नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा में अगले तीन महीनों में कागजों का इस्तेमाल बंद हो जाएगा। यह उस महत्त्वकांक्षी परियोजना का हिस्सा है जिसके तहत विधायकों को सदन की कार्यवाही से रू-ब-रू रखने के लिए टैब मुहैया कराए जाएंगे। विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल ने बताया कि विधायकों की सीटों पर LCD कंप्यूटर स्क्रीन भी लगाई जाएंगी जिनके जरिए वे विधानसभा सत्र के दौरान होने वाले काम-काज की सूची देख पाएंगे। साथ ही सदन की कार्यवाही से जुड़े प्रश्नों एवं अन्य दस्तावेजों की सूची भी देख सकेंगे। दिल्ली सरकार ने इस…
दिन: 4 अगस्त 2019
भारत के LOC पर कार्रवाई से पाक में मचा हडकंप, इमरान ने बुलाई राष्ट्रीय सुरक्षा समिति की बैठक
इस्लामाबाद। जम्मू-कश्मीर में आतंकियों और घुसपैठियों के खिलाफ भारतीय सेना की कार्रवाई से पाकिस्तान में हड़कंप मच गया है। जिस तरह से जम्मू-कश्मीर में करीब 35 हजार सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है और भारतीय सेना ने पाकिस्तानी बैट के जवानों को मार गिराया है, उससे पाकिस्तान में हलचल है। इस बीच पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने रविवार को क्षेत्रीय गतिविधियों के मद्देनजर राष्ट्रीय सुरक्षा पर चर्चा के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा समिति (एनएससी) की बैठक की। सूचना एवं प्रसारण के मामले में प्रधानमंत्री की विशेष सहायक डॉ.फिरदौस आशिक अवान…
संसद सत्र समाप्त होने के बाद 3 दिवसीय कश्मीर दौरे पर जाएंगे अमित शाह: सूत्र
श्रीनगर। कश्मीर के मौजूदा हालातों के बीच अब खबर आ रही है कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 3 दिवसीय यात्रा के लिए जम्मू कश्मीर जाएंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक संसद सत्र समाप्त हो जाने के बाद अमित शाह 3 दिवसीय यात्रा के लिए जम्मू कश्मीर जाएंगे और राज्य की स्थिति पर समीक्षा बैठक करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि अमित शाह जम्मू कश्मीर की स्थिति की समीक्षा करेंगे और प्रदेश को चुनाव की तरफ लेकर जाएंगे। बता दें कि केंद्र सरकार अब घाटी से आतंकवाद…
सोनभद्र मामले में एक्शन में CM योगी आदित्यनाथ, DM व SP हटाए गए
लखनऊ। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोनभद्र के उभ्भा गांव में जमीन कब्जों को लेकर हुई दस लोगों की मौत के मामले में रविवार को कड़ी कार्रवाई की। उन्होंने सोनभद्र के DMअंकित अग्रवाल व SP सलमान ताज पाटिल को हटा दिया। साथ ही दोनों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने यह कार्रवाई अपर मुख्य सचिव राजस्व रेणुका कुमार की अध्यक्षता में बनाई गई कमेटी की सिफारिश के आधार पर की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज अपने सरकारी आवास पर प्रेस कांफ्रेंस बुलाकर यह…
DRDO ने जमीन से हवा में मार करने वाली मिसाइल का किया परीक्षण, भारतीय सेना को मिलेगी और मजबूती
भुवनेश्वर। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन आज जमीन से हवा में मार करने वाली क्विक रिएक्शन सरफेस टू एयर मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण कर लिया है। इस मिसाइल का परीक्षण ओडिशा तट से किया है। इस मिसाइल ने अपने लक्ष्य को सफलतापूर्वक भेद कर लिया है। क्विक रिएक्शन मिसाइल को DRDO ने ही विकसित की है। इस मिसाइल के सफल परीक्षण को DRDO की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। इस मिसाइल से भारतीय सेना को और मजबूती मिलेगी। मिसाइल का परीक्षण सुबह 11.05 बजे एक मोबाइल ट्रक-बेस्ड लॉन्च यूनिट…
