जरूरतमंद तैराकों को मदद कर रहे हैं पुरई के लाइफ गार्ड रायपुर। इसे कहते हैं हूनर को बढ़ावा देने का सार्थक प्रयास। दुर्ग जिले के पुरई गांव के युवा तैराकों ने लाइफ गार्ड की नौकरी करते हुए गांव के जरूरतमंद तैराकों के लिए एक फंड बनाया है। इस फंड से वे गांव के होनहार तैराकों के लिए कॉस्ट्यूम और डाइट का बंदोबस्त करते हैं और उन्हे प्रशिक्षित भी कर रहे हैं। गौरतलब है कि पुरई गांव के 12 तैराक वर्तमान में गांधी नगर साई में ट्रेनिंग ले रहे हैं। पुरई…
महीना: जून 2019
किसानों को कर्ज देने से मना करने वाले बैंकों के खिलाफ कार्रवाई शुरु
किसानों को कर्ज देने से मना करने वाले बैंकों के खिलाफ कार्रवाई शुरु रायपुर। राज्य सरकार ने उन बैंकों के खिलाफ कार्रवाई शुरु कर दी है जो किसानों को कर्ज देने में आनाकानी कर रहे है। कृषिमंत्री रविंद्र चौबे ने बताया कि किसानों की शिकायतों के बाद कॉपरेटिव बैंक दुर्ग और राजनांदगांव के सीईओ को नोटिस नोटिस जारी करके उनसे जवाब तलब किया है। इन बैंकों के खिलाफ शिकायत मिली थी कि ये बैंक किसानों को ऋण देने में आनाकानी कर रहे थे। कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने दो टूक…
राष्ट्रीय योगा ओलंपियाड में प्रदेश की 16 सदस्यीय टीम भाग लेगी
राष्ट्रीय योगा ओलंपियाड में प्रदेश की 16 सदस्यीय टीम भाग लेगी रायपुर। राष्ट्रीय योगा ओलंपियाड 2019 में भाग लेने छत्तीसगढ़ की टीम शनिवार को नई दिल्ली के लिए रवाना हो गई। 18 से 20 जून को प्रतियोगिता में भाग लेने छत्तीसगढ़ से 16 प्रतिभागी दिल्ली के लिए रवाना हुए। छत्तीसगढ़ से 16 प्रतिभागियों का चयन हुआ है जिसमें 8 पूर्व माध्यमिक स्तर और 8 हाई स्कूल स्तर के छात्र शामिल हैं। इनमें से 8 चयनित छात्र 8वीं कक्षा के हैं। साथ ही एक 6वीं, पांच 9वीं और दो 10वीं के…
छत्तीसगढ़ में अब प्लास्टिक के निर्माण पर रोक
छत्तीसगढ़ में अब प्लास्टिक के निर्माण पर रोक रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने जनहित में एक और बड़ा फैसला लिया है। खाने-पीने की चीजों को रखने के अलावा विज्ञापन के लिए प्लास्टिक के इस्तेमाल और निर्माण पर पूरी तरीके से प्रतिबंध लगा दिया गया है. राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण के नगरीय ठोस अपशिष्ठ प्रबंधन नियम 2016 के तहत सरकार ने इसे लागू किया है. नियम का परिपालन के लिए पर्यावरण संरक्षण मंडल ने राज्य स्तरीय समिति का गठन किया है. राज्य सरकार ने अभी तक प्लास्टिक के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया था,…
कुशालपुर क्षेत्र में संभावित पीलिया के प्रकरण मिलने पर काम्बेट टीम ने किया डोर-टू-डोर किया सर्वे
कुशालपुर क्षेत्र में संभावित पीलिया के प्रकरण मिलने पर काम्बेट टीम ने किया डोर-टू-डोर किया सर्वे रायपुर। राजधानी रायपुर के कुशालपुर इलाके में पीलिया के संभावित मरीज मिलने की सूचना पर कलेक्टर डॉ. एस. भारतीदासन ने स्वास्थ्य विभाग को तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए । जिस पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देशन पर स्वास्थ्य विभाग की काम्बेट टीम तत्काल मौके पर पहुंचकर तुलसी नगर कुशालपुर वार्ड क्रमांक 64 में करीब 100 घरों का डोर-टू-डोर सर्वे किया। काम्बेट टीम में एम.ओ. डॉ. राहुल अग्रवाल, स्टाफ नर्स मधु,…
