमंडल में सर्व आदिवासी समाज, सतनामी समाज, कुर्मी समाज, यादव समाज सहित विभिन्न समाजों के पदाधिकारी शामिल थे। मुख्यमंत्री ने बधाई देने आए सभी लोगों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि आज बड़ी संख्या में बड़े-बुजुर्ग, युवा और बच्चे उनसे मिलने आए। बड़ों ने अपना आशीर्वाद मुझे दिया। मुख्यमंत्री श्री @bhupeshbaghel को छत्तीसगढ़ के 40 समाजों के प्रतिनिधियों ने…
