पिता पी चिदंबरम के खिलाफ राजनीतिक प्रतिशोध के तहत हो रही है कार्रवाई : कार्ती चिदंबरम

नई दिल्ली। INX मीडिया मामले में अपने पिता पी चिदंबरम के साथ आरोपी कार्ती चिदंबरम ने बुधवार को दावा किया कि सरकार ”राजनीतिक प्रतिशोध के तहत कार्रवाई कर रही है। लोकसभा सदस्य कार्ती ने ट्वीट कर दावा किया कि उनके पिता के खिलाफ राजनीतिक प्रतिशोध के तहत कार्रवाई की जा रही है जबकि उनके परिवार का इस मामले से कोई लेनादेना नहीं है। उन्होंने कहा, ”मेरा INX मीडिया मामले से कोई लेनादेना नहीं है। हमारी सारी संपत्ति और देनदारियों का ब्यौरा घोषित है। मैंने कई बार यह बात कही है।…

करीब 30 घंटे के हाईवोल्टेज सियासी ड्रामे के बाद घर की दीवार फांद कर पी चिदंबरम को CBI ने किया गिरफ्तार

नई दिल्ली। आज दिन भर चले सियासी नाटकीय ड्रामे के बाद CBI ने पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम को गिरफ्तार कर लिया। INX मीडिया मामले में चिदंबरम की गिरफ्तारी उनके दिल्ली स्थित जोरबाग वाले घर से की गयी। गिरफ्तार करने के लिए CBI अधिकारियों को चिदंबरम के घर के अंदर दीवार फांद कर जाना पड़ा था। चिदंबरम के घर के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिल्ली पुलिस और CBI के अधिकारियों के कार्य में बाधा डालने का प्रयास करते हुए भारी हंगामा भी किया लेकिन पुलिस ने जल्द ही जवानों की…

ED नोटिस के बाद राज ठाकरे के समर्थन में आए उद्धव, कहा- कोई ठोस नतीजा निकलने की उम्मीद नहीं

मुंबई। आईएलऐंडएफएस मामले में यहां प्रवर्तन निदेशालय (ED) के समक्ष मनसे प्रमुख राज ठाकरे की पेशी से एक दिन पहले बुधवार को उन्हें उनके चचेरे भाई एवं शिवसेना सुप्रीमो उद्धव ठाकरे का अप्रत्याशित समर्थन मिला। राज को भेजे ईडी के नोटिस के बारे में पूछे जाने पर उद्धव ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मुझे पूछताछ से कोई ठोस नतीजा निकलने की उम्मीद नहीं है।’’ बहरहाल, उद्धव ने हाल ही में राज के इस प्रस्ताव को लेकर उन्हें फटकार लगाई थी कि पश्चिमी महाराष्ट्र में आई बाढ़ से हुए नुकसान के मद्देनजर…

मुख्यमंत्री कमलनाथ के भांजे रतुल पुरी को कोर्ट ने गैर जमानती वारंट को रद्द करने से किया इंकार

नई दिल्ली। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के भांजे रतुल पुरी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। दिल्ली की एक अदालत ने बुधवार को पुरी के खिलाफ अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर घोटाले से जुड़े धन शोधन के मामले में गैर जमानती वारंट को रद्द करने से मना कर दिया। निचली अदालत ने बैंक कर्ज फर्जीवाड़े से जुड़े धन शोधन के एक अलग मामले में मंगलवार को उन्हें प्रवर्तन निदेशालय (ED) की 6 दिन की हिरासत में भेज दिया था। अदालत का ताजा आदेश ऐसे समय आया है, जब…

यूपी में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद मुख्यमंत्री योगी ने की प्रेस कांफ्रेंस, कही ये बातें

लखनऊ। यूपी में भाजपा सरकार बनने के दो साल पांच महीने बाद बुधवार को मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया। मंत्रियों को राजभवन में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंत्रिमंडल संग एनेक्सी में बैठक की और उनके साथ सरकार के कामकाज पर चर्चा की। इसके बाद मीडिया को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले करीब ढाई वर्षों में हमारी सरकार ने हर क्षेत्र में विकास के लिए काम किया। केंद्र की योजनाओं में यूपी ने प्रथम स्थान अर्जित किया।…

6 – 6 कैबिनेट, राज्यमंत्री और 11 राज्यमंत्रियों के साथ 23 मंत्रियों के साथ योगी सरकार का पहला कैबिनेट विस्तार

लखनऊ। आज उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने कैबिनेट का पहला विस्तार किया। इस कैबिनेट विस्तार में 23 नए मंत्रियों को शामिल किया गया है। राजभवन में आयोजित समारोह में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने 6 कैबिनेट मंत्रियों, 6 राज्य मंत्रियों (स्वतंत्र प्रभार) और 11 राज्य मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे। कैबिनेट मंत्री, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और राज्य मंत्री के रूप में शपथ लेने पर सभी सहयोगियों को मेरी ओर से हार्दिक शुभकामनाएं। मुझे पूर्ण विश्वास…

PM मोदी ने ब्रिटेन PM बोरिस जॉनसन से की बात, उठाया भारतीय दूतावास पर हमले का मुद्दा

नई दिल्ली / लंदन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को ब्रिटिश समकक्ष बोरिस जॉनसन से फोन पर बात की। इस दौरान मोदी ने गुरुवार को लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग के सामने स्वतंत्रता दिवस मना रहे भारतीयों पर हुए हमले का मुद्दा उठाया। वहीं जॉनसन ने दो टूक कहा कि कश्मीर भारत और पाकिस्तान का द्विपक्षीय मामला है। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान के अनुसार मोदी ने जॉनसन का ध्यान निहित स्वार्थों के लिए प्रायोजित एजेंडा चला रहे लोगों के प्रति आकर्षित कराया, जो इसके लिए हिंसा का भी…

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता बाबूलाल गौर का निधन, प्रधानमंत्री मोदी ने शोक व्यक्त किया

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता बाबूलाल गौर का आज सुबह यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थ। उनकी उम्र 89 वर्ष थी। ‘नर्मदा अस्पताल’ के निदेशक डॉक्टर राजेश शर्मा ने बताया कि दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। वह वृद्धावस्था संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे और कुछ समय से अस्पताल में भर्ती थे। भाजपा के वरिष्ठ नेता गौर 2004-2005 में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे और अपनी परंपरागत गोविंदपुरा विधानसभा सीट…