नई दिल्ली। भारत के सबसे बड़े वांछित अपराधी दाऊद इब्राहिम की दुनियाभर में मौजूद संपत्ति को जब्त कर लिया हो लेकिन अंडरवर्ल्ड डॉन ने अपराध से अर्जित धन को पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज में निवेश करना जारी रखा है। ये निवेश विभिन्न पूंजी प्रतिभूति कंपनियों के माध्यम से पीएसएक्स के अंतर्गत आने वाले सभी तीन एक्सचेंजों में किए जा रहे हैं। भारतीय एजेंसियां दाऊद के खिलाफ PSX में अपने अवैध धन निवेश करने के सबूत हासिल कर रही हैं। दाऊद ने यह धन मादक पदार्थो की तस्करी, हथियारों की तस्करी, जाली…
दिन: 28 जुलाई 2019
भारत को 5 हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का रास्ता उत्तर प्रदेश से होकर जाता है: अमित शाह
लखनऊ। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज कहा कि जिस तरह प्रधानमंत्री बनने का रास्ता लखनऊ से होकर जाता है, उसी तरह भारत को पांच हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का रास्ता भी UP से ही होकर जाता है। शाह ने यहां दूसरी ‘ग्राउण्ड ब्रेकिंग सेरेमनी’ में 65 हजार करोड़ रुपये की 250 से अधिक परियोजनाओं का शिलान्यास करने के बाद कहा, वर्षों से एक उक्ति सुनता आया हूं। सोलह साल की उम्र से सुन रहा हूं कि पीएम बनना है तो उसका रास्ता लखनऊ से होकर जाता…
छत्तीसगढ़ के पास अपार प्राकृतिक संसाधन हैं, प्रकृति को सहेजते हुए इसका दोहन करें, तो जरूर सफलता मिलेगी : मुख्यमंत्री श्री बघेल
रायपुर। जिला दुर्ग के पाटन ब्लॉक में मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज द्वारा आयोजित डॉ. खूबचंद बघेल जयंती समारोह कार्यक्रम के अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि डाॅ. खूबचंद बघेल दूरदर्शी एवं महान व्यक्ति थे, वे हमेशा संसाधनों को सहेज कर स्थायी विकास की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित करते थे। पंजाब में 5 नदियां हैं जिन्हें सहेज कर वे 3 बार फसल लेते हैं। छत्तीसगढ़ में छोटी-बड़ी 255 नदियां और 3000 नाले हैं। इसके बावजूद हम पानी का सिंचाई के रूप में केवल 30 फीसदी ही उपयोग में…
परमार्थ के कार्यो से मिलने वाली दुवाएँ सबसे बड़ी पूंजी – मुख्यमंत्री श्री बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज नवा रायपुर अटल नगर में सत्य साई संजीवनी अस्पताल के पास सर्वसुविधायुक्त मंगल भवन धर्मशाला का लोकार्पण किया। इस धर्मशाला का निर्माण श्री मानव सेवा संस्थान द्वारा किया गया है। लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने संस्था द्वारा समाज सेवा के लिये किए जा रहे कार्यो की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि आज की भाग-दौड़ भरी जिंदगी में मानवता की सेवा के लिए बढ़ चढ़ कर कार्य करना बड़ी बात है। परमार्थ के कार्यों से जो दुवाएँ से मिलती है उससे बढ़कर…
पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को भारत रत्न पुरस्कार, 8 अगस्त को राष्ट्रपति करेंगे सम्मानित
नई दिल्ली। पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को भारत रत्न मिलने के ऐलान के बाद श्री मुखर्जी ने अपने संदेश में कहा कि, ‘मैं भारत के लोगों के प्रति पूरी विनम्रता और कृतज्ञता की भावना के साथ इस महान सम्मान भारत रत्न को स्वीकार करता हूं। मैंने हमेशा कहा है और मैं दोहराता हूं कि मुझे अपने महान देश के लोगों से उससे कही अधिक मिला है जितना मैंने उन्हें दिया है।’ ज्ञात हो कि प्रणब मुखर्जी जुलाई 2012 से जुलाई 2017 तक देश के राष्ट्रपति रहे। इसके पहले उन्होंने वित्त,…
