मुलायम सिंह की तबीयत फिर बिगड़ी, मेदांता अस्पताल में कराया गया भर्ती

मुलायम सिंह की तबीयत फिर बिगड़ी, मेदांता अस्पताल में कराया गया भर्ती गुड़गांव। समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव को सोमवार रात यहां एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सपा के एक प्रवक्ता ने बताया कि यादव को लखनऊ से यहां हवाई मार्ग से लाया गया और मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले दिन में, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यादव से लखनऊ में उनके आवास पर मुलाकात की थी और उनका हाल-चाल पूछा था। 79 वर्षीय यादव को रक्त शर्करा का स्तर…

अभिनेता अमिताभ बच्चन का ट्विटर हैंडल हैक, DP में लगाई इमरान खान की फोटो, लिखा ‘लव पाकिस्तान’

अभिनेता अमिताभ बच्चन का ट्विटर हैंडल हैक, DP में लगाई इमरान खान की फोटो, लिखा ‘लव पाकिस्तान’ मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन के ट्विटर हैंडल को सोमवार रात तुर्की के हैकरों ने कथित रूप से हैक कर लिया। उनका दावा है कि वे अय्यीलडिज टीम तुर्किश साइबर आर्मी का हिस्सा हैं। इन हैकरों ने बच्चन की प्रोफाइल तस्वीर की जगह पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की तस्वीर लगा दी और ‘बायो’ में भी बदलाव करके ‘लव पाकिस्तान’ (पाकिस्तान से मोहब्बत) लिख दिया तथा तुर्की के झंडे का इमोजी लगा दिया।…

बोरवेल गढढे में फंसे दो वर्षीय बच्चे को 110 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद निकाला, मौत

बोरवेल गढढे में फंसे दो वर्षीय बच्चे को 110 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद निकाला, मौत संगरूर (पंजाब)। पंजाब के संगरूर जिले में 150 फुट गहरे बोरवेल में गिरे दो वर्षीय फतेहवीर सिंह को करीब 110 घंटे बाद मंगलवार सुबह बाहर निकाला गया। फतेहवीर के स्वास्थ्य के संबंध में जो आभी जानकारी आ रही है उसके अनुसार उसकी मौत हो चुकी है। बोरवेल से निकालने के बाद उसे पुलिस सुरक्षा के साथ अस्पताल ले जाया गया। संगरूर उपायुक्त घनश्याम ठोरी ने कहा, ‘‘ फतेहवीर को बोरवेल से निकाल लिया…

मोदी सरकार का बड़ा फैसला, रिश्वत, यौन उत्पीड़न के आरोपी अधिकारियों को हटाया

मोदी सरकार का बड़ा फैसला, रिश्वत, यौन उत्पीड़न के आरोपी अधिकारियों को हटाया नई दिल्ली। PM नरेन्द्र मोदी सरकार ने जबरन वसूली, रिश्वत और यौन उत्पीड़न के आरोप में करीब एक दर्जन कर (टैक्स) अधिकारियों को अनिवार्य रूप से सेवानिवृत्त कर दिया है। अनिवार्य सेवानिवृत्ति की गाज करीब 12 वरिष्ठ अधिकारियों पर गिरी है जिनमें आयकर विभाग के मुख्य आयुक्त, प्रधान आयुक्त और आयुक्त रैंक के अधिकारी शामिल हैं। इन अधिकारियों में आयकर विभाग के संयुक्त आयुक्त और प्रवर्तन निदेशालय के पूर्व उप निदेशक अशोक अग्रवाल, आयुक्त (अपील नोएडा) एस.के.…

हाईकोर्ट की रिपोर्टिंग करने वाले पत्रकारों का महाधिवक्ता ने किया सम्मान

हाईकोर्ट की रिपोर्टिंग करने वाले पत्रकारों का महाधिवक्ता ने किया सम्मान बिलासपुर। पहली बार ऐसा अनुभव मीडिया के लोगों को मिला जब महाधिवक्ता सतीश चंद्र वर्मा ने हाईकोर्ट की रिपोर्टिंग करने वाले पत्रकारों का सम्मान किया. इस मौके पर शहर के कई पत्रकार मौजूद थे. जिन्हें महाधिवक्ता ने सम्मानित किया. महाधिवक्ता की ओर से यह एक सराहनीय पहल है, क्योंकि जज तो अपना फैसला सुना देता है, लेकिन उसे जनता तक पहुंचाने का काम कलमकार करते हैं. जिससे समाज में न्यायालय के लिए सम्मान की भावना जागृत होती है. और…

