लखनऊ। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोनभद्र के उभ्भा गांव में जमीन कब्जों को लेकर हुई दस लोगों की मौत के मामले में रविवार को कड़ी कार्रवाई की। उन्होंने सोनभद्र के DMअंकित अग्रवाल व SP सलमान ताज पाटिल को हटा दिया। साथ ही दोनों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने यह कार्रवाई अपर मुख्य सचिव राजस्व रेणुका कुमार की अध्यक्षता में बनाई गई कमेटी की सिफारिश के आधार पर की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज अपने सरकारी आवास पर प्रेस कांफ्रेंस बुलाकर यह…
महीना: अगस्त 2019
DRDO ने जमीन से हवा में मार करने वाली मिसाइल का किया परीक्षण, भारतीय सेना को मिलेगी और मजबूती
भुवनेश्वर। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन आज जमीन से हवा में मार करने वाली क्विक रिएक्शन सरफेस टू एयर मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण कर लिया है। इस मिसाइल का परीक्षण ओडिशा तट से किया है। इस मिसाइल ने अपने लक्ष्य को सफलतापूर्वक भेद कर लिया है। क्विक रिएक्शन मिसाइल को DRDO ने ही विकसित की है। इस मिसाइल के सफल परीक्षण को DRDO की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। इस मिसाइल से भारतीय सेना को और मजबूती मिलेगी। मिसाइल का परीक्षण सुबह 11.05 बजे एक मोबाइल ट्रक-बेस्ड लॉन्च यूनिट…
जम्मू-कश्मीर में पर्यटकों को सोमवार सुबह तक कश्मीर छोड़ने का आदेश
नई दिल्ली। आज दिन भर दिल्ली के संसद भवन ऑफिस में जम्मू-कश्मीर में जारी सरगर्मी के बीच गृह मंत्रालय की उच्चस्तरीय बैठक हुई। जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर संसद में गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में चल रही बैठक खत्म हो गई है। इस बैठक में गृह मंत्रालय के अफसर, गृह सचिव राजीव गाबा और NSA अजित डोभाल मौजूद रहे। जम्मू-कश्मीर के प्रशासन ने कश्मीर में होटलों के मालिकों से कहा है कि वे पर्यटकों से सोमवार सुबह तक जाने के लिए कह दें। उनसे कहा गया है कि अगर…
07 अगस्त को जनचौपाल: भेंट-मुलाकात स्थगित
रायपुर। मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आगामी 07 अगस्त बुधवार को आयोजित भेंट मुलाकात का ’जन-चौपाल’ कार्यक्रम अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के रायपुर स्थित निवास में बुधवार 7 अगस्त को जनचौपाल, भेंट-मुलाकात कार्यक्रम अपरिहार्य कारणों से स्थगित रहेगा। — CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) August 4, 2019
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वयोवृद्ध स्वतंत्रता सेनानी पन्नालाल पंड्या जी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वयोवृद्ध स्वतंत्रता सेनानी पन्नालाल पंड्या जी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि श्री पंड्या जी ने देश की आजादी की लड़ाई में हिस्सा लिया और समाज हित के कार्यों में भी आजीवन सक्रिय भागीदारी निभाई। उनका निधन छत्तीसगढ़ के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार जनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की है। मुख्यमंत्री श्री @bhupeshbaghel ने वयोवृद्ध स्वतंत्रता सेनानी श्री पन्ना लाल पंड्या जी के…
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने दी मध्यमवर्गीय परिवारों को बड़ी राहत, कालोनी-टाउनशिप के लिए अब सभी प्रकार की अनुमतियां ‘‘सिंगल विन्डो सिस्टम‘‘ से
