लखनऊ। मायावती एक बार फिर बहुजन समाज पार्टी (BSP) का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन ली गई है। लखनऊ में आयोजित केन्द्रीय कार्यकारिणी की बैठक में यह फैसला लिया गया। BSP सुप्रीमो मायावती ने 28 अगस्त को जोनल व मंडल प्रभारियों की बैठक बुलाई थी। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक का मुख्य एजेंडा राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव करना था। इससे सम्बन्धित सभी जरूरी प्रक्रियाएं पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद सतीश चन्द्र मिश्रा ने पूरी करायीं। मायावती ने 18 सितम्बर 2003 को BSP संस्थापक कांशीराम की तबीयत खराब होने के…
दिन: 28 अगस्त 2019
गरीब परिवारों को मुफ्त घरेलू नल कनेक्शन, मिनीमाता अमृत धारा योजना, 277 परिवारों को नल कनेक्शन स्वीकृत
रायपुर। राजनांदगांव जिले में राज्य की महत्वाकांक्षी योजना मिनीमाता अमृत धारा योजनांतर्गत 277 गरीब परिवारों को मुफ्त घरेलू नल कनेक्शन मिलेगा। उल्लेखनीय है कि राज्य की महत्वाकांक्षी योजना मिनीमाता अमृत धारा योजना अंतर्गत बी.पी.एल. परिवारों को मुफ्त घरेलू नल कनेक्शन प्रदाय किया जाना है। विभाग से मिली जानकारी अनुसार राजनांदगांव जिले के 8 विकासखण्डों के विभिन्न 18 ग्रामों में 13.10 लाख रूपए की मिनीमाता अमृत धारा योजना की प्रशासकीय स्वीकृति मिली है। इसके अंतर्गत चौकी विकासखण्ड के तीन ग्रामों में 50 हितग्राहियों के लिए 2.18 लाख, डोंगरगढ़ विकासखण्ड के 2…
पैरा विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में विजेता खिलाड़ियों को PM मोदी ने दी बधाई, कहा यह…..
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप में 12 पदक जीतने के लिए भारतीय पैरा बैडमिंटन टीम को बुधवार को बधाई देते हुए कहा कि उनका प्रदर्शन प्रेरणादायी है। भारत ने चैंपियनशिप में तीन स्वर्ण पदक सहित कुल 12 पदक जीते। 130 crore Indians are extremely proud of the Indian Para Badminton contingent, which has brought home 12 medals at BWF World Championships 2019. Congratulations to the entire team, whose success is extremely gladdening and motivating. Each of these players is remarkable! — Narendra Modi (@narendramodi) August 28,…
उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू की पाकिस्तान को खरी-खरी, अब केवल POK पर होगी बात
विशाखापत्तनम। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने बुधवार को कहा कि अब केवल POK (पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर) को भारत को सौंपे जाने को लेकर ही पाकिस्तान से बात होगी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के साथ अब केवल इसी मुद्दे पर बात होनी बाकी है। उन्होंने कहा, कश्मीर पर क्या चर्चा करनी है ? यह भारत का अखंड हिस्सा है। हां मैं मानता हूं, कुछ चीजों पर चर्चा होनी है। उपराष्ट्रपति ने कहा कि हमारे पड़ोसी से कश्मीर के शेष हिस्से….POK को वापस करने पर बात होगी और वह है…
मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, देश भर में खोले जाएंगे 75 नए मेडिकल कॉलेज, देश में बढ़ेंगी 15700 MBBS सीटें
नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी सरकार ने फैसला किया है कि देशभर में 75 नए मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए कहा की 24 हजार करोड़ के खर्च से यह मेडिकल कॉलेज बनाए जाएंगे। इन मेडिकल कॉलेजों का 2020-21 तक निर्माण कर दिया जाएगा। जावड़ेकर ने बताया कि पिछले 5 वर्षों में PG और MBBS की 45 हजार सीटें जोड़ी गई हैं और इस अवधि में 82 मेडिकल कालेजों को मंजूरी दी गई थी । सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने कहा…
