विशाखापत्तनम। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने बुधवार को कहा कि अब केवल POK (पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर) को भारत को सौंपे जाने को लेकर ही पाकिस्तान से बात होगी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के साथ अब केवल इसी मुद्दे पर बात होनी बाकी है। उन्होंने कहा, कश्मीर पर क्या चर्चा करनी है ? यह भारत का अखंड हिस्सा है। हां मैं मानता हूं, कुछ चीजों पर चर्चा होनी है। उपराष्ट्रपति ने कहा कि हमारे पड़ोसी से कश्मीर के शेष हिस्से….POK को वापस करने पर बात होगी और वह है…
महीना: अगस्त 2019
मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, देश भर में खोले जाएंगे 75 नए मेडिकल कॉलेज, देश में बढ़ेंगी 15700 MBBS सीटें
नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी सरकार ने फैसला किया है कि देशभर में 75 नए मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए कहा की 24 हजार करोड़ के खर्च से यह मेडिकल कॉलेज बनाए जाएंगे। इन मेडिकल कॉलेजों का 2020-21 तक निर्माण कर दिया जाएगा। जावड़ेकर ने बताया कि पिछले 5 वर्षों में PG और MBBS की 45 हजार सीटें जोड़ी गई हैं और इस अवधि में 82 मेडिकल कालेजों को मंजूरी दी गई थी । सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने कहा…
जम्मू-कश्मीर में हालात सामान्य, इंटरनेट पर घाटी के बारे में फैलाया जा रहा है झूठ, कहा- आर्टिकल 370 के हिमायतियों को लोग जूतों से मारेंगे : राज्यपाल मलिक
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक नेआज कहा कि आर्टिकल 370 के अधिकतर प्रावधान हटाने के बाद राज्य में जनहानि रोकने के लिए प्रतिबंध जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के लोगों की पहचान और संस्कृति सुरक्षित रहेगी। जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा गत पांच अगस्त को खत्म किए जाने के बाद मलिक ने अपने पहले संवाददाता सम्मेलन में कहा कि राष्ट्रविरोधी ताकतों के लिए इंटरनेट एक आसान हथियार है तथा कनेक्शनों की बहाली कुछ और समय तक स्थगित रहेगी। उन्होंने स्वीकार किया कि कश्मीर घाटी में प्रदर्शनों के दौरान…
मंदी के बीच सरकार का बड़ा कदम, FDI नियम को कैबिनेट ने किया आसान, डिजिटल मीडिया में 26% विदेश निवेश को मंजूरी
नई दिल्ली। भारतीय अर्थव्यवस्था में मंदी के बीच बड़ा कदम उठाते हुए केन्द्रीय कैबिनेट ने बुधवार को कई क्षेत्रों में विदेश निवेश के नियमों में बदलाव को मंजूरी दी। केन्द्रीय कैबिनेट में सिंगल ब्रांड रिटेलर्स के लिए नियम को आसान बनाया। इसके साथ ही, कोल माइनिंग के लिए 100 फीसदी प्रत्यक्ष विदेश निवेश और डिजिटल मीडिया में 26 फीसदी एफडीआई को मंजूरी दी। बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आपदा रोधी अवसंरचना (सीडीआरआई) के लिए एक अंतर्राष्ट्रीय गठबंधन की स्थापना को मंजूरी दी…
जम्मू कश्मीर को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, किया (GoM) मंत्री समूह का गठन, करेगा विकास का ब्लूप्रिंट तैयार
नई दिल्ली। सरकार ने जम्मू-कश्मीर से संबंधित मुद्दों को देखने के लिए बुधवार को एक मंत्री समूह (GOM) का गठन किया। केंद्र ने गत पांच अगस्त को जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले आर्टिकल 370 के अधिकतर प्रावधानों को खत्म कर राज्य को दो केंद्रशासित प्रदेशों-जम्मू कश्मीर और लद्दाख में बांटने का फैसला किया था। सरकार के सूत्रों ने से मिली जानकारी के अनुसार कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत, कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और प्रधानमंत्री कार्यालय में मंत्री जितेंद्र सिंह इस समूह…
