मंत्री परिषद के निर्णय

मंत्री परिषद के निर्णय रायपुर। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत चने के साथ-साथ अब बस्तर संभाग के जिलों में प्रति परिवार दो किलो गुड़ का निःशुल्क वितरण किया जाएगा। शहीद वीर नारायण सिंह के वंशजों को पेंशन स्वीकृत। स्थानांतरण नीति वर्ष 2019 को केबिनेट द्वारा अनुमोदन। प्रदेश में गौण खनिज साधारण रेत के उत्खनन के लिए अब कलेक्टर के माध्यम से नीलामी के द्वारा रेत खदानों का पट्टा आवंटन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ जिला खनिज संस्थान न्यास नियम, 2015 में संशोधन किया गया। इसके अंतर्गत अब अधोसंरचना के अलावा शिक्षा, स्वास्थ्य,…

मुख्यमंत्री ने रथयात्रा के अवसर पर जनता को दी बधाई

मुख्यमंत्री ने रथयात्रा के अवसर पर जनता को दी बधाई रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा है कि भगवान जगन्नाथ छत्तीसगढ़ के लोगों के भी अराध्य हैं। रथयात्रा का त्यौहार छत्तीसगढ़ में भी श्रद्धा-भक्ति और उत्साह के साथ मनाया जाता है। मुख्यमंत्री ने भगवान जगन्नाथ से इस अवसर पर सभी लोगों की सुख-समृद्धि और खुशहाली का आशीर्वाद मांगा है।

कलेक्टर ने गौठान, स्कूलों और आंगनबाड़ी केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण

कलेक्टर ने गौठान, स्कूलों और आंगनबाड़ी केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण सुकमा। कलेक्टर चन्दन कुमार ने आज जिले के सुकमा और छिन्दगढ़ विकासखण्ड के विभिन्न गांवों में गौठान, स्कूल और आंगनबाड़ी केन्द्र पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं और क्रियाकलापों का औचक निरीक्षण किया। इस अवसर पर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी ऋचा प्रकाश चौधरी भी मौजूद थी। कलेक्टर सुकमा विकासखण्ड के ग्राम गीदम पहुंचे और उन्होंने वहां पर आंगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण किया और वहां पर बच्चों को दिए जा रहे पोषणाहार के बारे में जानकारी लीं उन्होंने बच्चों को…

मुख्यमंत्री निवास में जन चौपाल, भेंट-मुलाकात कार्यक्रम : भूपेश बघेल आम नागरिकों से रू-ब-रू हुए

मुख्यमंत्री निवास में जन चौपाल, भेंट-मुलाकात कार्यक्रम : भूपेश बघेल आम नागरिकों से रू-ब-रू हुए रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज मुख्यमंत्री निवास मेें आयोजित भेंट- मुलाकात जन चौपाल कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न भागों से आये आम नागरिकों, विभिन्न संगठनों, वर्गों और संस्थाओं के पदाधिकारियों से रू-ब-रू होकर भंेट और मुलाकात की। भेंट-मुलाकात जन चौपाल में बड़ी संख्या में आये नागरिकों ने जहां मुख्यमंत्री को अपनी समस्याओं और कठिनाईयों की जानकारी दी वहीं श्री भूपेश बघेल की सरकार को उनके द्वारा लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों, कार्यो और उपलब्धियों के…

फार्मेसी के विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री को समस्याओं से अवगत कराया

फार्मेसी के विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री को समस्याओं से अवगत कराया रायपुर। मुख्यमंत्री निवास में आज भूपेश बघेल के कार्यकाल का पहला भेंट मुलाकात कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री आम जनता से सीधे रू-ब-रू होकर उनकी समस्याएं सुनी और उनके यथा संभव निराकरण के निर्देश दिए। इस क्रम में आज शासकीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति आयुष एवं विज्ञान विश्वविद्यालय स्थित फॉर्मेसी संकाय के विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की और उन्हें ज्ञापन सौंपकर उनकी समस्याओं का निराकरण करने का आग्रह किया। वर्ष 2016-17 में राजनांदगांव और रायपुर…

