श्रीनगर। मोदी सरकार द्वारा जम्मू कश्मीर से धारा 370 के प्रावधानों को निरस्त किए जाने के बाद घाटी में मोबाइल, इंटरनेट की सेवाएं बंद कर दी गई थी ताकि क्षेत्र के हालात न बिगड़े। इसके बावजूद अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी को इंटरनेट की सेवा मिलती रही और उन्होंने ट्वीट भी किया। इसी मामले पर अब कार्रवाई की गई है। गिलानी को इंटरनेट की सेवा देने के मामले में BSNL के दो अधिकारी पर कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया गया है। आपको जानकारी दे दें कि घाटी…
महीना: अगस्त 2019
PM मोदी ने ट्रंप से की बातचीत, इन मसलों को लेकर हुई बात, निशाने पर रहा पाकिस्तान
नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ आज PM नरेंद्र मोदी ने टेलीफोन पर बातचीत की। मोदी-ट्रंप के बीच आधे घंटे चली बातचीत में दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय और क्षेत्रीय मामलों के बारे में बात की। क्षेत्रीय स्थिति के संदर्भ में, PM मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ अपनी बातचीत में कहा कि क्षेत्र के कुछ नेताओं द्वारा भारत विरोधी बयानबाजी कर रहे हैं जो शांति के लिए अनुकूल नहीं है। मोदी ने आतंकवाद एवं हिंसा मुक्त माहौल बनाने और सीमापार से आतंकवाद पर रोक लगाने के महत्व को…
रणछोड़ राहुल गांधी को पद नहीं, कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को छोड़ना चाहिए था: शिवराज
जयपुर। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कहा कि लोकसभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को अपना पद नहीं छोड़ना चाहिए था, बल्कि चुनावी वादों को पूरा नहीं कर पाने के लिए कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को अपने पदों से हटना चाहिए था। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कर्जमाफी का विधानसभा चुनाव अभियान का वादा पूरा नहीं होने पर राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों को नहीं हटाने के लिए राहुल गांधी…
कश्मीर मामले पर गृह मंत्रालय में अमित शाह-अजीत डोभाल की बैठक, हालात से कराया अवगत, हालात पर पैनी नजर
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 हटाए जाने करीब 14 दिन बाद जम्मू-कश्मीर की मौजूदा स्थिति को लेकर गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल की बैठक हुई। घाटी से लौटे अजीत डोभाल ने ताजा स्थिति की जानकारी दी। अजीत डोभाल काफी दिनों तक जम्मू-कश्मीर में ही थे और वहां की स्थिति पर करीब से नजर बनाए हुए थे। अजीत डोभाल दो दिन पहले से ही घाटी से दिल्ली लौटे हैं। इस बैठक में अमित शाह, अजीत डोभाल के अलावा गृह सचिव और अन्य बड़े अधिकारी शामिल रहे।…
पाक PM इमरान ने सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा को दिया 3 साल का सेवा विस्तार
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा को 3 साल का सेवा विस्तार दिया है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री कार्यालय से जारी बयान में कहा गया है कि जनरल कमर जावेद बाजवा को अगले 3 सालों के लिए फिर से आर्मी चीफ नियुक्त किया जाता है। यह आदेश उनके मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने की तारीख से प्रभावी होगा। यह फैसला क्षेत्रीय सुरक्षा माहौल को देखते हुए लिया गया है। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने बाजवा को नवंबर 2016 में आर्मी चीफ नियुक्त किया…
समाजवादी पार्टी छोड़कर BJP में शामिल हुए नीरज शेखर निर्विरोध राज्यसभा के लिए निर्वाचित
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी नीरज शेखर सोमवार को राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए। चुनाव अधिकारी एवं विशेष सचिव बृजभूषण दुबे ने कहा, आज सोमवार नाम वापसी की समयसीमा समाप्त होने के बाद नीरज शेखर को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया। बागी बलिया के पूर्व लोकसभा सांसद आदरणीय श्री #नीरज_शेखर जी राज्यसभा सांसद के रूप में निर्विरोध निर्वाचित होने पर कोटि कोटि बधाई व ढ़ेर सारी हार्दिक शुभकामनाएं।#Neeraj_Shekhar pic.twitter.com/U7jL4DvpbT — RAJESHWAR MISHRA (@Rajeshw81658379) August 16, 2019 उल्लेखनीय है कि राज्य में राज्यसभा की एक सीट के लिए…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 22 अगस्त से फ्रांस, UAE और बहरीन की 4 दिन यात्रा पर जायेंगे
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 से 26 अगस्त तक फ्रांस, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और बहरीन की यात्रा पर रहेंगे। मोदी अपनी इस यात्रा के दौरान इन देशों के शीर्ष नेताओं के साथ द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और परस्पर हित के वैश्विक मुद्दों पर व्यापक चर्चा करेंगे। प्रधानमंत्री अपनी फ्रांस की यात्रा के दौरान बियारेत्ज में 45वें जी 7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। विदेश मंत्रालय के सचिव (ईआर) टी एस तिरूमूर्ति ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी 22 अगस्त की शाम फ्रांस पहुंचेंगे। शाम को ही उनकी फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल…
मुख्यमंत्री 20 अगस्त को दुगली और राजनांदगांव के दौरे पर
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल 20 अगस्त को धमतरी जिले के ग्राम दुगली (तहसील-नगरी) और जिला मुख्यालय राजनांदगांव में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रायपुर से पूर्वान्ह 11.30 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर दोपहर 12.00 बजे धमतरी जिले के ग्राम दुगली पहुंचेंगे और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर आयोजित ’सदभावना दिवस’ के कार्यक्रम में शामिल होंगे। श्री बघेल अपरान्ह 3.10 बजे जिला मुख्यालय राजनांदगांव पहुंचकर गुरूनानक चौक पर मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री 3.35 बजे राजनांदगांव के ऑडिटोरियम…
जिन लोगों को उल्टे चश्मे से देखने की आदत हो वो प्रदेश की 2 करोड़ आबादी का भला कैसे करते : भूपेश बघेल
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ खनिज व प्राकृतिक संसाधनों से सम्पन्न व समृद्ध राज्य के बावजूद राज्य की ज्यादातर आबादी कुपोषित, अशिक्षित, बीमार, आवासहीन और भूमीहीन हो तो, ऐसी स्थिति में सरकार के कामकाज पर प्रश्न उठना स्वाभिक है। ऐसा मापदंड नहीं चलेगा, जिसमें एक तरफ प्रति व्यक्ति आय भी बढ़ा हो और दूसरी तरफ गरीबी भी बढ़ी हो। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बनते ही हमने अपना विजन स्पष्ट कर विकास के नए मापदंड तय किए। ‘नवा छत्तीसगढ़’ की परिकल्पना को जमीनी स्तर पर…
रामकथा वाचक मुरारी बापू कमलनाथ सरकार से नाराज, दी खुदकुशी करने की धमकी
भोपाल। मध्यप्रदेश में कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार द्वारा संतों की विभिन्न मांगों को ठुकराये जाने से नाराज होकर वृंदावन के संत आचार्य देव मुरारी बापू ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बापू ने कहा कि वह सोमवार को यहां मुख्यमंत्री निवास के सामने आत्महत्या करेंगे। वह सरकार से अपने लिए मध्यप्रदेश गौ संवर्धन बोर्ड में एक पद की मांग भी कर रहे हैं। कथा वाचक बापू ने यहां रविवार को प्रेस कांफ्रेंस करने के बाद बताया, ‘‘ मैंने पिछले साल नवंबर में मध्यप्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव…
