शासकीय विश्वविद्यालयों में प्रवेश शुल्क में एकरूपता हो : उमेश पटेल

शासकीय विश्वविद्यालयों में प्रवेश शुल्क में एकरूपता हो : उमेश पटेल रायपुर। उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ने कहा है कि सभी शासकीय विश्वविद्यालय में एक जैसा प्रवेश शुल्क होना चाहिए, इसके लिए आवश्यक प्रस्ताव तैयार करें। उन्होंने विश्वविद्यालयों में ऑनलाईन प्रवेश प्रक्रिया में सुधार के लिए अध्ययन समिति गठित करने के निर्देश दिए। श्री पटेल आज यहां मंत्रालय (महानदी भवन) में उच्च शिक्षा विभाग के तहत सभी शासकीय विश्वविद्यालय के कुलपति एवं कुलसचिव की विभागीय समीक्षा बैठक में विश्वविद्यालयों के काम-काज और प्रवेश प्रक्रिया सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा…

मुख्य सचिव ने विधानसभा सत्र के तैयारियों की समीक्षा की : 12 से 19 जुलाई तक होगा विधानसभा सत्र

मुख्य सचिव ने विधानसभा सत्र के तैयारियों की समीक्षा की : 12 से 19 जुलाई तक होगा विधानसभा सत्र रायपुर। मुख्य सचिव सुनील कुजूर ने आज यहां मंत्रालय में विधानसभा की कार्रवाईयों त्वरित क्रियान्वयन तथा सत्र पूर्व तैयारियों के संबंध में जानकारी ली। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ विधानसभा का सत्र आगामी 12 जुलाई से 19 जुलाई तक आयोजित होगा। इस दौरान पंचायत एवं विकास विभाग, गृह विभाग, वित्त विभाग, उच्च शिक्षा विभाग और नगरीय प्रशासन विभाग के सात विधेयकों को संशोधन के लिए प्रस्तुत किए जायेंगे। मुख्य सचिव ने इस…

खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने विभागीय गतिविधियों की जानकारी ली

खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने विभागीय गतिविधियों की जानकारी ली रायपुर। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, संस्कृति तथा योजना एवं आर्थिक-सांख्यिकी मंत्री अमरजीत भगत ने आज यहां मंत्रालय में पदभार ग्रहण करने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा कर विभागीय कार्यों की जानकारी ली। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव सी.के.खेतान, खाद्य विभाग के सचिव कमलप्रीत सिंह, विशेष सचिव खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एलेक्स पॉल मेनन सहित विभागीय वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

मंत्री अमरजीत भगत ने पदभार ग्रहण किया

मंत्री अमरजीत भगत ने पदभार ग्रहण किया रायपुर। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, संस्कृति तथा योजना एवं आर्थिक-सांख्यिकी मंत्री अमरजीत भगत ने आज यहां मंत्रालय में अपने कक्ष में पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव सी.के.खेतान, खाद्य विभाग के सचिव कमलप्रीत सिंह सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

उद्योग मंत्री श्री लखमा ने किया वृद्धाश्रम भवन का लोकार्पण

उद्योग मंत्री श्री लखमा ने किया वृद्धाश्रम भवन का लोकार्पण रायपुर। प्रदेश के उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने महासमुंद प्रवास के दौरान जिला मुख्यालय के वार्ड क्रमांक 11 में लगभग 32 लाख रूपए से अधिक की लागत से बने सर्वसुविधा युक्त नव निर्मित वृद्धाश्रम भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर महासमुंद के विधायक विनोद चन्द्राकर, बसना विधायक देवेन्द्र बहादुर सिंह, खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव, महासमुंद नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पवन पटेल, नगर पालिका परिषद उपाध्यक्ष कौशिल्या बंसल, पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा, कलेक्टर सुनील कुमार जैन, पुलिस अधीक्षक…