दही-हाण्डी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने सौंपी 58 गरीब शहरी परिवारों को आवास की चाबी

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी में आयोजित श्री कृष्ण जन्माष्टमी और विशाल दही हाण्डी कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने संजय गांधी नगर गुढ़ियारी के अंतर्गत आने वाले 58 शहरी गरीब परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के भागीदारी में किफायती आवास घटक के अंतर्गत कोटा में निर्मित आवासों की चाबी सौंपी। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए सभी लोगों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आज पूरे देश में हर्षो उल्लास का वातावरण है। भगवान श्री कृष्ण ने गीता में…

पौनी पसारी योजना की शुरुआत, मुख्यमंत्री के हाथों 58 शहरी गरीबों को पसरा का आवंटन

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजधानी रायपुर में हिन्द स्पोर्टिंग मैदान में पुरूष एवं महिला कबड्डी प्रतियोगिता और रस्सा-कसी कार्यक्रम में शामिल हुए। भूपेश बघेल ने इस अवसर पर पौनी पसारी योजना की शुरुआत करते हुये परंपरागत रूप से व्यवसाय करने वाले 58 शहरी गरीब हितग्राहियों को पसरा का आवंटन किया और उन्हें अपनी बधाई और शुभकामनाएं दी। गत दिवस मेरे जन्मदिन के अवसर पर प्राप्त हुईं आप सबकी शुभकामनाओं एवं असीमित प्यार से मैं अभीभूत हूँ। आप सबका यही प्यार और सदैव साथ रहना मेरी ऊर्जा है और यही…

अलविदा अरुण जेटली : भाजपा के ‘संकटमोचक’ और PM मोदी के ‘संकट के साथी’ थे अरुण जेटली।

नई दिल्ली। पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का शनिवार को निधन हो गया। बीते काफी दिनों से बीमारी से पीड़ित अरुण जेटली ने AIMS में आखिरी सांस ली। मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में अरुण जेटली का बतौर वित्त मंत्री बड़ा योगदान रहा है। मोदी सरकार ने अपने पहले कार्यकाल में जितने भी अहम फैसले लिए, उसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अरुण जेटली अहम भागीदार थे। मोदी सरकार ने पहले कार्यकाल में जिस तरह के ताबड़तोड़ फैसले लिए, वे बिना अरुण जेटली के योगदान के शायद ही संभव होता।…

जानलेवा “सॉफ्ट टिश्यू” बीमारी से जूझ रहे थे अरुण जेटली, लगातार गिर रहा था सेहत

नई दिल्ली। आज पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का निधन हो गया, उनका नई दिल्ली में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान(AMIS) में इलाज चल रहा था। सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद अरुण जेटली को भर्ती किया गया था। गहन चिकित्सा कक्ष (ICU) में दिल और गुर्दे के डॉक्टरों की एक टीम जेटली के स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने एम्स पहुंचकर उनका हाल जाना। ज्ञात हो कि इसी…

पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का निधन, कल दो बजे निगमबोध घाट पर होगा अंतिम संस्कार

नई दिल्ली। पूर्व वित्त मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेता अरुण जेटली का शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे निधन हो गया। अरुण जेटली बीते कई दिनों से नई दिल्ली के AMIS अस्पताल में भर्ती थे। उन्हें AMIS में लाइफ सपोर्ट पर कई दिनों तक रखा गया था। कुछ दिन पहले ही अरुण जेटली की तबीयत जानने के लिए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, PM नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आदि ने AMIS में पहुंच कर उनका हाल जाना था। ज्ञात हो खराब तबियत…

अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए मोदी सरकार का राहतों का ऐलान, वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने किए ये बड़े ऐलान

नई दिल्ली। अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए सरकार ने विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) की मांग को पूरा करते हुए उन पर लगाया गया ऊंचा कर अधिभार वापस ले लिया। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को यह घोषणा की। इस मामले में बजट पूर्व की स्थिति बहाल कर दी गई है। वर्ष 2019-20 के बजट में ऊंची कमाई करने वालों पर ऊंची दर से कर अधिभार लगा दिया गया। एफपीआई भी इस बढ़े हुये अधिभार के दायरे में आ गये थे। सीतारमण ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि…

सावरकर का अपमान करने वालों को बीच चौराहे पर पीटना चाहिए : उद्धव ठाकरे

मुंबई। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को कहा कि जो वीर सावरकर का सम्मान नहीं करते उन्हें बीच चौराहे पर सबके सामने पीटा जाना चाहिए। उन्होंने यह टिप्पणी तब की जब एक दिन पहले कांग्रेस की छात्र इकाई ने दावा किया कि उसने दिल्ली विश्वविद्यालय में स्वतंत्रता सेनानी की आवक्ष प्रतिमा पर कालिख पोत दी। ठाकरे ने कहा कि सावरकर का अपमान करने वाले लोगों की सार्वजनिक पिटाई से उन्हें आजादी की कीमत पता चलेगी। महाराष्ट्र में सावरकर को काफी सम्मान प्राप्त है। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि जो…

विवादों में रहने वाले ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस की गुस्ताखी, फ्रांसीसी राष्ट्रपति के सामने मेज पर रखा पैर

पेरिस। विवादों में रहने वाले ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन जी-7 समिट में हिस्सा लेने फ्रांस पहुंचे हैं। इसी बीच बोरिस और फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों की एक तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। इस तस्वीर में बोरिस जॉनसन फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात के दौरान सामने रखे टेबल पर पैर रखे हुए दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर सामने आने के बाद से ब्रिटिश प्रधानमंत्री की खासा किरकिरी हो रही है और सोशल मीडिया यू़जर्स यह कह रहे हैं कि बोरिस ने मैक्रों की बेइज्जती की…

AAP की बागी विधायक अलका लांबा को मार्शलों ने किया दिल्ली विधानसभा से बाहर

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष राम निवास गोयल ने शुक्रवार को एक BJP विधायक को सदन से बाहर निकालने व एक अन्य विधायक को निलंबित करने के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) की बागी विधायक अलका लांबा को भी मार्शलों के जरिए सदन से बाहर निकलवा दिया। चांदनी चौक से विधायक लांबा सदन से निकाले जाने के समय दिल्ली सरकार की आलोचना कर रही थीं। लांबा ने आरोप लगाया कि दो परिवारों को निजी केमिस्ट से दवा खरीदने के लिए मजबूर किया गया, जबकि उनका इलाज दिल्ली सरकार द्वारा…

कांग्रेस 10 क्रांतिकारी काम नहीं गिना सकती जो बदलाव के कारक कहे जा सकें : अमित शाह

नई दिल्ली। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने दर्जनों महत्वपूर्ण नीतिगत पहलों के माध्यम से बदलाव की नयी इबारत लिखी है और इन फैसलों ने लोगों के जीवन में अहम सुधार किये हैं तथा भारत को वैश्विक विकास का इंजन बनाया है। केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उसके पास 8 बार पूर्ण बहुमत की सरकारों के साथ भारत की सेवा करने के अवसर था लेकिन उनके ऐसे 10 काम नहीं गिनाये जा सकते जो क्रांतिकारी बदलाव के कारक…