बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार के लिए चयनित लोक कलाकार श्री दिनेश कुमार जांगड़े को मुख्यमंत्री ने बधाई दी

बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार के लिए चयनित लोक कलाकार श्री दिनेश कुमार जांगड़े को मुख्यमंत्री ने बधाई दी रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के युवा लोक कलाकार दिनेश कुमार जांगड़े को संगीत नाटक अकादमी की ओर से उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार-2018 के लिए चयनित होने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उल्लेखनीय है कि दिनेश कुमार जांगड़े का चयन लोक नृत्य वर्ग में पुरस्कार के लिए किया गया है। संगीत नाटक अकादमी द्वारा 40 वर्ष से कम उम्र के कलाकारों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से यह…

किसानों को खाद-बीज समय पर उपलब्ध कराएं : कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे

किसानों को खाद-बीज समय पर उपलब्ध कराएं : कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे रायपुर। चालू खरीफ सीजन में प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को सहकारी समितियों के माध्यम से प्रमाणित बीज उपलब्ध कराया जा रहा है। कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे ने कहा है कि किसानों को खाद बीज समय पर उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा है कि किसानों को खरीफ फसल के लिए पर्याप्त मात्रा में समितियों में बीज एवं खाद की आपूर्ति की जाए और कृषि एवं संबंधित विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों को मैदानी क्षेत्र में लगातार निगरानी सुनिश्चित…

कृषक लेकेश बाई ने समन्वित कृषि प्रणाली अपनाकर बनाई राष्ट्रीय स्तर पर विशिष्ट पहचान

कृषक लेकेश बाई ने समन्वित कृषि प्रणाली अपनाकर बनाई राष्ट्रीय स्तर पर विशिष्ट पहचान रायपुर। उत्तर बस्तर कांकेर जिला मुख्यालय से लगभग 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित के एक छोटे से गांव थानाबोड़ी की महिला किसान श्रीमती लेकेश बाई ने समन्वित कृषि प्रणाली का मॉडल अपनाकर अपनी सोच और कार्यों से राष्ट्रीय स्तर पर विशिष्ट पहचान बनाई है। कक्षा 12वीं तक शिक्षित श्रीमती लेकेश बाई ने अपने 6 एकड़ भूमि पर समन्वित कृषि प्रणाली के माध्यम से साबित कर दिया है कि कृषि के माध्यम से किस तरह एक…

राशन कार्ड नवीनीकरण शिविर में जनसुविधा के लिए टोकन सिस्टम लागू करें – खाद्य मंत्री भगत

राशन कार्ड नवीनीकरण शिविर में जनसुविधा के लिए टोकन सिस्टम लागू करें – खाद्य मंत्री भगत रायपुर। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री अमरजीत भगत ने राशन कार्ड नवीनीकरण प्रक्रिया में आवेदन प्राप्त करने के लिए टोकन सिस्टम लागू करने के निर्देश दिए हैं। उल्लेखनीय है कि खाद्य मंत्री श्री भगत ने राज्य के सभी जिला कलेक्टर को राशन कार्ड संकलन शिविर में हितग्राहियों को असुविधा से दूर रखने के लिए टेन्ट लगाकर उत्तम बैठक व्यवस्था के साथ-साथ पेयजल की समुचित व्यवस्था करने और पर्याप्त संख्या में शासकीय कर्मचारी…

रंगीन लाख की चूड़ी निर्माण में निपूर्ण हैं आदिवासी महिलायें, घर बैठे हो रही हैं 300 रूपये की आमदनी

रंगीन लाख की चूड़ी निर्माण में निपूर्ण हैं आदिवासी महिलायें, घर बैठे हो रही हैं 300 रूपये की आमदनी रायपुर। आदिवासी महिलायें रंगीन लाख की चूड़ी बनाने में निपूर्ण हो गई हैं और इसके द्वारा प्रतिदिन 300 रूपये तक की आमदनी वे घर बैठे प्राप्त कर रही हैं। लाख से चूड़ी निर्माण का काम चार गांव के महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा शुरू किया गया है। देवसेना महिला समूह द्वारा निर्मित चूड़ियों की बिक्री संभागीय मुख्यालय बिलासपुर के 36 मॉल की जा रही है और इसे लोगों द्वारा पसंद भी किया…

