रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज नगर निगम रायपुर के पार्षद नागभूषण राव के भनपुरी, धनलक्ष्मी नगर स्थित निवास पहुंचकर उनसे मुलाकात की और उनके पिता मलेश राव यादव के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया। उन्होंने शोक-संतप्त परिवारजनों को ढांढस बंधाया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद छाया वर्मा, विधायक सत्यनारायण शर्मा, कुलदीप जुनेजा और विकास उपाध्यय, महापौर रायपुर प्रमोद दुबे तथा पार्षद एजाज ढेबर भी उपस्थित थे।
महीना: अगस्त 2019
जम्मू-कश्मीर में धारा 370 हटाने से पटेल-अंबेडकर-अटल जैसे करोड़ों देशभक्तों का सपना पूरा हुआ : PM मोदी
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने के बाद PM मोदी ने पहली बार देश को संबोधित किया। पिछली बार प्रधानमंत्री मोदी ने 27 मार्च को देश को उस वक्त संबोधित किया था, जब भारत ने एंटी-सैटलाइट मिसाइल का सफल परीक्षण करते हुए एक लाइव सैटेलाइट को मार गिराया था। PM मोदी ने इसमें कहा कि जो सपना सरदार पटेल का था, बाबा साहेब अंबेडकर का था, डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी का था, अटल जी और करोड़ों देशभक्तों का था, वो अब पूरा हुआ है। अब देश के सभी नागरिकों…
अखंड भारत के साथ जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में एक नए युग की शुरुआत : PM मोदी
नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर से धारा 370 समाप्त होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली बार देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि एक राष्ट्र के तौर पर, एक परिवार के तौर पर, आपने, हमने, पूरे देश ने एक ऐतिहासिक फैसला लिया है। एक ऐसी व्यवस्था, जिसकी वजह से जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के हमारे भाई-बहन अनेक अधिकारों से वंचित थे, जो उनके विकास में बड़ी बाधा थी, वो हम सबके प्रयासों से अब दूर हो गई है। PM @narendramodi addresses the nation. Watch. https://t.co/ezRaJYNDN8 — PMO India (@PMOIndia) August…
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे आज सावन मेला का शुभारंभ, पंडरी हाट रायपुर में दस दिवसीय सावन मेला का आयोजन
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज पंडरी हाट में आयोजित दस दिवसीय सावन मेला का शुभारंभ करेंगे। छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड रायपुर द्वारा छत्तीसगढ़ हाट पंडरी रायपुर में 9 अगस्त से 18 अगस्त तक दस दिवसीय सावन मेला का आयोजन किया जा रहा है। समारोह की अध्यक्षता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरू रूद्रकुमार करेंगे। छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प बोर्ड के अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ हाट में निर्मित पक्के 24 स्टॉलों के अलावा 20 वाटर प्रूफ स्टॉलों का निर्माण कराया गया है। इस आयोजन में राज्य के विभिन्न जिले…
‘‘भारत छोड़ो आंदोलन‘‘ दिवस राष्ट्रीय गौरव और आत्मअभिमान का दिन: मुख्यमंत्री श्री बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ‘‘भारत छोड़ो आंदोलन‘‘ दिवस पर कहा कि 9 अगस्त देशवासियों के लिए राष्ट्रीय अभिमान और गौरव का दिन है, इस दिन वर्ष 1942 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नेतृत्व में देश की आवाम ने अंग्रेजी हुकूमत को देश छोड़कर चले जाने कहा था। श्री बघेल ने कहा कि भारत छोड़ो आंदोलन स्वतंत्रता संग्राम के आंदोलन का मील का पत्थर है। इसी दिन से देश में सामूहिक नागरिक अवज्ञा आंदोलन ‘करो या मरो‘ शुरू हुआ। यह लाखों आम हिन्दुस्तानियों का जन आंदोलन था, जिसने अंग्रेजों को…