जम्मू-कश्मीर में पर्यटकों को सोमवार सुबह तक कश्मीर छोड़ने का आदेश
नई दिल्ली। आज दिन भर दिल्ली के संसद भवन ऑफिस में जम्मू-कश्मीर में जारी सरगर्मी के बीच गृह मंत्रालय की उच्चस्तरीय बैठक हुई। जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर संसद में गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में चल रही बैठक खत्म हो गई है। इस बैठक में गृह मंत्रालय के अफसर, गृह सचिव राजीव गाबा और NSA अजित डोभाल मौजूद रहे। जम्मू-कश्मीर के प्रशासन ने कश्मीर में होटलों के मालिकों से कहा है कि वे पर्यटकों से सोमवार सुबह तक जाने के लिए कह दें। उनसे कहा गया है कि अगर…
07 अगस्त को जनचौपाल: भेंट-मुलाकात स्थगित
रायपुर। मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आगामी 07 अगस्त बुधवार को आयोजित भेंट मुलाकात का ’जन-चौपाल’ कार्यक्रम अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के रायपुर स्थित निवास में बुधवार 7 अगस्त को जनचौपाल, भेंट-मुलाकात कार्यक्रम अपरिहार्य कारणों से स्थगित रहेगा। — CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) August 4, 2019
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वयोवृद्ध स्वतंत्रता सेनानी पन्नालाल पंड्या जी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वयोवृद्ध स्वतंत्रता सेनानी पन्नालाल पंड्या जी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि श्री पंड्या जी ने देश की आजादी की लड़ाई में हिस्सा लिया और समाज हित के कार्यों में भी आजीवन सक्रिय भागीदारी निभाई। उनका निधन छत्तीसगढ़ के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार जनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की है। मुख्यमंत्री श्री @bhupeshbaghel ने वयोवृद्ध स्वतंत्रता सेनानी श्री पन्ना लाल पंड्या जी के…
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने दी मध्यमवर्गीय परिवारों को बड़ी राहत, कालोनी-टाउनशिप के लिए अब सभी प्रकार की अनुमतियां ‘‘सिंगल विन्डो सिस्टम‘‘ से
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मध्यमवर्गीय परिवारों के मकान का सपना साकार हो सके इसके लिए कालोनी और टाउनशिप के विकास हेतु अब सभी प्रकार की अनुमतियां और अनापत्ति प्रमाण पत्र एकल विन्डों सिस्टम से देने के निर्देश दिए है। कलेक्टर कार्यालय में सिंगल विन्डो सिस्टम से राजस्व, नगरीय प्रशासन और टाउन प्लानिंग आदि अन्य सभी विभागों से संबंधित सभी प्रकार की अनुमतियां और अनापत्ति प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसके लिए आवास एवं पर्यावरण विभाग को एक माह के भीतर विस्तृत आदेश जारी करने को कहा…
टेक्सास वालमार्ट में गोलीबारी में 20 की मौत, 24 घायल, बंदूकधारी हमलावर गिरफ्तार
वाशिंगटन। अमेरिका के अल पासो शहर में भीड़ पर गोलीबारी की घटना में 20 लोगों की मौत हो गई और 24 लोग घायल हो गए। टेक्सास के गवर्नर ग्रेग एबोट ने यह जानकारी दी। उन्होंने इसे प्रांत के इतिहास के सबसे काले दिनों में से एक बताया। यह नरसंहार शनिवार को शहर में सीलो विस्टा मॉल के पास एक वालमार्ट स्टोर में हुआ। यह स्थान अमेरिका-मेक्सिको सीमा से कुछ ही मील की दूरी पर स्थित है। एक 21 वर्षीय संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है और हमलावर वही अकेला…
