यति यतनलाल महान संत ही नहीं स्वाधीनता संग्राम के कर्मठ योद्धा थे : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

यति यतनलाल महान संत ही नहीं स्वाधीनता संग्राम के कर्मठ योद्धा थे : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने संत सेनानी यति यतनलाल की पुण्यतिथि 19 जुलाई पर नमन करते हुए उनके योगदान को याद किया। श्री बघेल ने कहा कि श्री यतनलाल एक महान संत ही नहीं स्वाधीनता संग्राम के कर्मठ योद्धा थे। उनका जीवन त्याग,बलिदान और सेवा की मिसाल है। सन् 1934 में रायपुर जिले में हैजा फैलने के दौरान उन्होंने गांव-गांव जाकर लोगों के बचाव और उपचार के लिए सहायता की। श्री बघेल ने कहा…

मुख्यमंत्री ने दी डॉ. खूबचंद बघेल की जयंती की बधाई

मुख्यमंत्री ने दी डॉ. खूबचंद बघेल की जयंती की बधाई रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने डॉ. खूबचंद बघेल की 19 जुलाई को जयंती पर बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि डॉ. साहब छत्तीसगढ़ के महान सपूत और राष्ट्रभक्त थे। वे छात्र जीवन से ही राष्ट्रवादी गतिविधियों से जुड़े और असहयोग आंदोलन के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों के सैकड़ों युवाओं को प्रेरित कर स्वाधीनता संग्राम से जोड़ा। छत्तीसगढ़ राज्य आंदोलन को गति देने में भी उनकी प्रमुख भूमिका रही। डॉ. बघेल हिन्दी तथा छत्तीसगढ़ी के अच्छे लेखक थे। मुख्यमंत्री ने…

मुख्यमंत्री ने विधानसभा में 4341 करोड़ रूपए के प्रथम अनुपूरक अनुमान का उप-स्थापन किया

मुख्यमंत्री ने विधानसभा में 4341 करोड़ रूपए के प्रथम अनुपूरक अनुमान का उप-स्थापन किया रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वित्तीय वर्ष 2019-20 में प्रथम अनुपूरक अनुमान का उप-स्थापन किया। इसके तहत उन्होंने चार हजार 341 करोड़ 52 लाख 31 हजार 510 रूपए का प्रस्ताव प्रस्तुत किया।

हाफिज सईद की पाकिस्तान में गिरफ्तारी पर भारत का पलट वार, ऐसे ड्रामे आठ बार देख लिए

हाफिज सईद की पाकिस्तान में गिरफ्तारी पर भारत का पलट वार, ऐसे ड्रामे आठ बार देख लिए नई दिल्ली। पाकिस्तान में गिरफ्तार 2008 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद की गिरफ्तारी पर भारत ने गुरुवार को अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए इस्लामाबाद के इस कदम को कोई खास महत्व नहीं दिया। भारत ने कहा कि यह एक सांकेतिक कदम है और पाकिस्तान की तरफ से ऐसी कार्रवाई कई बार देखी जा चुकी है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा- “2001 से लेकर ऐसे ड्रामे अब तक आठ बार…

अल्पसंख्यकों का जिक्र करने के दौरान सिर्फ मुस्लिम कहने से होता है भ्रम : मुख्तार अब्बास नकवी

अल्पसंख्यकों का जिक्र करने के दौरान सिर्फ मुस्लिम कहने से होता है भ्रम : मुख्तार अब्बास नकवी नई दिल्ली। अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने बृहस्पतिवार को आगाह किया कि अल्पसंख्यकों का जिक्र करने के दौरान सिर्फ ‘मुस्लिम’ कहने से थोड़ा भ्रम पैदा होता है जबकि इस श्रेणी में सिख, बौद्ध, जैन और अन्य धर्म भी शामिल हैं। नकवी ने लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि हम सम्मान के साथ (अल्पसंख्यकों का) सशक्तिकरण चाहते हैं। हमारी सरकार सबका साथ, सबका विकास और…

रिजवान कासकर दाऊद का भतीजा मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार, भारत से भागने की थी कोशिश