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मध्यमवर्गीय परिवारों के मकान का सपना साकार हो सके इसके लिए कालोनी और टाउनशिप के विकास हेतु अब सभी प्रकार की अनुमतियां और अनापत्ति प्रमाण पत्र एकल विन्डों सिस्टम से देने के निर्देश दिए है। कलेक्टर कार्यालय में सिंगल विन्डो सिस्टम से राजस्व, नगरीय प्रशासन और टाउन प्लानिंग आदि अन्य सभी विभागों से संबंधित सभी प्रकार की अनुमतियां और अनापत्ति प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसके लिए आवास एवं पर्यावरण विभाग को एक माह के भीतर विस्तृत आदेश जारी करने को कहा…
टेक्सास वालमार्ट में गोलीबारी में 20 की मौत, 24 घायल, बंदूकधारी हमलावर गिरफ्तार
वाशिंगटन। अमेरिका के अल पासो शहर में भीड़ पर गोलीबारी की घटना में 20 लोगों की मौत हो गई और 24 लोग घायल हो गए। टेक्सास के गवर्नर ग्रेग एबोट ने यह जानकारी दी। उन्होंने इसे प्रांत के इतिहास के सबसे काले दिनों में से एक बताया। यह नरसंहार शनिवार को शहर में सीलो विस्टा मॉल के पास एक वालमार्ट स्टोर में हुआ। यह स्थान अमेरिका-मेक्सिको सीमा से कुछ ही मील की दूरी पर स्थित है। एक 21 वर्षीय संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है और हमलावर वही अकेला…
प्रदेश में सबके लिए स्वास्थ्य का लक्ष्य पूरा करने का प्रयास: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर। क्रिटिकल केयर और मेडिसीन विषय पर राजधानी रायपुर में आज से प्रारंभ हुई डॉक्टरों की दो दिवसीय कॉन्फ्रेंस ‘क्रिटिकॉन 2019’ में राज्य शासन की फ्लैगशिप योजना नरवा, गरूवा, घुरवा, बाड़ी पर भी चर्चा हुई। डॉक्टरों ने मुख्यमंत्री से आग्रह कर इस योजना के बारे में जानकारी ली और योजना में गहरी रूचि दिखाई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नई दिल्ली से रायपुर लौटने के बाद सीधे विमानतल से इस कॉन्फ्रेंस में पहुंचे। उन्होंने कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कॉन्फ्रेंस में कहा कि राज्य सरकार का यह प्रयास है कि सबके…
फेसबुक, इंस्टाग्राम और वाट्सएप के साथ अपना नाम जोड़ एकीकरण करेगा
सैन फ्रांसिस्को। सोशल मीडिया यूजर्स के लिए अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स को एकीकृत करने की दिशा में पहला कदम उठाते हुए फेसबुक इंस्टाग्राम और वाट्सएप से अपना नाम जोड़ रहा है। द इंफोर्मेशन की शुक्रवार की रिपोर्ट के अनुसार, इंस्टाग्राम जल्द ही ‘इंस्टाग्राम फ्रॉम फेसबुक’ और वाट्सएप का नाम बदल कर ‘वाट्सएप फ्रॉम फेसबुक’ बन जाएगा। दोनों एप्स के ये नए नाम एप्पल एप स्टोर और गुगल प्ले स्टोर दोनों पर दिखाई देगा। एक प्रवक्ता के बयान के अनुसार, “हम उन उत्पादों और सेवाओं के बारे में स्पष्ट होना चाहते हैं जो…
कांग्रेस में अब विपक्ष को एकजुट करने की क्षमता नहीं बची : अमित शाह
नई दिल्ली। गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह का मानना है कि संसद में तीन तलाक संबंधी विधेयक पारित होने से यह साफ हो गया है कि मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस में अब ‘‘विपक्ष को एकजुट करने की क्षमता’’ नहीं बची है। संसद में विधेयक के पारित होने को कई मायनों में महत्वपूर्ण बताते हुए शाह ने कहा कि शाहबानो प्रकरण के समय तीस साल पहले कांग्रेस का जो रुख था वही रुख इस बार भी संसद में देखने को मिला है। शाह ने शनिवार को…
