हिमाचल प्रदेश में बड़ा हादसा,सोलन में ढही बहुमंजिला इमारत, 2 की मौत, कई के दबे होने की आशंका सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन में एक बड़ा हादसा सामने आया है। हिमाचल प्रदेश के सोलन के कुमारहट्टी-नाहन हाईवे पर एक बहुमंजिला इमारत के गिरने की खबर है। बताया जा रहा है कि हाइवे के किनारे बने एक गेस्टहाउस की बिल्डिंग गिर गई है, जिसमें काफी लोग दबे हुए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश के कुमारहट्टी में जो इमारत गिरी है, वह एक ढाबा था। इस हादसे के वक्त 30…
दिन: 14 जुलाई 2019
झारखंड विधानसभा चुनाव के मद्दे नजर मुख्यमंत्री रघुवर दास का लक्ष्य, अबकी बार 65 पार
झारखंड विधानसभा चुनाव के मद्दे नजर मुख्यमंत्री रघुवर दास का लक्ष्य, अबकी बार 65 पार रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास, राज्य के ऐसे पहले मुख्यमंत्री होने जा रहे हैं जो अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने इसी साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा का लक्ष्य रखा है-‘अबकी बार 65 पार’। साल 2014 में हुये विधानसभा चुनावों में भाजपा ने कुल 81 सीटों में से 42 पर विजय हासिल की है। भाजपा के सहयोगी दलों ने इस साल संपन्न हुये…
कांग्रेस विधायकों का भाजपा पर खरीद फरोख्त का आरोप तथ्यहीन, धोनी बीजेपी में आना चाहें तो स्वागत है : जे.पी. नड्डा
कांग्रेस विधायकों का भाजपा पर खरीद फरोख्त का आरोप तथ्यहीन, धोनी बीजेपी में आना चाहें तो स्वागत है : जे.पी. नड्डा रांची। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को उन आरोपों को खारिज कर दिया कि उनकी पार्टी कांग्रेस विधायकों को रुपयों से तोड़ रही है। राज्य के दो दिवसीय दौरे पर आए नड्डा ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, भाजपा द्वारा रुपयों के दम पर कांग्रेस विधायकों को तोडऩे के आरोप निराधार हैं। कांग्रेस विधायक सिर्फ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नक्शेकदम पर…
नवजोत सिंह सिद्धू का मंत्री पद से इस्तीफा, ट्वीट कर दी जानकारी
नवजोत सिंह सिद्धू का मंत्री पद से इस्तीफा, ट्वीट कर दी जानकारी अमतृसर। कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपने त्याग पत्र की प्रति ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने अपना इस्तीफा लिखा है। यह पत्र कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को 10 जून 2019 को लिखा गया है। सिद्धू ने अपने इस्तीफे का एक महीने बाद खुलासा किया है। सिद्धू ने ट्वीट कर आगे कहा कि वह पंजाब के मुख्यमंत्री को भी अपना इस्तीफा भेजेंगे। ज्ञात हो कि सिद्धू का पंजाब के सीएम…
करतारपुर कॉरिडोर समझौते पर भारत, पाकिस्तान के बीच 80 फीसदी और उससे अधिक सहमति बनी: पाक अधिकारी
करतारपुर कॉरिडोर समझौते पर भारत, पाकिस्तान के बीच 80 फीसदी और उससे अधिक सहमति बनी: पाक अधिकारी नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के अधिकारियों के बीच वाघा में मैराथन बैठक के बाद एक वरिष्ठ पाकिस्तानी अधिकारी ने रविवार को कहा कि दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक करतारपुर गलियारे को चालू करने को लेकर और मसौदा समझौते पर ‘‘80 प्रतिशत और इससे अधिक’’ सहमति बन गई है। यह गलियारा सिख श्रद्धालुओं के लिए गुरदासपुर जिला स्थित डेरा बाबा नानक साहिब से पाकिस्तान के करतारपुर स्थित गुरुद्वारा दरबार साहिब तक जाना सुगम…
नवा छत्तीसगढ़ का नवा राशन कार्ड, राशन कार्ड के नवीनीकरण के लिए आवेदन, आज से लगेंगे शिविर
नवा छत्तीसगढ़ का नवा राशन कार्ड, राशन कार्ड के नवीनीकरण के लिए आवेदन, आज से लगेंगे शिविर रायपुर। राज्य शासन द्वारा वर्तमान में प्रचलित सभी राशन कार्डो का नवीनीकरण किया जा रहा है। सभी राशन कार्डाें धारकों से अपील की गई है कि वे अपने राशन कार्डाें का नवीनीकरण कराएं और नवीन राशन कार्ड प्राप्त करें। नये राशन कार्ड प्राप्ति के लिए राज्य के सभी ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों के वार्ड में आवेदन शिविरों का अयोजन किया जा रहा है। 15 जुलाई से 29 जुलाई के बीच इसके लिए…
किसानों की हितैषी है प्रदेश सरकार : प्रभारी मंत्री श्री लखमा
किसानों की हितैषी है प्रदेश सरकार : प्रभारी मंत्री श्री लखमा रायपुर। प्रदेश के वाणिज्यिक कर (आबकारी), वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा ने आज मगरलोड विकासखण्ड की ग्राम पंचायत ग्राम करेलीबड़ी और कुण्डेल में नवनिर्मित खाद गोदाम का लोकार्पण तथा विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। ग्राम करेलीबड़ी में राष्ट्रीय कृषि विकास योजना की हरित क्रांति विस्तार उपयोजनांतर्गत 22 लाख रूपए की लागत से निर्मित खाद गोदाम का उन्होंने लोकार्पण किया तथा कुण्डेल में भी 22 लाख रूपए की लागत वाले खाद गोदाम का…
आबकारी विभाग की छापामार कार्यवाही में मध्यप्रदेश की 90 बल्क लीटर मदिरा बरामद
आबकारी विभाग की छापामार कार्यवाही में मध्यप्रदेश की 90 बल्क लीटर मदिरा बरामद रायपुर। कलेक्टर डॉ. एस. भारतीदासन के निर्देशन में आबकारी विभाग की टीम द्वारा 13 जुलाई 2019 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के अनुसार अभनपुर वार्ड नम्बर 10 ऊपरवारा में आरोपी महेन्द्र कुमार वर्मा पिता राम कुमार वर्मा उम्र 21 वर्ष के रहवासी मकान पर दबिश देकर मध्यप्रदेश में निर्मित 10 पेटी पाव कुल 90 बल्क लीटर देशी मदिरा मसाला बरामद कर जप्त किया गया। आरोपी महेन्द्र कुमार वर्मा पिता राम कुमार वर्मा उम्र 21 वर्ष के विरूद्ध…