मुख्यमंत्री की घोषणा का कोण्डागांव जिले में हुआ त्वरित क्रियान्वयन

मुख्यमंत्री की घोषणा का कोण्डागांव जिले में हुआ त्वरित क्रियान्वयन रायपुर। नवजात बच्चों को जाति प्रमाण पत्र वितरण करने की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा का प्रथम क्रियान्वयन करने वाला जिला कोण्डागांव बना। जब आज जिले के विधायक मोहन मरकाम द्वारा अपने हाथो से सात शिशुओं चेतना पिता उमेश निवासी आड़काछेपड़ा पारा, पुष्पा पिता गंगाधर निवासी बड़े कनेरा, यामिनी पिता उमेश्वर ग्राम-किबई बालेंगा, करण पिता श्री सियाराम ग्राम-ईंदागांव और तीन अन्य शिशुओं को जाति प्रमाण पत्र प्रदाय किया गया। उल्लेखनीय है इन सभी शिशुओं का जन्म 28 जून, 1 जुलाई…

निर्माण के प्रगति और गुणवत्ता की निरंतर होगी समीक्षा, राज्य स्तरीय स्वीकृति एवं निगरानी समिति की बैठक सम्पन्न

निर्माण के प्रगति और गुणवत्ता की निरंतर होगी समीक्षा, राज्य स्तरीय स्वीकृति एवं निगरानी समिति की बैठक सम्पन्न रायपुर। मुख्य सचिव सुनील कुजूर की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में ’प्रधानमंत्री आवास योजना-सबके लिए आवास मिशन’ (शहरी) की राज्य स्तरीय स्वीकृति और निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में वित्तीय वर्ष 2019-20 के दौरान योजना के तहत किए जाने वाले गतिविधियों के प्रस्तावों का अनुमोदन किया गया। यह सभी प्रस्ताव स्वीकृति के लिए भारत सरकार आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय को भेजे जाएंगे। मुख्य सचिव ने…

राज्य के सभी पंजीकृत श्रमिकों का बनेगा क्यूआर-चिपयुक्त पहचान पत्र : डॉ. शिव डहरिया

राज्य के सभी पंजीकृत श्रमिकों का बनेगा क्यूआर-चिपयुक्त पहचान पत्र : डॉ. शिव डहरिया रायपुर। श्रम मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया ने आज यहां सिविल लाईन स्थित ऑडिटोरियम में विभागीय काम-काज की समीक्षा की। डॉ. डहरिया ने बताया कि राज्य के सभी पंजीकृत श्रमिकों का क्यूआर-चिपयुक्त पहचान पत्र जल्द बनाने की कार्यवाही शुरू की जाएगी। इस चिपयुक्त पहचान पत्र में श्रम विभाग की सभी योजनाओं की जानकारी सहित संबंधित श्रमिक की भी जानकारी उपलब्ध रहेगी, जिससे श्रमिक शासन की योजनाओं से अवगत हो सकेंगे। उन्होंने बैठक में कहा कि विशेष…

खूबसूरत मालगांव का खूबसूरत है ’हमर गौठान’

खूबसूरत मालगांव का खूबसूरत है ’हमर गौठान’ गरियाबंद। जिला मुख्यालय गरियाबंद से मात्र 4 कि.मी. की दूरी पर एक खूबसूरत गांव मालगांव बसा है। जिले की जीवनदायिनी पैरी नदी के किनारे बसे गांव के एक ओर पहाड़ी है। खेत-खलिहान और हरियाली इस गांव की पहचान है। रायपुर-गरियाबंद मार्ग पर सड़क के दोनों किनारों पर बसा यह गांव मूलतः किसानों का गांव है। गांव की जनसंख्या लगभग 1800 है और 250 से ज्यादा घर है। यहां के किसान भी गाय,भैंस,बकरी पालन करते हैं। गांव में बढ़ती आबादी और खेती योग्य भूमि…

नारायणपुर के अंदरूनी इलाक़ों में कला जत्था के माध्यम से हाटबाजार के साथ-साथ 72 गाँव मे स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम

नारायणपुर के अंदरूनी इलाक़ों में कला जत्था के माध्यम से हाटबाजार के साथ-साथ 72 गाँव मे स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम नारायणपुर। नारायणपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों ओर अंदरूनी ईलाक़ों में डायरिया की रोकथाम एवं जल स्वच्छता प्रचार अभियान स्वास्थ्य विभाग, जिला प्रशासन और अंतर्राष्ट्रीय स्वयंसेवी संगठन यूनिसेफ़ के द्वारा साथी समाजसेवी संस्था के सहयोग से विभिन्न ग्रामों में स्थानीय बोली में नृत्य, नाटक के माध्यम से शौचालय के प्रयोग के साथ स्वास्थ्य जागरूकता का कार्यक्रम 9 जून से आज 3 जुलाई तक चलाया गया। सभी के संयुक्त समन्वय से हाटबाजार के…