ट्रेक्टर पर सवारी की मुख्यमंत्री ने

ट्रेक्टर पर सवारी की मुख्यमंत्री ने रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बेमेतरा जिले के ग्राम बावामोहतरा में डड़सेना कलार समाज के सम्मेलन के दौरान एक हितग्राही को ट्रेक्टर की चाबी सौंपते समय स्वयं को ट्रेक्टर में बैठने और चलाने से नहीं रोक पाए। उनके साथ गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू एवं विधायक आशीष छाबड़ा ने भी ट्रेक्टर की सवारी की। ट्रेक्टर में सवार होने पर मुख्यमंत्री को अपनी खेती-किसानी से जुड़ी पुरानी यादें ताजा हो गयी। उन्होंने हितग्राही सुरेन्द्र को अपनी शुभकामनाए दी। जिला अंतव्यवसायी सहकारी विकास समिति बेमेतरा द्वारा थानखम्हरिया…

राज्य गठन के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ के पारम्परिक तीज-त्यौहार पर अवकाश घोषित -मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

राज्य गठन के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ के पारम्परिक तीज-त्यौहार पर अवकाश घोषित -मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बेमेतरा जिले के ग्राम बावामोहतरा पहुंचकर छत्तीसगढ़ डड़सेना (सिन्हा) कलार समाज के महासभा में शिरकत की। उन्होंने कहा कि राज्य गठन के 18 साल बाद पहली बार छत्तीसगढ़ के पारम्परिक तीज-त्यौहार पर अवकाश घोषित किया गया है। इनमें हरेली पर्व, तीजा, एवं माता कर्मा जंयती के अलावा विश्व आदिवासी दिवस ( 9 अगस्त) शामिल है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर जिले के 20 करोड़ 34 लाख रूपए के…

मुख्यमंत्री ने रोपा ‘‘कदम्ब‘‘ का पौधा

मुख्यमंत्री ने रोपा ‘‘कदम्ब‘‘ का पौधा रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज नगर पंचायत अर्जुन्दा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला परिसर में ‘‘कदम्ब‘‘ का पौधा रोपकर जिले के नागरिकों को पौधारोपण के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू और स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने भी पौधे रोपे।

छत्तीसगढ़ी सहित अन्य बोलियों में स्कूली नन्हें बच्चों को मिलेगी शिक्षा – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

छत्तीसगढ़ी सहित अन्य बोलियों में स्कूली नन्हें बच्चों को मिलेगी शिक्षा – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बालोद जिले के नगर पंचायत अर्जुन्दा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला के प्रंागण में आयोजित शाला प्रवेशोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल हुए। उन्होंने स्कूल के नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं का तिलक लगाकर, मुॅह मीठा कराकर और पाठ्य पुस्तक सहित स्कूल बैग प्रदान कर उनका स्कूल में स्वागत किया तथा उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएॅ दी। मुख्यमंत्री ने हाईस्कूल तथा हायर सेकेण्डरी स्कूल की बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने…

एक अगस्त से 15 नवम्बर तक होगी आर्थिक गणना, राज्य स्तरीय समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न

एक अगस्त से 15 नवम्बर तक होगी आर्थिक गणना, राज्य स्तरीय समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न रायपुर। मुख्य सचिव सुनील कुमार कुजूर की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में सातवीं आर्थिक गणना की राज्य स्तरीय समन्वय समिति की पहली बैठक आयोजित की गई। सातवीं आर्थिक गणना एक अगस्त से 15 नवम्बर तक भारत देश के सभी राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों में की जाएगी। छत्तीसगढ़ राज्य के लिए यह तीसरी आर्थिक गणना होगी। मुख्य सचिव ने आर्थिक गणना के दौरान मिली सूचनाओं और जानकारियों का संकलन सावधानीपूर्वक करने के…

