नई दिल्ली। आज इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज हर देशवासी शौर्य और राष्ट्र के समर्पित एक प्रेरणादायक गाथा को स्मरण कर रहा है। आज के अवसर पर मैं उन सभी शूरवीरों को नमन करता हूं, जिन्होंने कारगिल की चोटियों से तिरंगे को उतारने के षड़यंत्र को असफल किया। पीएम ने कहा कि करगिल में विजय भारत के वीर बेटे, बेटियों के अदम्य साहस की जीत थी। करगिल में विजय भारत…
दिन: 27 जुलाई 2019
मुख्यमंत्री होंगे बिलासपुर जिले में हरेली तिहार के मुख्य अतिथि,जिलों में होंगे विभिन्न कार्यक्रम में शामिल
रायपुर। छत्तीसगढ़ी त्यौहारों की श्रृंखला में पहला तिहार हरेली को छत्तीसगढ़ी संस्कृति से जोड़ते हुए परम्परागत ढ़ंग से मनाने के लिए सभी जिलों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल बिलासपुर जिले में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। जिलों में एक अगस्त को आयोजित होने वाले हरेली तिहार कार्यक्रम के मुख्य समारोह में मुख्य अतिथियों की सूची राज्य शासन द्वारा जारी कर दी गई है। जिला कोरबा में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, रायपुर में गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, जांजगीर-चांपा में स्वास्थ्य…
देश भर के किसानों की आशा भरी निगाहें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री बघेल पर
रायपुर। तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. श्री एम. जी. रामचन्द्रन के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल एक ऐसे मुख्यमंत्री हैं जो किसानों के बारे में सोचते, चिंतन करते हैं और उनके हित में हरसंभव मदद कर रहे हैं। ये सोच तमिलनाडु के ‘धान के कटोरे के रूप में जाने वाले तंजावुर कावेरी डेल्टा क्षेत्र के किसानों की है। तंजावुर के किसानों ने गत दिनों वहां के कलेक्टर से मुलाकात की और उन्हें सौपें गए अपने ज्ञापन मंे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को ‘‘किसानों के संरक्षक‘‘ का…
स्वच्छ सर्वेक्षण में राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट नगरीय निकायों को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां रेन वॉटर हार्वेस्टिंग पर आयोजित कार्यशाला में स्वच्छ सर्वेक्षण 2019 मेें राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले छत्तीसगढ़ के विभिन्न नगर पंचायतों, नगरपालिका परिषदों और नगर निगमों के नगरीय निकायों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने स्वच्छता कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्तर पर देश के दूसरे स्वच्छ शहर के रूप में चयनित नगर पालिक निगम, अंबिकापुर के महापौर डॉ. अजय तिर्की, सभापति मोहम्मद शफी अहमद, आयुक्त मनोज सिंह, नोडल अधिकारी रमेश सिंह को सम्मानित किया। उन्होंने इसी तरह राष्ट्रीय स्तर पर नेशनल सेनिटेशन सिटी…
गुणवत्ता बढ़ाकर कोऑपरेटिव क्षेत्र कार्पाेरेट को दें चुनौती – भूपेश बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहां ‘मध्य क्षेत्र के राज्यों में सहकारी आंदोलन के समक्ष अवसर और चुनौतियां‘ विषय पर आयोजित एक दिवसीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि सहकारिता ने भारत में लोगों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। आज के कड़ी प्रतिस्पर्धा के युग में यह जरूरी है कि कोऑपरेटिव क्षेत्र अब अपनी गुणवत्ता बढ़ाने पर पूरा जोर दे और कार्पाेरेट को चुनौती दे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ में सहकारिता के क्षेत्र में प्रशिक्षण के लिए नया रायपुर में…
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की नगरीय निकायों से जुड़ी बड़ी घोषणाएँ, यंहा पढ़े
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा आज नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा रेन वॉटर हार्वेस्टिंग के विषय पर आयोजित कार्यशाला में बड़ी घोषणा करते हुए स्वच्छता दीदियों के मानदेय में वृद्धि की घोषणा की। अब तक स्वच्छता दीदियों को कुल पांच हजार रूपए प्रति माह की मानदेय राशि प्राप्त होती थी। अब इसे छह हजार रूपए प्रति माह की बढ़ी हुई दर से मानदेय प्रदान किया जाएगा। इससे प्रदेश की दस हजार स्वच्छता दीदियों को सीधा लाभ मिलेगा। ज्ञात हो कि प्रदेश के 166 नगरीय निकायों में दस हजार स्वच्छता…
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पोरबंदर स्थित निवास, रेन वाटर हार्वेस्टिंग का एक अच्छा उदाहरण
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज रेन वाटर हार्वेस्टिंग पर आधारित कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए बताया कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पोरबंदर स्थित निवास रेन वाटर हार्वेस्टिंग का एक अच्छा उदाहरण है। इस मकान में बरसात का पानी मकान के प्रांगण में बनाए गए कुएं में संग्रहित होता है और यह पानी साल भर रहता है। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि वर्ष 2001 से उनके निवास स्थल में भी वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम स्थापित हैं। उन्होंने बताया इस हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने के बाद उनका ट्यूबवेल कभी नहीं सूखा और…
’स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजधानी रायपुर में ध्वजारोहण कर लेंगे परेड की सलामी’
रायपुर। आजादी के पर्व स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउण्ड में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। जिला मुख्यालयों में आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण के लिए मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर दी गई है। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरण दास महंत दुर्ग में, पंचायत एवं ग्रामीण विकास व स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव जांजगीर-चांपा में और गृह एवं लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू बिलासपुर जिला मुख्यालय में ध्वजारोहण करेंगे। कृषि एवं जल संसाधन मंत्री रविन्द्र…
मुख्यमंत्री ने सभी महापौरों, सभापतियों और अध्यक्षों से अपने घरों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग लगाने की अपील की
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज रेन वाटर हार्वेस्टिंग पर आधारित एक कार्यशाला में छत्तीसगढ़ राज्य के भाग लेने आए सभी नगर निगम के महापौरों, सभापतियों, नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत के अध्यक्षों से आग्रह किया कि वे अपने शासकीय आवास के साथ-साथ अपने निजी घरों में सबसे पहले वाटर हार्वेस्टिंग लगाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि महापौर और अध्यक्ष अपने शहर के प्रथम नागरिक होते है। उन्होंने कहा आज पूरी दुनिया में जल संकट बढ़ता जा रहा है और हम नागरिकों से वाटर हार्वेस्टिंग लगाने की अपील कर रहे…