प्रणब मुखर्जी समेत तीन विभूतियों को राष्ट्रपति कोविंद ने किया ‘भारत रत्न’ से सम्मानित
नई दिल्ली। राष्ट्रपति भवन में भारत सम्मान समारोह आयोजित हुआ जिसमे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार भारत रत्न से सम्मानित किया। इसके अलावा नाना जी देशमुख (मरणोपरांत) और डॉ. भूपेन हजारिका (मरणोपरांत) को भी देश का सर्वोच्च सम्मान दिया गया। इस साल गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने तीन हस्तियों को देश का सर्वोच्च सम्मान ‘भारत रत्न’ देने की घोषणा की थी। President Kovind presents Bharat Ratna to Shri Pranab Mukherjee, former President of India. A statesman…
विश्व आदिवासी दिवस सम्मान का प्रतीक
छत्तीसगढ़ आदिवासी बाहुल्य प्रदेश है। यहां के घने जंगल, पहाड़, नदियों से भरे पड़े हैं। इनकी मनमोहक छटाओं ने देश और विदेशों में अपना अनुपम छाप छोड़ा है। बस्तर में चित्रकोट, तीरथगढ़, तामड़ा घूमर, जैसे अनेक जलप्रपात है। दंतेवाड़ा में मां दंतेश्वरी मंदिर, बारसूर में गणेश मूर्ति और अनेक प्राचीन मंदिर विरासत की एक पहचान है। जंगलों में वर्षो से बसने वाले भोले-भाले आदिवासी सरल और शांतिप्रिय होते है। यहां का इतिहास, लोक कला संस्कृति, नृत्य, वाद्य, श्रृंगार, चित्रकारी और कलाकृति विश्व विख्यात है। बस्तर का क्षेत्र अनेक खनिज संपदाओं…
विश्व आदिवासी दिवस आज : राजधानी के इंडोर स्टेडियम में राज्य स्तरीय आयोजन, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मुख्य आतिथ्य में होगा कार्यक्रम
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मुख्य आतिथ्य और अनुसूचित जाति एवं जनजाति मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम अध्यक्षता की अध्यक्षता में ’’विश्व आदिवासी दिवस’’ पर 9 अगस्त को सुबह 10 बजे से राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम रायपुर के बुढ़ा तालाब के सामने स्थित सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में होगा। कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में केन्द्रीय जनजातीय कार्य राज्यमंत्री रेणुका सिंह, वाणिज्यकर (आबकारी) एवं उद्योग मंत्री कवासी लखमा, खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री अमरजीत भगत, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया…
मुख्यमंत्री ने विश्व आदिवासी दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विश्व आदिवासी दिवस (9 अगस्त) पर प्रदेशवासियों विशेषकर आदिवासी समाज के नागरिकों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा है कि यह खुशी की बात है कि हमने आदिवासी समाज का विश्वास जीतने और उनके सपनों एवं आशाओं को पूरा करने का अभियान शुरू कर दिया है। सरकार ने आदिवासी समाज के हित में कई अहम फैसले लिए हैं। पिछले 6 माह में हम एक ठोस मुकाम पर पहुंचे हैं। हम आदिवासी अंचलों में ऐसे काम तेजी से करेंगे जिससे…
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज यहां महंत लक्ष्मीनारायण दास कॉलेज में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित भाषण प्रतियोगिता के कार्यक्रम में शामिल हुए। राजीव गांधी स्टडी सर्किल और महंत कॉलेज द्वारा यह भाषण प्रतियोगिता ‘21वीं सदी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सिद्धांतों की प्रासंगिकता‘ विषय पर आयोजित की गई। मुख्यमंत्री ने महाविद्यालय के विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू और राजीव गांधी को याद किया और उनके सिद्धान्तों पर प्रकाश डाला। आज महंत लक्ष्मीनारायण दास कॉलेज में राष्ट्रपिता…
