सुकमा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के निर्देश पर प्रदेश के वाणिज्यिक कर (आबकारी), वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने आज यहां सुकमा और जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया और पिछले दिनों हुई भारी वर्षा से हुई क्षति का जायजा लिया। उन्होंने सुकमा जिले के छिंदगढ़, सुकमा और कोंटा तहसील तथा बीजापुर जिले के भोपालपट्नम तहसील में वर्षा एवं शबरी व इंद्रावती नदी में आई बाढ़ से प्रभावित विभिन्न गांवों में हुई क्षति का हेलीकाॅप्टर से जायजा लिया। इस अवसर पर उनके…
दिन: 11 अगस्त 2019
मुख्यमंत्री ने प्रदेश की प्रथम महिला सांसद मिनीमाता की पुण्यतिथि पर किया नमन
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद मिनीमाता की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन् कर श्रद्धांजलि दी है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि मिनीमाता को दलितों एवं महिलाओं के उत्थान के लिये किये गए कार्यों के लिये सदैव याद रखा जाएगा। स्नेह और ममता की प्रतिमूर्ति मिनीमाता मानव उत्थान एवं समाज कल्याण के लिये समर्पण के साथ आजीवन सक्रिय रहीं। दलितों के नागरिक अधिकारों की रक्षा के लिये अस्पृश्यता निवारण अधिनियम को संसद में पारित कराने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका थी। उन्होंने मजदूरों को एकजुट करने के लिये…
दिन भर के सियासी ड्रामे के बाद कांग्रेस ने सोनिया गांधी को चुना अंतरिम अध्यक्ष
नई दिल्ली। राहुल गांधी द्वारा इस्तीफा वापस लेने से इनकार करने के बाद कांग्रेस कार्य समिति (CWC) ने शनिवार को सोनिया गांधी को कांग्रेस का अंतरिम अध्यक्ष बनाने का निर्णय लिया। सीडब्ल्यूसी की बैठक के बाद वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि सोनिया गांधी पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष होंगी। इससे पहले आज दो बार CWC की बैठक हुई जिसमें नेताओं ने राहुल से इस्तीफा वापस लेने का आग्रह किया, लेकिन उन्होंने साफ इनकार कर दिया। राहुल के नहीं मानने के बाद CWC ने सोनिया को अंतरिम अध्यक्ष बनाने…