रिजवान कासकर दाऊद का भतीजा मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार, भारत से भागने की थी कोशिश मुंबई। मुंबई पुलिस ने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के भतीजे रिजवान कासकर को रंगदारी वसूली के एक मामले में गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बताया कि दाऊद के भाई इकबाल कासकर के बेटे रिजवान कासकर को अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से बुधवार रात गिरफ्तार किया गया जब वह देश से भागने की कोशिश कर रहा था। इकबाल कासकर पहले से ही रंगदारी वसूली के एक मामले में ठाणे की जेल में बंद है। अपराध शाखा के…

TV शो बिग बॉस फेम एजाज खान गिरफ्तार, सांप्रदायिक वीडियो बनाने का आरोप

TV शो बिग बॉस फेम एजाज खान गिरफ्तार, सांप्रदायिक वीडियो बनाने का आरोप मुंबई। रियलिटी टीवी शो बिग बॉस में हिस्सा ले चुके एक्टर एजाज खान को गुरुवार को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उन पर टिक टॉक पर एक सांप्रदायिक वीडियो बनाने का आरोप है। वीडियो में झारखंड में हुई तबरेज अंसारी की मौत के बाद एक समुदाय को धमकाया गया है। एजाज एक समुदाय के खिलाफ जहर उगलते नजर आए। एजाज ने हिंसा भडक़ाने की धमकी भी दी थी। इसके अलावा वे एक फिल्मी डायलॉग बोलकर मुंबई…

अल्पेश ठाकोर जिसने कभी मोदी के गोरेपन का बताया था राज, आज मोदी से प्रभावित होकर ज्वाइन की BJP

अल्पेश ठाकोर जिसने कभी मोदी के गोरेपन का बताया था राज, आज मोदी से प्रभावित होकर ज्वाइन की BJP अहमदाबाद। साल 2017 में जब गुजरात विधानसभा चुनाव की तैयारियां अपने जोरो पर थी तो एक बयान आता है कि गुजरात का अगला मुख्यमंत्री भाजपा से नहीं बल्कि ठाकोर समाज से होगा। गुजरात की सियासत का वो नेता जिसने पहले तो दलगत राजनीति से अलग अपनी पहचान बनाई और फिर कांग्रेस की उंगली थाम विधानसभा के दरवाजे पर दस्तक दी। वो नाम है राधनपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक अल्पेश ठाकोर का…

‘जन आशीर्वाद’ यात्रा पर निकले आदित्य ठाकरे, नया महाराष्ट्र बनाने का किया आह्वान

‘जन आशीर्वाद’ यात्रा पर निकले आदित्य ठाकरे, नया महाराष्ट्र बनाने का किया आह्वान जलगांव (महाराष्ट्र)। शिवसेना युवा इकाई के प्रमुख आदित्य ठाकरे ने बृहस्पतिवार को जलगांव से ‘जन अशीर्वाद’ यात्रा की शुरुआत की और ‘नया महाराष्ट्र’ बनाने का आह्वान किया। यात्रा के शुभारंभ के मौके पर युवा सेना के प्रमुख ठाकरे ने पार्टी के कार्यकर्ताओं से लोगों के दिलों को जीतने को कहा। उन्होंने कहा कि यह यात्रा आगामी चुनाव के मद्देनज़र वोट मांगने का अभियान नहीं है बल्कि उनके लिए ‘तीर्थ यात्रा’ है। राज्य में सितंबर-अक्टूबर में विधानसभा चुनाव…

फिल्म और टीवी जगत से जुड़े बांग्ला की कई बड़ी हस्तियां जय श्रीराम का नारा लगाकर भाजपा में हुईं शामिल

फिल्म और टीवी जगत से जुड़े बांग्ला की कई बड़ी हस्तियां ‘जय श्रीराम’ का नारा लगाकर भाजपा में हुईं शामिल कोलकोता। पश्चिम बंगाल में इन दिनों भाजपा में शामिल होने की होड़ लगी हुई है। राजनीतिज्ञ ही नहीं बड़ी संख्या में फिल्म और टीवी जगत से जुड़े कलाकार भी भाजपा में शामिल हो रहे हैं। गुरुवार को पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष की उपस्थिति में पर्नो मित्रा सहित 12 कलाकार पार्टी में शामिल हो गये। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय, राकेश सिन्हा और संबित पात्रा भी मौजूद…