येदियुरप्पा ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की ली शपथ, 29 जुलाई को सिद्ध करेंगे बहुमत
बेंगलुरू। कर्नाटक में अचानक हुए एक राजनीतिक घटनाक्रम में BJP के वरिष्ठ नेता बी. एस. येदियुरप्पा ने शुक्रवार को चौथी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती अपने पक्ष में आंकड़े जुटाने की है। शपथ ग्रहण करने के बाद येदियुरप्पा ने कहा कि हम 29 जुलाई को विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव रखेंगे। वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने राज्य में येदियुरप्पा के नेतृत्व में स्थिर सरकार बनने का विश्वास जताया। कांग्रेस -जद (एस) गठबंधन सरकार के तीन दिन पहले विश्वास…
मॉब लिंचिंग के नाम पर हिन्दू धर्म एवं संस्कृति को किया जा रहा बदनाम : संघचालक भागवत
मथुरा। RSS राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघचालक मोहन भागवत ने यहां कहा कि देश में आजकल भीड़-हिंसा के नाम पर हिन्दू धर्म और संस्कृति को बदनाम करने की गहरी साजिश रची जा रही है। भागवत ने वृन्दावन के वात्सल्य ग्राम में आयोजित संघ की अखिल भारतीय सामाजिक सद्भाव समिति की द्विदिवसीय बैठक की शुरुआत करते हुए कहा, ‘‘ देश भर में हिन्दू धर्म एवं संस्कृति को बदनाम करने की गहरी साजिश रची जा रही है। कहीं भीड़-हिंसा के नाम पर सियासत करके समाज में घृणा फैलाने का काम हो…
नरवा, गरूवा, घुरवा-बारी से समृद्ध व सशक्त होगा प्रदेश, योजना से छत्तीसगढ़ में आ रही खुशहाली
एक समय था जब ग्रामीणजन अपने गांव-घर में बड़ी संख्या में गाय, भैंस, बकरी का संरक्षण और संवर्धन किया करते थे। उनके द्वारा परंपरागत जैविक खेती-किसानी की जाती थी। समय चक्र परिवर्तन एवं शहरीकरण के कारण ग्रामीण जनजीवन प्रभावित होने लगा था, जिस वजह से पर्यावरण में प्रदूषण बढ़ने लगा। ग्रामीणजन अपने लोक परंपरा एवं जनजीवन से दूरी बनाने लग गये थे। खेती-किसानी से अनिच्छा, मजदूरों की किल्लत, महंगे बीज व रसायनिक खाद की उपयोगिता से ग्रामीण परिवेश पूर्ण रूप से बदल चुका था। लोग खेती-किसानी छोड़कर मजदूरी करने अन्य…
कश्मीर में नफरत फैलाने – विकास को रोकने वालों की हार हुई और विकास की हुई जीत : PM मोदी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दूसरे कार्यकाल में आज दूसरी बार मन की बात में कहा कि पिछली बार मैंने प्रेमचंद की कहानियों की एक पुस्तक के बारे में चर्चा की थी और हमने तय किया था कि जो भी बुक पढ़ें, उसके बारे में नरेंद्र मोदी एप के माध्यम से सबके साथ शेयर करें। बड़ी संख्या में लोगों ने अनेक प्रकार के पुस्तकों की जानकारी साझा की हैं। उन्होंने कहा कि क्यों ना हम नरेंद्र मोदी एप पर एक परमानेंट बुक कॉर्नर बना दें और जब भी नई किताब…
पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयपाल रेड्डी का निधन, PM मोदी- राहुल गांधी ने निधन पर जताया शोक
हैदराबाद। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री एस जयपाल रेड्डी का शनिवार देर रात हैदराबाद के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 77 वर्ष के थे। उनके करीबी सूत्रों ने यह जानकारी दी। कांग्रेस के एक नेता ने बताया कि रेड्डी को हाल में निमोनिया हुआ था और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां देर रात एक बजकर 28 मिनट पर उनका देहांत हो गया। रेड्डी कई दशकों तक सांसद रहे और उन्होंने विभिन्न सरकारों में अहम पद संभाले। वह चार बार विधायक, पांच बार…