मुख्यमंत्री ने फीचर संपादक सरिता धुरंधर के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया
मुख्यमंत्री ने फीचर संपादक सरिता धुरंधर के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र देशबंधु की फीचर संपादक सुश्री सरिता धुरंधर के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति भी सहानुभूति प्रकट करते हुए ईश्वर से इस दुःख की घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करने प्रार्थना की है।
हर घर हरियाली महा अभियान 16 से
हर घर हरियाली महा अभियान 16 से रायपुर। महापौर श्री प्रमोद दुबे के मार्ग दर्शन में रायपुर को हरीतिमा युक्त शहर के रूप में पहचान दिलाने ग्रीन आर्मी के साथ मिलकर रायपुर स्मार्ट सिटी और नगर निगम 16 जून की शाम 6 बजे कटोरा तालाब उद्यान से हर घर हरियाली अभियान की शुरुआत करेंगे। 16 जुलाई तक चलने वाले इस महाअभियान के तहत 25 हज़ार से भी अधिक पौधारोपण का लक्ष्य रखा गया है। हर घर में पौधारोपण को बढ़ावा देने नागरिकों को नि:शुल्क पौधे भी वितरित किए जाएंगे। ग्रीन…
मधुमेह, उच्च रक्तचाप, हृदय व नेत्र रोग संबंधी की गई जाँच
मधुमेह, उच्च रक्तचाप, हृदय व नेत्र रोग संबंधी की गई जाँच रायपुर। नगर निगम रायपुर के मुख्यालय में आज फ्री हेल्थ चेकअप कैंप आयोजित किया गया, इस कैंप में मधुमेह, उच्च रक्तचाप, हृदय व नेत्र रोग संबंधी जाँच की गई। नगर निगम, रायपुर स्मार्ट सिटी व श्री नारायणा अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में यह कैंप नगर मुख्यालय के एमआईसी कक्ष में आयोजित किया गया। नगर निगम व रायपुर स्मार्ट सिटी द्वारा आयोजित इस कैंप में रैंडम ब्लड शुगर, उच्च रक्तचाप और हृदय रोग की जाँच हेतु ईसीजी आदि किया गया…
ऑल इंडिया टेनिस टूर्नामेंट छग के खिरमन, समप्रित रहे विजेता
ऑल इंडिया टेनिस टूर्नामेंट छग के खिरमन, समप्रित रहे विजेता रायपुर। ऑल इंडिया टेनिस एसोसिएशन के तत्वावधान में छग प्रदेश टेनिस संघ द्वाराआयोजित ऑल इंडिया टेनिस टूर्नामेंट में बॉयज डबल्स में छग के खिरमान तांदी, समप्रित शर्मा तथा सिंगल्स में समप्रित शर्मा विजेता रहे। टेनिस संघ के अध्यक्ष विक्रम सिसोदिया, महासचिव गुरुचरण सिंह होरा, सह सचिव रूपेंद्र सिंह चौहान एवं सुशिल बालानी ने विजेताओं को पुरुस्कृत किया। ऑल इंडिया टेनिस टूर्नामेंट के तहत शुक्रवार को फाइनल मुकाबले खेले गए। जिसके परिणाम इस प्रकार रहे-बॉयज अंडर 14 सिंगल्स फाइनल में छग…
दूसरे दिन भी पुलिस स्कूल में गहमागहमी,स्कूल छोड़ रहे हैं बच्चे
दूसरे दिन भी पुलिस स्कूल में गहमागहमी,स्कूल छोड़ रहे हैं बच्चे रायपुर। डीएवी स्कूल प्रबंधन व पालकों के बीच दूसरे दिन भी झड़प होते रही। बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित अधिकांश लोग टीसी, फीस वापस मांगते रहे, लेकिन अभी तक उन्हें यह सब कुछ नहीं दिया जा रहा था। स्कूल प्रबंधन उन्हें समझाते हुए यह कहता रहा कि उनके बच्चों के एडमिशन में सहयोग करेंगे। पुलिस विभाग की ओर से खोले गए स्कूल में एडमिशन के लिए मारामारी की स्थिति बनी रही। खासकर दिल्ली की एक बड़ी शिक्षण संस्था…