शत-प्रतिशत गौठानों और चारागाहों में पौधा वितरण और वृक्षारोपण का चलेगा अभियान

शत-प्रतिशत गौठानों और चारागाहों में पौधा वितरण और वृक्षारोपण का चलेगा अभियान रायपुर। बिलासपुर संभाग में वृहद स्तर पर वृक्षारोपण और नरवा, गरूवा, घुरूवा, गौठान योजना के सुचारू क्रियान्वयन के लिये अपर मुख्य सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, वन विभाग एवं जिले के प्रभारी सचिव आर.पी.मंडल की अध्यक्षता में आज संभाग स्तरीय अधिकारियों की कार्यशाला एवं समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मंडल ने वृहद स्तर पर वृक्षारोपण के लिये पौधे वितरण का अभियान प्रारंभ करने और शत-प्रतिशत गौठानों और चारागाहों में वृक्षारोपण करने का निर्देश दिया। साथ…

लीड्स में रचा इतिहास, एक ही विश्व कप में 5 शतक जमाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने रोहित शर्मा

लीड्स में रचा इतिहास, एक ही विश्व कप में 5 शतक जमाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने रोहित शर्मा लीड्स। भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनर रोहित शर्मा ने इतिहास रच दिया है। वह ICC क्रिकेट विश्व कप के किसी एक ही संस्करण में पांच शतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड की मेजबानी में खेले जा रहे ICC क्रिकेट विश्व कप 2019 में उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की। रोहित शर्मा ने लीड‌्स के हेडिंग्ले स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ खेले गए…

प्रभारी मंत्री अग्रवाल ने 50 शैय्यायुक्त मातृ एवं शिशु अस्पताल गीदम का किया शुभारंभ

प्रभारी मंत्री अग्रवाल ने 50 शैय्यायुक्त मातृ एवं शिशु अस्पताल गीदम का किया शुभारंभ दंतेवाड़ा। प्रदेश के राजस्व-पुनर्वास तथा वाणिज्य कर मंत्री एवं प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने जिले के प्रवास पर आज गीदम में 50 शैय्यायुक्त मातृ एवं शिशु अस्पताल का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों का अवलोकन कर उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। वहीं अस्पताल में उपचारार्थ भर्ती मरीजों से भेंटकर स्वास्थ्य का कुशलक्षेम पूछा। इस दौरान उन्होंने कोडोली निवासी जमली बाई को आज ही प्रसव के पश्चात पुत्ररत्न…

प्रभारी मंत्री श्री अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में जिला स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव सम्पन्न

प्रभारी मंत्री श्री अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में जिला स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव सम्पन्न दंतेवाड़ा। राज्य सरकार बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिये कटिबद्ध है। इस दिशा में स्कूलों में सभी आवश्यक व्यवस्थाओं सहित शिक्षक की पदस्थापना कर पढ़ाई के लिये सभी सुविधाएं मुहैया करा रही है। अब राज्य सरकार सभी बच्चों को 12 वीं कक्षा तक निःशुल्क शिक्षा प्रदान करेगी। यह बात प्रदेश के राजस्व-पुनर्वास तथा वाणिज्य कर मंत्री एवं प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने दन्तेवाड़ा में आयोजित जिला स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव को सम्बोधित करते हुए कहा। इस…

वित्त मंत्री ने किया बचाव, विकास कार्यों के लिये कर दायरा बढ़ाना जरूरी, लोगों को समझनी होगी जिम्मेदारी: सीतारमण

वित्त मंत्री ने किया बचाव, विकास कार्यों के लिये कर दायरा बढ़ाना जरूरी, लोगों को समझनी होगी जिम्मेदारी: सीतारमण नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोने पर सीमा शुल्क बढ़ाने, अमीरों पर कर अधिभार बढ़ाने और पेट्रोल, डीजल पर शुल्क बढ़ाने का बचाव करते हुये शनिवार को कहा कि देश के आर्थिक विकास और आम आदमी के लिये बुनियादी सुविधायें खड़ी करने करने के लिये संसाधन जुटाना जरूरी है। वित्त वर्ष 2019- 20 का बजट पेश करने के एक दिन बाद यहां संवाददाताओं से खास बातचीत में सीतारमण ने…