स्वर्गीय विन्देश्वरी बघेल को दी गई विनम्र श्रद्धांजलि

स्वर्गीय विन्देश्वरी बघेल को दी गई विनम्र श्रद्धांजलि रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की माता स्वर्गीय श्रीमती विन्देश्वरी बघेल को आज भिलाई 3 स्थित मंगल भवन में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम के अवसर पर शांति पाठ के पश्चात दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल और उनके परिवारजनों ने श्रीमती विन्देश्वरी बघेल को पुष्पांजलि अर्पित की। श्रीमती बघेल को अनेक गणमान्य नागरिकों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कार्यक्रम स्थल पर श्रीमती बघेल को श्रद्धांजलि स्वरूप सजल स्वरांजली दी गई। इस अवसर पर…

छत्तीसगढ़ में किसान सत्याग्रह और जनजागरण के प्रणेता थे स्व.श्री बाबू छोटेलाल श्रीवास्तव – भूपेश बघेल

छत्तीसगढ़ में किसान सत्याग्रह और जनजागरण के प्रणेता थे स्व.श्री बाबू छोटेलाल श्रीवास्तव – भूपेश बघेल रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 18 जुलाई को स्वर्गीय श्री बाबू छोटेलाल श्रीवास्तव की पुण्यतिथि पर उनकोे नमन करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में किसान सत्याग्रह, रूद्री जंगल सत्याग्रह और स्वाधीनता के लिए जनजागरण में ‘बाबू साहब‘ ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। श्री बाबू छोटेलाल के नेतृत्व में शोषण और अन्याय के विरूद्ध ग्रामीणों के उठ खड़े होने के कारण उनका जन्म-स्थान कण्डेल गांव स्वाधीनता संग्राम के इतिहास में दर्ज हो गया है। उन्होंने जनमानस…

PM मोदी ने कुलभूषण जाधव मामले में अंतरार्ष्ट्रीय न्यायालय के फैसले का किया स्वागत

PM मोदी ने कुलभूषण जाधव मामले में अंतरार्ष्ट्रीय न्यायालय के फैसले का किया स्वागत नई दिल्ली। नीदरलैंड के हेग स्थित अंतरार्ष्ट्रीय न्याय न्यायालय (ICJ) में बुधवार को कुलभूषण जाधव मामले में भारत की बड़ी जीत हुई। अदालत ने पाकिस्तान से कहा कि वह भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव को दी गई मौत की सजा की समीक्षा करे। इसका अर्थ यह भी है कि जाधव की मौत की सजा पर ICJ ने जो रोक लगाई थी, वह जारी रहेगी। अंतरार्ष्ट्रीय न्याय अदालत ने अपने फैसले में पाकिस्तान को तीन अहम आदेश दिए…

लोकसभा के बाद राज्यसभा में भी NIA संशोधन बिल को मिली मंजूरी, लेगा कानून का रूप

लोकसभा के बाद राज्यसभा में भी NIA संशोधन बिल को मिली मंजूरी, लेगा कानून का रूप नई दिल्ली। बुधवार को NIA संशोधन विधेयक 2019 को राज्यसभा ने भी मंजूरी दे दी। यह लोकसभा में सोमवार को ही पास हो गया था। अब राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के बाद यह कानून का रूप ले लेगा। कानून बनने के बाद राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को भारत से बाहर किसी गंभीर अपराध के संबंध में मामले का पंजीकरण करने और जांच का निर्देश देने का अधिकार मिल जाएगा। आज बिल पर बहस के दौरान…

तमंचे पर डिस्को करने वाले विधायक को बीजेपी ने 6 सालों के लिए पार्टी से निष्कासित

‘तमंचे पर डिस्को’ करने वाले विधायक को बीजेपी ने 6 सालों के लिए पार्टी से निष्कासित नई दिल्ली। उत्तराखंड के बीजेपी विधायक प्रणव सिंह चैंपियन को 6 सालों के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। पिछले दिनों बीजेपी विधायक प्रणव सिंह चैंपियन की ‘तमंचे पर डिस्को’ करने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। इस वीडियो को लेकर मीडिया में उनकी जमकर आलोचना हुई थी। वीडियो सामने आने के बाद अनिश्चितकाल के लिए निलंबित किए गए विधायक को भारतीय जनता पार्टी की तरफ से…