जम्मू-कश्मीर में हालात सामान्य, इंटरनेट पर घाटी के बारे में फैलाया जा रहा है झूठ, कहा- आर्टिकल 370 के हिमायतियों को लोग जूतों से मारेंगे : राज्यपाल मलिक
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक नेआज कहा कि आर्टिकल 370 के अधिकतर प्रावधान हटाने के बाद राज्य में जनहानि रोकने के लिए प्रतिबंध जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के लोगों की पहचान और संस्कृति सुरक्षित रहेगी। जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा गत पांच अगस्त को खत्म किए जाने के बाद मलिक ने अपने पहले संवाददाता सम्मेलन में कहा कि राष्ट्रविरोधी ताकतों के लिए इंटरनेट एक आसान हथियार है तथा कनेक्शनों की बहाली कुछ और समय तक स्थगित रहेगी। उन्होंने स्वीकार किया कि कश्मीर घाटी में प्रदर्शनों के दौरान…
मंदी के बीच सरकार का बड़ा कदम, FDI नियम को कैबिनेट ने किया आसान, डिजिटल मीडिया में 26% विदेश निवेश को मंजूरी
नई दिल्ली। भारतीय अर्थव्यवस्था में मंदी के बीच बड़ा कदम उठाते हुए केन्द्रीय कैबिनेट ने बुधवार को कई क्षेत्रों में विदेश निवेश के नियमों में बदलाव को मंजूरी दी। केन्द्रीय कैबिनेट में सिंगल ब्रांड रिटेलर्स के लिए नियम को आसान बनाया। इसके साथ ही, कोल माइनिंग के लिए 100 फीसदी प्रत्यक्ष विदेश निवेश और डिजिटल मीडिया में 26 फीसदी एफडीआई को मंजूरी दी। बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आपदा रोधी अवसंरचना (सीडीआरआई) के लिए एक अंतर्राष्ट्रीय गठबंधन की स्थापना को मंजूरी दी…
जम्मू कश्मीर को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, किया (GoM) मंत्री समूह का गठन, करेगा विकास का ब्लूप्रिंट तैयार
नई दिल्ली। सरकार ने जम्मू-कश्मीर से संबंधित मुद्दों को देखने के लिए बुधवार को एक मंत्री समूह (GOM) का गठन किया। केंद्र ने गत पांच अगस्त को जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले आर्टिकल 370 के अधिकतर प्रावधानों को खत्म कर राज्य को दो केंद्रशासित प्रदेशों-जम्मू कश्मीर और लद्दाख में बांटने का फैसला किया था। सरकार के सूत्रों ने से मिली जानकारी के अनुसार कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत, कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और प्रधानमंत्री कार्यालय में मंत्री जितेंद्र सिंह इस समूह…
आर्टिकल 370 पर SC ने केन्द्र सरकार को जारी किया नोटिस, 5 जजों वाली संविधान पीठ अक्टूबर में करेगी सुनवाई
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने आज आर्टिकल 370 को लेकर दायर हुई 10 याचिकाओं पर सुनवाई की है। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के मसले पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया है। सुप्रीम कोर्ट अब इस मामले की सुनवाई अक्टूबर में करेगा, इस मामले को अदालत की संविधान पीठ सुनेगी। सुप्रीम कोर्ट ने इसी के साथ ही जम्मू-कश्मीर में मीडिया की आज़ादी को लेकर केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया है। अदालत ने केंद्र सरकार को 7 दिन में जवाब देने को कहा है। आपको…
रूस ने किया भारत का समर्थन, आर्टिकल 370 पर भारत सरकार का संप्रभु निर्णय
नई दिल्ली। रूस ने आर्टिकल 370 को हटाने के मामले पर भारत का साथ देते हुए कहा कि यह भारत का आतंरिक मामला है। रूसी राजनयिक निकोले कुदाशेव ने बुधवार को कहा कि अनुच्छेद 370 पर भारत सरकार का संप्रभु निर्णय है। उन्होंने यहां तक करार दे दिया है कि कश्मीर मसला भारत का आंतरिक मामला है। कश्मीर मसले को भारत और पाकिस्तान के बीच शिमला और लाहौर समझौते के तहत हल किया जा सकता है। हमारे विचार बिल्कुल भारत जैसे ही हैं। भारत में रूसी दूतावास के उप प्रमुख…