आदिवासियों के लिए भोजन की व्यवस्था कर रहे हैं मुस्लिम समाज

आदिवासियों के लिए भोजन की व्यवस्था कर रहे हैं मुस्लिम समाज रायपुर। बैलाडीला के आंदोलनकारी आदिवासियों के लिए सुन्नी जमात,चिश्ती कमेटी और यंग कमेटी के मुस्लिम सदस्यों ने मिलकर भोजन की व्यवस्था की। इस कार्य की पूरे इलाके में सराहना की जा रही है। वहीं दूसरी ओर दोनों टे्रड यूनियनों ने भी समर्थन में रात्रि पाली की बसों को चेक पोस्ट पर रोक रहे हैं। आज लामबंद होकर इन सदस्यों ने अडानी गो बैक के नारे लगाकर अपना समर्थन जताया।

बैलाडीला के आंदोलनकारियों का प्रतिनिधिमंडल सीएम से मिलेगा

बैलाडीला के आंदोलनकारियों का प्रतिनिधिमंडल सीएम से मिलेगा रायपुर। बैलाडीला में अडानी के खदान का विरोध कर रहे आदिवासियों का आंदोलन काफी विस्तारित हो चुका है। वे काफी आक्रोशित हैं। इस बीच बस्तर सांसद दीपक बैज उन्हे मिलने पहुंचे और उनकी बातों को गंभीरता से सुनने के बाद आग्रह किया कि एक प्रतिनिधिमंडल उनके साथ मंगलवार को रायपुर चले और वे सीएम भूपेश बघेल से उनकी मुलाकात करवायेंगे। ताकि विचार विमर्श कर कोई हल निकाला जा सके।

रविन्द्र चौबे मंगलवार को लौटेंगे रायपुर

रविन्द्र चौबे मंगलवार को लौटेंगे रायपुर रायपुर। लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान लखनऊ में बीमार पड़ जाने के बाद इलाज चला और स्वास्थ्य लाभ लेने के लिए दिल्ली में अपने परिजनों के यहां रूकें थे लेकिन अब डाक्टरों ने उन्हे पूर्ण स्वस्थ बता दिया है इसलिए वे मंगलवार 11 जून को शाम 7.30 विस्टारा एयरलाइंस के नियमित विमान से दिल्ली से रायपुर आ रहे हैं। इस बीच समर्थकों से निवेदन किया गया है कि स्वास्थ्यगत कारणों से फूल माला व स्वागत सत्कार से परहेज रखें।

कठुआ में बच्ची से सामूहिक बलात्कार और हत्या के मामले में 3 को उम्रकैद और 3 को पांच साल की सजा सुनाई

कठुआ में बच्ची से सामूहिक बलात्कार और हत्या के मामले में 3 को उम्रकैद और 3 को पांच साल की सजा सुनाई पठानकोट (पंजाब)। कठुआ में 8 वर्षीय एक लड़की से सामूहिक बलात्कार और हत्या के सनसनीखेज मामले में तीन मुख्य आरोपियों को आज यहां की एक अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई। वकीलों ने बताया कि जिस मंदिर में अपराध हुआ था वहां की देखभाल करने वाले सांजी राम, विशेष पुलिस अधिकारी दीपक खजुरिया और एक अन्य आरोपी परवेश कुमार को रणबीर दंड संहिता के तहत आपराधिक साजिश,…

युवराज ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा, हुए भाऊक

युवराज ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा, हुए भाऊक मुंबई। टीम इंडिया के हरफनमौला ऑलराउंडर युवराज सिंह ने मुंबई में प्रेस वार्ता में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैंने जीवन में कभी भी हार नहीं मानी और क्रिकेट के बाद मैं पूरी तरह से अपने एनजीओ के लिए काम करुंगा। जिसका उद्देश्य कैंसर रोगियों को एकदम फिट करना है। बता दें कि युवराज सिंह ने 40 टेस्ट मैच और 304 एकदिवसीय मैच खेले हैं। 2011 वर्ल्ड कप का उल्लेख करते…