आर्टिकल 370 पर SC ने केन्द्र सरकार को जारी किया नोटिस, 5 जजों वाली संविधान पीठ अक्टूबर में करेगी सुनवाई
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने आज आर्टिकल 370 को लेकर दायर हुई 10 याचिकाओं पर सुनवाई की है। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के मसले पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया है। सुप्रीम कोर्ट अब इस मामले की सुनवाई अक्टूबर में करेगा, इस मामले को अदालत की संविधान पीठ सुनेगी। सुप्रीम कोर्ट ने इसी के साथ ही जम्मू-कश्मीर में मीडिया की आज़ादी को लेकर केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया है। अदालत ने केंद्र सरकार को 7 दिन में जवाब देने को कहा है। आपको…
रूस ने किया भारत का समर्थन, आर्टिकल 370 पर भारत सरकार का संप्रभु निर्णय
नई दिल्ली। रूस ने आर्टिकल 370 को हटाने के मामले पर भारत का साथ देते हुए कहा कि यह भारत का आतंरिक मामला है। रूसी राजनयिक निकोले कुदाशेव ने बुधवार को कहा कि अनुच्छेद 370 पर भारत सरकार का संप्रभु निर्णय है। उन्होंने यहां तक करार दे दिया है कि कश्मीर मसला भारत का आंतरिक मामला है। कश्मीर मसले को भारत और पाकिस्तान के बीच शिमला और लाहौर समझौते के तहत हल किया जा सकता है। हमारे विचार बिल्कुल भारत जैसे ही हैं। भारत में रूसी दूतावास के उप प्रमुख…
गिरिराज का करारा वार, इमरान को बताया भस्मासुर, राहुल और कांग्रेस को ट्वीट कर कहा ये यंहा पढ़े
पटना। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की तुलना भस्मासुर से करते हुए बुधवार को कहा कि उनका ‘‘आखिरी सहारा राहुल गांधी और कांग्रेस ही बचे हैं’’। गिरीराज ने ट्वीट कर कहा इमरान खान का लक्षण बता रहा है कि यह पाकिस्तान का भस्मासुर बनेगा और मोदी के हाथों ही इसका पिंडदान होगा। बिहार के बेगूसराय संसदीय क्षेत्र से भाजपा सांसद गिरीराज ने बुधवार को ट्वीट कर कहा पाक के प्रधानमंत्री भस्मासुर बनने की कोशिश न करें। भारत से परमाणु युद्ध करने के आत्मघाती क़दम की…
राहुल को वायनाड दौरे में जब एक शख्स ने किया किस kiss, देखिए उनका रिएक्शन…….
वायनाड। केरल अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड में बाढ़ राहत कार्यों का जायजा लेने गए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को उस वक्त एक अजीब स्थिति का सामना जब एक शख्स ने अचानक उन्हें किस KISS कर लिया। हालांकि, लड़के की इस हरकत के बाद राहुल गांधी मुस्कराने लगे। राहुल गांधी इस समय 4 दिवसीय केरल दौरे पर हैं। लेकिन, बुधवार को अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड की यात्रा के दौरान राहुल गांधी की सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है। दरअसल, यात्रा को दौरान राहुल गांधी के तमाम गार्डों और…
PM मोदी की सेहत को लेकर एक और पहल, 29 अगस्त को करेंगे ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ की शुरुआत
नई दिल्ली। स्वच्छता-शौच अभियान के बाद PM नरेंद्र मोदी 29 अगस्त को “फिट इंडिया” मूवमेंट की शुरुआत करने जा रहे है। इसका मकसद देश के नागरिकों और विशेष रूप से छात्रों के दैनिक जीवन में शारीरिक गतिविधि/खेल को विकसित करना है। यह कार्यक्रम दूरदर्शन पर लाइव दिखाया जाएगा। “फिट इंडिया” कार्यक्रम को देशभर के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में भी बड़ी स्क्रीन पर लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा। विद्यार्थियों को यह कार्यक्रम दिखाने के लिए कॉलेज और विश्वविद्यालयों में बड़ी स्क्रीन लगाई जाएंगी। इसी दिन विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों को फिटनेस शपथ…
